प्रश्न. लोक सेवा में पदोन्नति के सिद्धांतों का वर्णन करें।
पदोन्नति का मतलब है कि एक निम्न श्रेणी से उच्च श्रेणी के पद पर उन्नत होना और साथ ही साथ कर्तव्यों का उत्तरदायित्व में भी परिवर्तन होना। तथा स्पष्ट है कि कर्तव्यों तथा उत्तरदायित्व में परिवर्तन की प्रक्रिया ही पदोन्नति कहलाती है।
पदोन्नति के द्वारा लोक सेवक के के कार्य एवं दायित्व बढ़ जाते हैं तथा दूसरी और क्रमिक प्रशासन को उपयुक्त स्थान के लिए उपयुक्त कार्यकर्ता प्राप्त हो जाते है।
पदोन्नति से आशय
यह बात भली-भांति समझ लेनी चाहिए कि कर्मचारियों के वेतन वृद्धि को ही पदोन्नति नहीं समझा जाना चाहिए। पदोन्नति से आशय है कर्मचारी के पद संबंधी स्थिति में वृद्धि करना तथा उसे अधिक बड़े एवं उच्च दायित्व सौंपना।
विलोबी के शब्दों में, "वेतन वृद्धि का अर्थ केवल यह है कि कर्मचारी के वर्तमान पद अथवा उसके कार्य की प्रकृति में कोई परिवर्तन किए बिना उसके वेतन में वृद्धि कर दी गई है। पदोन्नति का अर्थ यह है कि कर्मचारी को निम्न स्तर के पद से उच्च स्तर के पद पर नियुक्त कर दिया गया हो।
पदोन्नति के सिद्धांत
पदोन्नति के प्रमुख दो सिद्धांत है–
1. वरिष्ठता का सिद्धांत, 2. योग्यता का सिद्धांत।
सबसे पहले हम वरिष्ठता के सिद्धांत की चर्चा करेंगे फिर योगिता के सिद्धांत की...
1. वरिष्ठता का सिद्धांत :–
यह सिद्धांत कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति प्रदान करता है। यह सिद्धांत उन कर्मचारियों को पदोन्नति योग्य मानता है, जिनकी सेवा अधिक अवधि की होती है। उदाहरण के लिए यदि किसी विभाग में सेक्शन ऑफिसर का पद खाली होता है तो वहां पर नियुक्ति केवल उसी व्यक्ति की होगी जो कलर को मै सबसे वरिष्ठ होगा अर्थात जिसने सबसे ज्यादा सेवा दी होगी। अधिकांश कर्मचारी पदोन्नति के आधार के रूप में वरिष्ठता के सिद्धांत का ही समर्थन करते हैं। वरिष्ठता सिद्धांत के निम्नलिखित गुण होते हैं–
a) अनुभव के आधार पर योग्यता –
लोक सेवा में वरिष्ठता के सिद्धांत को अपनाने का कारण है वरिष्ठ व्यक्ति का अधिक अनुभव होना। अधिक अनुभव की मांग पदोन्नति के लिए की जाती है। यह सिद्धांत स्वाभाविक है और व्यक्तियों के पारस्परिक अनावश्यक गतिरोध को समाप्त करता है। यह सिद्धांत नौजवान को अनुभवी व्यक्तियों के ऊपर नहीं थोपता है।
b) व्यक्ति निरपेक्ष –
यह सिद्धांत पूर्णरूपेण व्यक्ति निरपेक्ष होता है। वरिष्ठता एक वास्तविकता होती है जिसे इनकार नहीं किया जा सकता। इस सिद्धांत में पदोन्नति के आंतरिक झगड़ों का अंत हो जाता है। जिन व्यक्तियों के हाथों में पदोन्नति की शक्ति होती है उन पर राजनीति या बाहरी दबाव नहीं होता है।
c) पुराने कर्मचारियों की प्रतिष्ठा में वृद्धि –
इस व्यवस्था में पुराने कर्मचारियों का गौरव और प्रतिष्ठा बनी रहती है, क्योंकि अधिक आयु वाले व्यक्ति उच्च पदों पर और कम आयु वाले उनके नीचे के पदों पर काम करते हैं।
d) स्वयंचालित –
