झारखंड में ग्राम पंचायत (Gram Panchayat In Jharkhand)

झारखंड राज्य में ग्राम पंचायत 

(Gram Panchayat In Jharkhand State)

Political Science, 

Honours (UG) Semester 3, Paper 5




प्रश्न. झारखंड में ग्राम पंचायत पर एक निबंध लिखिए।


उत्तर– स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात हमारे देश में लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की अवधारणा को अपनाया गया। भारत का प्रयास यही रहा है कि निम्नतम इकाई तक लोकतंत्र के वास्तविक स्वरूप को स्थापित किया जाए। इसलिए केंद्र सरकार ने राज्यों को अपने क्षेत्रों में मर्यादित स्वायत्तता प्रदान की है ताकि स्थानीय स्वशासन को व्यवहारिक रूप दिया जा सके। राज्यों द्वारा ही इस दिशा में सकारात्मक कार्य किए गए हैं इस दिशा में 1957 ई. की मेहता समिति और संवैधानिक संशोधन क्रमश: 73 वा और 74 वा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Gram Panchayat
Political Science (UG)


स्थानीय स्वशासन प्रणाली को धीरे-धीरे सभी राज्यों ने अपनाया है। किंतु व्यवहारिक रूप में कुछ समस्याएं उत्पन्न होने लगी और इन समस्याओं का समाधान आसान नहीं रहा। विभिन्न राज्यों की समस्याओं का स्वरूप भिन्न-भिन्न है इस कारण समस्याएं काफी जटिल है।

झारखंड में पंचायती राज अधिनियम वर्ष 2001 में लागू किया गया। अधिनियम के क्रियान्वयन के बाद से ही इस पर मतभेद रहा है। इस मतभेद का कारण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति महिलाओं और पिछड़े वर्गों के आरक्षण से संबंधित है।

झारखंड की कुल जनसंख्या का 80% गांव में निवास करती है। लेकिन अब गांव के लोग कृषि कार्य को छोड़कर शहरों में प्रवास के लिए जा रहे हैं। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या का संतुलन बिगड़ता जा रहा है।

अन्य राज्यों की अपेक्षा हमारे झारखंड में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या अधिक है। जहां की कुल जनसंख्या का 12% अनुसूचित जाति और 27% अनुसूचित जनजाति है। झारखंड में अनुसूचित जातियों का 81% ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करता है।

भारत के प्रमुख आदिवासी समूह संथाल है। जिनकी संख्या झारखंड में सर्वाधिक है। झारखंड के संथाल परगना में इनकी संख्या सर्वाधिक है। 2001 की जनगणना के अनुसार झारखंड में कुल अनुसूचित जाति वाइज है।

झारखंड में अनुसूचित जातियों की जनसंख्या को देखकर ही उनके आरक्षण की व्यवस्था की गई है। ब्रिटिश शासन काल में भी संथाल परगना और छोटा नागपुर के सभी जिलों को अनुसूचित क्षेत्र में रखा गया था। भारतीय संविधान की पांचवी अनुसूची में भी इस संबंध में विवरण दिया गया है। झारखंड मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2003 में अनुसूचित क्षेत्र अध्यादेश लागू किया गया था

झारखंड में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग एवं महिलाओं को दिए गए आरक्षण के प्रावधानों तथा अनुसूचित अध्यादेश 2003 में सामंजस्य का अभाव रहा। 2005 में इसी कारण ग्राम पंचायत का चुनाव टाल दिया गया। लेकिन 2010 में सुधार लाने के प्रयास किए गए राज्य के कुछ क्षेत्रों में 2010 में ग्राम पंचायतों के चुनाव कराए गए।

2010 में झारखंड में ग्राम पंचायतों की संख्या 1348 तथा वार्ड सदस्यों की संख्या 13338 थी।



झारखंड राज्य में ग्राम पंचायत

2000 में झारखंड भारत के 28 में राज्य के रूप में हमारे सामने अस्तित्व में आया। इससे पहले झारखंड अविभाज्य बिहार का अंग था। 2001 में झारखंड पंचायत राज अधिनियम पारित हुआ। झारखंड में भी त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया गया – ग्राम पंचायत, पंचायत समिति तथा जिला परिषद। आज हम अध्ययन करेंगे ग्राम पंचायत की।


