विदेश नीति का अर्थ, क्षेत्र एवं उद्देश्य

प्रश्न. विदेश नीति क्या है ? विदेश नीति के क्षेत्र एवं उद्देश्यों का वर्णन करें।


आज विश्व का प्रत्येक राष्ट्र एक दूसरे से किसी ना किसी रूप में जुड़े हुए हैं और एक दूसरे पर आश्रित है। इसी कारणवश आज विश्व राजनीति में अंतरराष्ट्रीय संबंधों के विकास तथा निर्माण को अधिक महत्व दिया जाता है। अपने विदेश संबंधों को एक अच्छी विदेश नीति की आवश्यकता होती है। इस कारण प्रत्येक राष्ट्र अपने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए विदेश नीति का निर्धारण किया करती है। राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर ही राज्यों की सरकारें अन्य देशों के साथ अपने संबंध स्थापित किया करती है। इस तरह के संबंधों को बनाए रखने के लिए एक सरकार को दूसरी सरकारों के लिए अपना आचरण निश्चित करना पड़ता है। यही विदेश नीति कहलाती है।


विदेश नीति का अर्थ, क्षेत्र एवं उद्देश्य




वर्तमान में सभी राष्ट्र एक दूसरे से भौगोलिक दूरी पर स्थित होते हुए भी संचार के आधुनिक साधनों से निकट आ गए हैं। यदि विश्व के किसी भी भाग में कोई घटना घटती है तो दूसरे रास्ट्रो पर आवश्यक रूप से प्रभाव डालती है।

विदेश नीति का अर्थ :–

आसान शब्दों में विदेश नीति से आशय है की एक राष्ट्र द्वारा दूसरे राष्ट्र के प्रति अपनाए जाने वाले नीति या व्यवहार। किसी दूसरे राज्यों से अपने संबंधों के स्वरूप स्थिर करने के निर्णय का क्रियान्वयन ही विदेश नीति है।

इस प्रकार विदेश नीति उन सिद्धांतों का समूह होता है जो एक राष्ट्र दूसरे राष्ट्रों के साथ अपने संबंधों के अंतर्गत अपने राष्ट्रीय हितों को प्राप्त करने के उद्देश्य से अपनाता है।

विदेश नीति की परिभाषा :–

डॉ. महेंद्र कुमार के शब्दों में, "विदेश नीति कार्यों की सूची समझे दिशा है जिससे राष्ट्रीय हित की विचारधारा के अनुसार विदेशी संबंधों में उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है।"

श्लीस्चर के शब्दों में, "विदेश नीति का तात्पर्य सरकारी प्रतिनिधियों के उन क्रियाकलापों से है जिनके द्वारा वे अपने राष्ट्र की सीमा के बाहर के मानवीय व्यवहार को प्रभावित करते हैं।"

नॉर्मल हिल के शब्दों में, "विदेश नीति अन्य देशों के साथ अपने हित को बढ़ाने के लिए किए जाने वाले किसी राष्ट्र के प्रयासों का समुच्चय है।"

एंडरसन व क्रिस्टल के अनुसार, "विदेश नीति नीति के सामान्य सिद्धांतों का निर्धारण एवं क्रियान्वयन करती है जिसके द्वारा किसी राज्य के आचरण को प्रभावित करके अपने महत्वपूर्ण हितों की सुरक्षा एवं पुष्टिकरण करता है।"

पेडलफोर्ट तथा लिंकन के अनुसार, "विदेश नीति उस प्रक्रिया का मुख्य तत्व है जिसके द्वारा राष्ट्र अपने विशेष लक्षण तथा उद्देश्यों को ठोस कार्य दिशा देते हैं तथा इन उद्देश्यों को प्राप्त करने तथा बनाए रखने का प्रयत्न करते हैं।"

इन परिभाषा ओं के आधार पर साधारण शब्दों में कहा जा सकता है कि राष्ट्र दूसरे राष्ट्रों के प्रति अपनी जो नीति बना लेता है उसी को राष्ट्र की विदेश नीति कहां जाता है। इस प्रकार विदेश नीति एक जटिल और गतिशील राजनीतिक मार्ग होता है।

विदेश नीति की विषय वस्तु (क्षेत्र) :–

विश्व के किसी भी राष्ट्र की विदेश नीति में निम्न बातें पायी जाती है–

a) राष्ट्रीय हित, राष्ट्रीय के नीति निर्माताओं द्वारा अपनाए जाने वाली सिद्धांतों का समूह होता है।

b) विदेश नीति में ऐसे उद्देश्य व लक्ष्यों की प्राप्ति की जाती है जिसमें राष्ट्रीय हित निहित होता है।

c) इन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए साधनों का स्वरूप निर्धारित किया जाता है।

d) विदेश नीति में अन्य राष्ट्रों के साथ संबंध स्थापित करने से संबंधित निर्देश आवश्यक होते हैं।

e) विदेश नीति के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए राष्ट्र की सफलता एवं असफलताओं का मूल्यांकन करना आवश्यक होता है।

f) विदेश नीति के क्रियान्वयन के लिए परिस्थितियों के अनुसार संबंधों को बनाए रखना या उनमें परिवर्तन करना आवश्यक होता है।

g) किसी भी राष्ट्र के द्वारा बाहरी या आंतरिक वातावरण को परिभाषित करना जिससे उस राष्ट्र की विदेश नीति का निर्माण होता है।

h) विदेश नीति में अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में देश के सम्मान तथा शक्ति में वृद्धि हेतु नीतियों का निर्धारण किया जाता है।