इस पद्धति के आधार पर अपनी बारी आने पर कर्मचारियों को अपने आप पदोन्नति प्राप्त हो जाती है। पुराने कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए दौड़ धूप नहीं करनी होती है और ना घोष वगैरह देना पड़ता है।
e) स्थायी जीवन वृति –
इस पद्धति के कारण अत्यंत योग्य व्यक्ति भी सरकारी सेवा की ओर आकर्षित होते हैं क्योंकि इस पद्धति में पदोन्नति सुनिश्चित रहती है। इस प्रकार यह पद्धति एक स्थायी जीवन वृत्ति का निर्माण करती है।
2. योग्यता का सिद्धांत :–
इस सिद्धांत के अनुसार पदोन्नति की आकांक्षा रखने वाले सभी उम्मीदवारों की योग्यता का मूल्यांकन करते हुए इसके आधार पर उनकी पद वृद्धि की जाती है। कारी कुशल और परिश्रमी व्यक्तियों को पदोन्नति से पुरस्कृत किया जाता है इस प्रकार अन्य कर्मचारियों को कार्यकुशलता के लिए प्रेरित और उत्साहित किया जाता है। यह सिद्धांत अपने आप में पूर्ण है किंतु इसमें विभिन्न उम्मीदवारों की तुलनात्मक योग्यता का मूल्यांकन करने और इसका पता लगाने में कठिनाइयां होती है। योगिता को अपना आसान काम नहीं होता है। योग्यता की जांच व्यक्ति निरपेक्ष साधनों द्वारा किया जाता है। सामान्यता कर्मचारियों की योग्यता आखिरी के लिए निम्नलिखित विद्या काम में लाई जाती है–
a) प्रतियोगी परीक्षाएं –
योगिता को परखने के लिए प्रत्याशी की परीक्षा ली जाती है। प्रतियोगी परीक्षाएं जो कि पदोन्नति के लिए विशेष रूप से आयोजित होती है पदोन्नति परीक्षाएं कहलाती है। यह परीक्षाएं लिखित और मौखिक भी हो सकती है। यह परीक्षाएं तीन प्रकार की होती है–
1. खुली प्रतियोगिता परीक्षा 2. सीमित प्रतियोगिता परीक्षा तथा 4. उत्तीर्णता परीक्षा।
b) सेवा अभिलेख –
इसमें प्रत्येक कर्मचारी की सेवा का एक अभिलेख या विवरण रखा जाता है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस सेवा अभिलेख अथवा सेवा विवरण के आधार पर कर्मचारियों की कार्य संपन्न करने की क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है। इन सेवा अभिलेखों के आधार पर कर्मचारियों की सापेक्षिक योग्यता का निर्धारण किया जाता है।
c) विभाग अध्यक्ष या पदोन्नति मंडल द्वारा व्यक्तिगत निर्णय –
कोई भी कर्मचारी सबसे अधिक अपने विभागाध्यक्ष के संपर्क में होता है। इसलिए उसके विषय में सही या गलत अभी मत वही कर सकता है। इस कारण यदि विभागाध्यक्ष किसी कर्मचारी को पदोन्नति के योग्य बताता है तो उसको पदोन्नति कर देना चाहिए और यदि वह अयोग्य ठहरा त है तो उसको पदोन्नत नहीं किया जाना चाहिए।
व्यक्तिगत संपर्क पर आधारित निर्णय कर्मचारियों के गुणों का अंकन करने वाली अन्य किसी भी पद्धति से अधिक उत्तम है। लेकिन विभागाध्यक्ष की व्यक्तिगत निर्णय करने की महता तथा उपयोगिता तीन बातों यथा, श्रेष्ठ निर्णय करने की क्षमता, विभाग में उसके कार्य करने में मिलने वाली स्वतंत्रता और उसकी श्रेष्ठ भावना पर आधारित होती है।

Post a Comment
Thnx