ग्राम पंचायत का संगठन

लगभग 500 की जनसंख्या पर एक ग्राम सभा का निर्माण किया जाता है। इसमें एक या एक से अधिक गांवों को सम्मिलित किया जा सकता है। ग्राम पंचायत में एक मुखिया होता है। अन्य सदस्यों को प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित किया जाता है। ग्राम पंचायत के निम्नलिखित अंग होते हैं–

(1) ग्राम सभा, 
(2) कार्यकारिणी समिति, 
(3) ग्राम कचहरी,
(4) ग्राम सेवक एवं ग्राम रक्षा दल।

1. ग्राम सभा– 

ग्राम सभा पंचायत कार्यों का मार्गदर्शन करता है। इस कारण ग्राम सभा पंचायती राज व्यवस्था का आधार स्तंभ है। ग्राम के सभी मतदाता ग्राम सभा के सदस्य होते हैं। ग्राम सभा को ग्राम पंचायत का विधायिका भी माना जाता है। यह ग्राम पंचायत का स्थायी अंग होता है। ग्राम सभा का भी एक मुखिया होता है। जिसे गुप्त मतदान पद्धति द्वारा 5 वर्ष के लिए चुना जाता है। ग्राम सभा के प्रमुख कार्य इस प्रकार हैै –

1 ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता का प्रबंध करना, 
2 पर्यावरण संरक्षण द्वारा वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना, 
3 ग्रामीण विकास की योजनाओं में प्राथमिकता का निर्धारण करना 
4 ग्रामीण पंचायत के वार्षिक देख पर विचार विमर्श करना 
5 निर्धनता उन्मूलन कार्यक्रमों को उत्साहित करना
6 साक्षरता अभियान में सहयोग देना
7 निधियों की देखभाल करना,
8 नारी उत्थान की योजनाओं को उत्साहित करना,
9 आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना,
10 युवा कल्याण, परिवार कल्याण की योजनाओं का विकास करना,
11 खेलकूद व्यायाम आदि को उत्साहित करना

2. कार्यकारिणी समिति–

ग्राम पंचायत में कार्यकारिणी समिति कार्यकारी अंग है। इसमें मुखिया तथा आठ अन्य सदस्य होते हैं। मुख्या के माध्यम से कार्यकारिणी समिति निम्नलिखित कार्यों का संपादन करती है:–
– बैठकों का आयोजन व अध्यक्षता,
– ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की बैठकों में सामंजस्य,
– वित्तीय मामलों में उत्तरदायी,
– स्थानीय प्रशासन का उत्तरदायित्व

3. ग्राम कचहरी–

ग्राम पंचायत की न्यायपालिका के रूप में कार्य करती है। इसके सदस्यों की संख्या 9 होती है। ग्राम कचहरी में लोग अपने विवादों का कम खर्च में शीघ्र निर्णय करा लेते हैं।

4. ग्राम सेवक–

ग्राम सेवक राज्य सरकार तथा ग्राम पंचायत के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाता है। इसकी नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा होती है। ग्राम सेवक राज्य सरकार की योजनाओं से ग्राम पंचायत को अवगत कराती है। यह ग्राम पंचायतों के कार्य एवं गतिविधियों की जानकारी राज्य सरकार को देती है।

5. ग्राम रक्षा दल–

ग्राम रक्षा दल का कार्य है ग्राम वासियों को सुरक्षा प्रदान करना। इसके सदस्यों की आयु 18 से 35 वर्ष तक होती है।