विदेश नीति के उद्देश्य :–

किसी भी राष्ट्र की विदेश नीति के बहुत से लक्ष्य होते हैं। इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विश्व का प्रत्येक राष्ट्र प्रयत्नशील होता है। विदेश नीति के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित है–

1. राष्ट्रीय सुरक्षा –

किसी भी राष्ट्र की विदेश नीति का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा होती है। राष्ट्रीय की सुरक्षा को खतरे से बचाए रखने के लिए ही प्रत्येक राष्ट्र विदेशों के साथ सैन्य तथा अन्य संध्या करता है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ही प्रत्येक राष्ट्र दूसरे राष्ट्रों से अपने संबंध को सुधारता है। क्योंकि प्रत्येक राष्ट्र के लिए राष्ट्र की सुरक्षा महत्वपूर्ण होती है।

2. आर्थिक सुरक्षा –

प्रत्येक राष्ट्र की उन्नति उसकी आर्थिक उन्नति के आधार पर ही तय की जाती है। इस कारणवश प्रत्येक राष्ट्र अपनी आर्थिक उन्नति करना चाहता है। कोई राष्ट्र उन राष्ट्रों से घनिष्ठ संबंध स्थापित करता है जो आर्थिक दृष्टि से संपन्न राष्ट्र होते हैं। इन संबंधों का परिणाम यह होता है कि जिन सम्पन राष्ट्रों से दोस्ताना व्यवहार होता है वह आर्थिक विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। 

लेकिन यह संबंध शत्रुता पूर्व अमृता पूर्व दोनों ही तरह के हो सकते हैं। शत्रुता पूर्ण संबंधों का मतलब यह है कि राष्ट्र अपने आर्थिक विकास के लिए अपनी विदेश नीति में साम्राज्यवाद की नीति अपना सकता है। ऐसे फूफा को पर अधिकार कर सकता है जो आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो और सैनी दृष्टि से निर्भर या कमजोर हो। उदाहरण के लिए चीन ने भारत के बहुत बड़े हिस्से पर 1962 में अधिकार कर लिया।

3. राष्ट्रीय शक्ति की वृद्धि –

राष्ट्रीय अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए तरह-तरह के साधनों को अपनाता है। प्रत्येक राष्ट्र अपने को शक्तिशाली बनाना चाहता है। विश्व में उन राष्ट्रों को सम्मान दिया जाता है जो शक्तिशाली और संपन्न होते हैं। राष्ट्र द्वारा विदेश नीति में उन साधनों को सम्मिलित किया जाता है इसे राष्ट्रिय की वृद्धि हो।

4. आंतरिक विकास –

विश्व का प्रत्येक राष्ट्र अपनी आंतरिक विकास करना चाहता है इसलिए वह अपनी विदेश नीति का प्रयोग किस प्रकार करता है कि वह अपना आंतरिक विकास निरंतर करता रहे। विदेश नीति के माध्यम से ही प्रत्येक राष्ट्र अपने आंतरिक विकास की पूर्ति करता है। विदेश नीति आंतरिक विकास से घनिष्ठ रूप से जुड़ा होता है। राष्ट्रीय इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अन्य रास्तो से समझौते व्यापार आदि करते रहते हैं।

5. धार्मिक उद्देश्य –

विश्व के बहुत से राष्ट्र का निर्माण धर्म के आधार पर किया गया है। उदाहरण के लिए पाकिस्तान, सऊदी अरबिया आदि। इन देशों में धर्म के आधार पर शिक्षा, राजनीति आदि किए जाते हैं। यह देश अपने धर्म के प्रति संगठित होते हैं। इन देशों में अपने धर्म को विशेष महत्व दिया जाता है।

6. वैचारिक उद्देश्य –

प्रत्येक देश विदेश नीति के माध्यम से अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाता है। अपनी विचारधारा के आधार पर ही वह अपनी विदेश नीति का निर्माण करता है। जैसे अमेरिका पूंजीवादी लोकतांत्रिक विचारधारा का समर्थक है। सोवियत रूस साम्यवादी विचारधारा का समर्थक था। अमेरिका ने जहां मुक्त अर्थव्यवस्था का समर्थन किया वही रूस इसका विरोध करता रहा था। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि प्रत्येक राष्ट्र की विदेश नीति अपने वैचारिक उद्देश्य पर चलती है।

7. अंतर्राष्ट्रीय सम्मान –

विश्व का प्रत्येक राष्ट्र अपने को शक्तिशाली और विकसित करना चाहता है। क्योंकि विश्व में विकसित और शक्तिशाली देशों की ही चलती है। इन देशों को आदर की दृष्टि से देखा जाता है। संपन्न और शक्तिशाली देश ही शांति और युद्ध का कारण बनती है। विश्व का विकासशील देश इन्हें विकसित देशों से संबंध स्थापित कर अपना विकास करता है। इस प्रकार विदेश नीति का निर्धारण अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पाने के लिए भी किया जाता है।

8. विश्व शांति –

विश्व में शांति की स्थापना से ही प्रत्येक राष्ट्र की सुरक्षा संभव है। इस कारण प्रत्येक राष्ट्र की विदेश नीति का उद्देश्य विश्व शांति की स्थापना करना होता है। इसलिए विश्व के प्रत्येक राष्ट्र को शांति का समर्थक होना चाहिए, और दूसरों के अधिकार क्षेत्रों में हस्तक्षेप ना करें, ऐसा प्रयास करना चाहिए।

Post a Comment

Thnx

Previous Post Next Post