लोक सेवा का अर्थ एवं विशेषताएं

प्रश्न. लोकसेवा से क्या तात्पर्य है? आधुनिक लोक सेवा की क्या विशेषताएं हैं?

लोक सेवा का अर्थ राज्य की प्रशासनिक सेवा की असैनिक शाखा से है। राज्य में दो प्रकार की सेवाएं यथा सैनिक तथा असैनिक होती है। 

सैनिक सेवा से तात्पर्य सैनिक प्रशासन से होता है, असैनिक सेवा से असैनिक प्रशासन का। लोक सेवा अधिकारियों का एक व्यवसायिक निकाय होता है जो कार्यकुशल स्थायी तथा वैतनिक होता है।


लोक सेवा का अर्थ और विशेषताएं



लोकसेवा से तात्पर्य


पहले सरकार का कार्य क्षेत्र शांति और व्यवस्था बनाए रखने तक ही सीमित था। बाद में औद्योगिक क्रांति तकनीकी प्रगति एवं लोक कल्याणकारी समाजवादी विचारधारा के प्रसार से राज्य के कार्य क्षेत्र का व्यापक विस्तार हुआ। आज नागरिक जीवन का हर पहलू राज्य के प्रभाव क्षेत्र में रहता है। आज का राज्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं लोक सेवकों द्वारा ही अपने उत्तरदायित्व का निर्वाहन कर पाता है। आज का कोई भी राज्य बिना दक्ष सभी वर्ग के सफल नहीं हो सकता है। राज्य की नीतियां चाहे कितनी ही अच्छी क्यों ना हो अच्छे परिणाम तभी निकल सकते हैं जब उन्हें कुशलतापूरक एवं सत्यनिष्ठा के साथ क्रियान्वित किया जाए।

ऑग के अनुसार, "सरकार का कार्य केवल राज्य सचिव तथा विभागों के अन्य प्रधानों मंडलों के सभापति संसदीय आवर सचिवों कनिष्ठ अधिपति तथा विशिष्ट अधिपति – दूसरे शब्दों में मंत्री गन द्वारा ही पूर्ण नहीं किया जा सकता। इन लोगों से यह आशा नहीं की जाती है कि वे कर एकत्र करें एवं लेखा परीक्षण कारखानों का निरीक्षण जनगणना आदि कार्य करें : हिसाब रखने डाक के वितरण और समाचार ले जाने की तो बात ही दूर है। ऐसे बहुमुखी कार्य तो उन अधिकारियों द्वारा किए जाते हैं जिन्हें स्थायी लोक सेवक कहा जाता है। स्त्री पुरुषों का यह विशाल समूह ही देश के एक छोर से दूसरे छोर तक विधि का पालन कर आता है और इन्हीं के द्वारा जनसाधारण नित्य प्रति राष्ट्रीय सरकार के निकट संपर्क में आता है। जनता की दृष्टि में इस निकाय का महत्व भले ही कम हो किंतु मंत्रालयों के लिए काम करने वालों की यह सेना सरकार के उन उद्देश्यों को चीन के लिए सरकार विद्यमान है पूर्ण करने के लिए कम आवश्यक नहीं है।

आधुनिक लोक सेवा की विशेषताएं

आधुनिक राज्य में प्रशासन की शक्तियां लोक सेवा के हाथों में केंद्रित होती है। वर्तमान युग में प्रशासनिक कार्य इतनी जटिल तथा तकनीकी हो गए हैं कि उनके संचालन के लिए प्रशिक्षित कार्मिकों की आवश्यकता होती है। प्रशासनिक समस्याओं के निदान के लिए लोक सेवक ही वह वर्ग है जिनके पास कार्यकुशलता और तकनीकी ज्ञान उपलब्ध है।

आधुनिक लोक सेवा की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है—

1. कुशल कार्यकर्ता –

लोक सेवक एक व्यवसायिक वर्ग है जोकि प्रशिक्षित कुशल स्थायी तथा वैतनिक होते हैं। जिस प्रकार अन्य व्यक्ति भिन्न-भिन्न व्यवसाय में व्यस्त रहते हैं उसी प्रकार लोक सेवकों का व्यवसाय भी प्रशासन का संचालन करना होता है। उन्हें इस कार्य के लिए वेतन दिया जाता है। इस प्रकार प्रशासन कार्य करना ही सिविल सेवकों का पूर्व कालीन व्यवसाय है।

2. प्रशिक्षित कार्यकर्ता –

लोक सेवक अनुभवहीन नहीं होते, उन्हें उनके कार्यों तथा दायित्वों का समुचित प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण का संबंध केवल उनके पद के दायित्व तक ही सीमित नहीं रहता, वरन प्रशिक्षण के द्वारा उनके दृष्टिकोण को भी व्यापक तथा उन्हें संपूर्ण प्रशासनिक संगठन के लक्ष्य और आदर्शों को भी समझाया जाता है।

3. पदसोपान का सिद्धांत –

लोक सेवा का संगठन पदसोपान के आधार पर किया जाता है। इस संगठन में उच्च एवं अधीनस्थ अधिकारियों की एक ऐसी सुदृढ़ एवं अनुशासित व्यवस्था होती है जिसमें निम्न अधिकारियों द्वारा उच्च अधिकारियों की आज्ञा का पालन करना आवश्यक होता है।

4. स्थायी कार्यकाल –

लोक सेवाएं जीवन प्रीति के रूप में अपनाई जाती है। लोक सेवक निश्चित समय एवं उम्र तक अपने पद पर बने रहते हैं। राजनीतिक दलों के सत्ता में आने या जाने से उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

5. वेतनभोगी कर्मिक –

लोक सेवा के अधिकारियों को नियमानुसार निर्धारित वेतन प्राप्त होता है। उनका वेतन उनके पास योग्यता जोखिम श्रम आदि के आधार पर निश्चित किए जाते हैं।

6. तटस्थ दृष्टिकोण –

लोक सेवक राजनीति से तटस्थ रहते हैं। राजनीतिक गतिविधियों से वे बहुत कम संबंध रखते हैं। लोक सेवक रांची के सेवक होते हैं इस कारणवश उन्हें उसी दल की सेवा करनी होती है जो कि सत्तारूढ़ होती है।

7. जनता के प्रति उत्तरदायी –

लोक कर्मचारी जनता के प्रति उत्तरदायी होते हैं। वर्तमान युग में लोकसेवक जनता की अवहेलना नहीं कर सकते, क्योंकि प्रजातंत्र वे जनता ही वास्तविक संप्रभु होती है। लोक सेवक जनता की संसद, न्यायपालिका और कार्यपालिका के नियंत्रण तथा निदेशक में उसे शॉप पर गए कार्य संपन्न कराता है।

8. सेवा भाव –

लोक सेवक व्यक्तिगत लाभ को नहीं देखते हैं। उन्हें पहले सार्वजनिक हित को दृष्टि में रखना होता है। वे सेवा की भावना से जनता की सेवा करते हैं। लोक सेवक क्योंकि राज्य के सेवक हैं, इसलिए उन्हें संपूर्ण समाज के कल्याण के लिए कार्य करना होता है।

9. अनामता का सिद्धांत –

लोक सेवक अनाम होकर ही अपना कार्य करते हैं। अ नाम का अर्थ है बिना नाम के अर्थात, पर्दे के पीछे रहकर बिना अपना नाम सामने लाए ही सारे कार्य संपन्न करना। लोक सेवक जो कार्य करते हैं उसका सारा श्रेय जनप्रतिनिधियों को प्राप्त होता है।

Post a Comment

Thnx

Previous Post Next Post