ग्राम पंचायत के कार्य :–

ग्राम पंचायत के प्रमुख कार्य इस प्रकार है–
1. स्वच्छता एवं प्रकाश का प्रबंध करना,
2. शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करना,
3. शिक्षण संस्थाओं का प्रबंध व संचालन करना,
4. सार्वजनिक स्वास्थ्य की देखभाल हेतु चिकित्सा केंद्रों की स्थापना करना,
5. सिंचाई योजनाएं तैयार करना एवं कार्यान्वित करना,
6. सार्वजनिक कुओं और तालाबों आदि की व्यवस्था करना,
7. आवागमन अथवा यातायात की सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं उनका रखरखाव करना,
8. कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन व संरक्षण प्रदान करना,
9. पशुपालन संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना,
10. पशु चिकित्सालय की स्थापना करना,
11. विश्राम घरों की स्थापना कराना,
12. सहकारी क्षेत्रों व सामुदायिक की भावना को उत्साहित करना,
13. कृषि वानिकी को प्रोत्साहित करना,
14. लघु वन उत्पादों के संग्रहण व भंडारण की व्यवस्था करना,
15. लघु वन उत्पादों के विपणन की समुचित व्यवस्था करना,
16. कुष्ठ रोगियों व अन्य रोगी व्यक्तियों की उचित सहायता करना,
17. अपाहिज और असहयोग की सहायता करना,
18. प्रौढ़ शिक्षा को प्रोत्साहन देने हेतु आवश्यक प्रबंध करना,
19. स्थानीय विवादों का निपटारा निष्पक्ष न्याय देते हुए करना,
20. वार्षिक योजना तैयार करना,
21. क्षेत्र में आवास सुविधाएं उपलब्ध कराना,
22. वार्षिक योजना और बजट तैयार करना,
23. भूमि विकास,  भूमि संरक्षण में राज्य सरकार को सहायता देना ग्राम पंचायत के इसी प्रकार के कतिपय अन्य कार्य भी हो सकते हैं।


 ग्राम पंचायत का सरपंच होता है कुछ स्थानों पर उपसरपंच भी होता है। मुखिया या सरपंच के प्रमुख कार्य निम्नलिखित है:–

1. ग्राम पंचायत का अधिवेशन बुलाना,
2. ग्राम पंचायत की अध्यक्षता करना,
3. ग्राम पंचायत के अन्य सदस्यों पर नियंत्रण रखना,
4. वित्तीय व्यवस्था पर नियंत्रण रखना एवं भुगतान व चेकों को जारी करना,
5. पंजियों और अभिलेखों की सुरक्षा करना।


सरपंच की अनुपस्थिति में इसके दायित्व के समस्त कार्य उप सरपंच द्वारा संपादित किए जाते हैं




सदस्यता हेतु योग्यताएं:–

ग्राम पंचायत की सदस्यता के लिए किसी भी व्यक्ति में निम्न योग्यताओं का होना आवश्यक है:–

1. वह भारत का नागरिक हो तथा उसके न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए,
2. वह दिवालिया ना हो, न्यायालय द्वारा उसे पागल घोषित ना किया गया हो,
3. वह केंद्र या राज्य सरकार के अधीन किसी लाभ के पद पर ना हो
4. उसे किसी भी आधार पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ना ठहराया गया हो,
5. केंद्रीय/राज्य अथवा स्थानीय प्रशासन के किसी पद से भ्रष्टाचार या किसी अन्य कारण से निलंबित ना किया गया हो,
6. राज्य विधान मंडल के निर्वाचन में अयोग्य घोषित ना किया गया हो,
7. राजनीतिक अपराध से भिन्न किसी अन्य अपराध के लिए दंडित न किया गया हो।

ग्राम पंचायत के गठन के उपरांत इस दिन के अंदर प्रथम बैठक किया जाना आवश्यक है




निष्कर्ष–

इस प्रकार हम देखते हैं कि झारखंड में 2001 में पंचायती राज व्यवस्था स्थापित की गयी। बाद में कुछ संशोधन हुए पंचायती राज में आरक्षण को लेकर कुछ विवादों के कारण चुनाव संपन्न नहीं हो सके। लेकिन सुधार के बाद ग्राम पंचायतों का चुनाव संपन्न हुआ। इसी प्रकार आगामी चुनावी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकेंगे। 




Objective Questions –


1. वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार झारखंड में कुल कितनी जनजातियां थी?

A. 32
B. 30
C. 35
D. 20



2. निम्न में से कौन सी इकाई ग्राम पंचायत का विधायी अंग है ?  

A. ग्राम सभा
B. ग्राम कचहरी 
C. कार्यकारिणी समिति
D. इनमें से कोई नहीं



3. झारखंड का सर्व प्रमुख आदिवासी समूह कौन सा है ?

A. उरांव
B. संथाल
C. मुंडा
D.  हो


4. वर्ष 2003 में केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित क्षेत्र अध्यादेश किन राज्यों के संदर्भ में लागू किया गया ?

A.  झारखंड
B. छत्तीसगढ़
C.  मध्य प्रदेश
D. इनमें से तीनों


उत्तर–  1. B,  2. A,  3. B,  4. D


Post a Comment

Thnx

Previous Post Next Post