प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय संगठन की परिभाषा दीजिए। इसकी प्रकृति एवं विकास का उल्लेख कीजिए।
प्रस्तावना
वर्तमान समय में विश्व शांति की समस्या महत्वपूर्ण समस्या है। वैज्ञानिक आविष्कारों के फलस्वरुप सभी देश इतने निकट आ गए हैं कि एक देश की घटना सभी देशों को प्रभावित करने लगी है। विश्व के किसी भी भाग में होने वाले युद्ध का प्रभाव सारे विश्व पर पड़ता है और शांति का खतरा उत्पन्न हो जाता है।
![]() |
| अंतर्राष्ट्रीय संगठन |
विश्व के सभी राष्ट्र संपूर्ण विश्व के दृष्टिकोण से विचार करने लगे हैं इसलिए विश्व शांति विश्व सरकार, विश्व संस्था जैसे शब्द उभर कर सामने आए हैं। विगत दो विश्वयुद्ध में भी अंतरराष्ट्रीय संगठन के विचार की आवश्यकता पर बल दिया गया है। राष्ट्रसंघ के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना इसका कारण है।
![]() |
| संयुक्त राष्ट्र संघ |
अंतरराष्ट्रीय संगठन की परिभाषा
अंतरराष्ट्रीय संगठन शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग स्कॉटलैंड के प्रमुख विधिवेता जेम्स लोरिमर ने 18 मई, 1857 में किया था। अंतरराष्ट्रीय संगठन स्वतंत्र राज्यों का संगठन है जिसकी स्थापना अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा एवं सहयोग के उद्देश्य से की जाती है। ये एक ढीला ढाला संगठन होता है क्योंकि राज्य इसमें सम्मिलित होने पर भी अपना प्रभुसत्ता को खोना पसंद नहीं करते।
लियोनार्ड के शब्दों में, " अंतरराष्ट्रीय संगठन अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के संचालन के लिए एक विधि है जिनके सदस्य राष्ट्र द्वारा स्थायी अभीकरणों को अधिकार एवं दायित्व दिए जाते हैं तथा जिनके माध्यम से उनके राष्ट्रीय हितों की अभिवृद्धि होती है।"
चालर्स लार्च के शब्दों में, " कुछ सामान्य उद्देश्य के लिए संगठित किए गए राष्ट्रों के औपचारिक समूह अंतरराष्ट्रीय संगठन कहे जा सकते हैं। स्वरूप की भिन्नता के बावजूद इनका उद्देश्य समान प्रेरक तत्वों से होता है और उनके दर्शन तथा संगठन में महत्वपूर्ण समानता होती है।"
आर्गेंस्की की के शब्दों में, " अंतरराष्ट्रीय संगठन की स्थापना तब होती है जब कुछ राष्ट्रीय एकत्र होते हैं और उनमें से प्रत्येक यह अनुभव करता है कि एक औपचारिक संगठन के क्रियाशील होने से उनको लाभ होगा।"
अंतरराष्ट्रीय संगठनों की प्रकृति
क्लाउड ने अंतरराष्ट्रीय संगठन की प्रकृति के संबंध में दो विचारधाराएं बताई है —
1. यथार्थवादी –
इस विचारधारा के अनुसार अंतरराष्ट्रीय संगठन एक बहुराज्यीय व्यवस्था है, जिसके अंतर्गत सदस्य राज्य परस्पर विचार विनिमय करने तथा अपने संयुक्त निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु सहमति व्यक्त करते हैं। इस संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय संगठन संप्रभु राज्य को अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक जीवन का एक आधारभूत अंग स्वीकार करता है लेकिन वह कोई सर्वोपरि निर्णय करने की इच्छा नहीं करता।
2. कल्पनावादी –
इस विचारधारा के अनुसार अंतरराष्ट्रीय संगठन के द्वारा ऐसी प्रक्रिया का सूत्रपात होता है जिसके द्वारा विश्व सरकार की कल्पना को मूर्त रूप प्रदान किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय संगठन एक ऐसी प्रक्रिया का समर्थन करता है जो वर्तमान राष्ट्रीय राज्य व्यवस्था का अतिक्रमण करके नई व्यवस्था के अंतर्गत विश्व बंधुत्व तथा भाईचारे के स्वप्न को पूरा करना चाहती है। इस विचारधारा के अनुसार जब संपूर्ण विश्व एक सरकार के अधीन हो जाएगा तब युद्धों का स्वरूप ही पूरी तरह से परिवर्तित हो जाएगा।
इस प्रकार जहां एक और यथार्थवादी राष्ट्रीय संप्रभुता की प्रमुखता होती है तथा संपूर्ण राज्यों को बनाए रखने के समर्थक है वहीं दूसरी ओर आदर्शवादी विश्व सरकार के समर्थक है। यथार्थवादियों की दृष्टि में अंतरराष्ट्रीय संगठनों की स्थिति डब्बू तथा निष्क्रिय तथा मात्र सभा भवनों के समान ही है जबकि आदर्शवादियों की दृष्टि में अंतरराष्ट्रीय संगठन एक स्वतंत्र प्राणी है जिनका अपना जीवन तथा अपनी इच्छा होती है।
लेकिन वास्तविक रूप में अंतरराष्ट्रीय संगठन केवल मात्र सभा भवन ही नहीं होते हैं वरन एक प्रक्रिया या सहमति का मार्ग है जिस पर चलकर राज्य एक वैसे सूत्र में आबाद हो जाते हैं जिसके आधार पर वे समय-समय पर मिलते हैं तथा विचार विनिमय कर विभिन्न सिफारिशों का पालन करते हैं। अतः निष्कर्ष रूप में यह कहा जा सकता है कि अंतरराष्ट्रीय संगठन ना तो निष्क्रिय साधन या सभा भवन है तथा ना ही पूर्ण रूप से स्वतंत्र प्राणी है इनकी स्थिति दोनों के मध्य है।
अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का विकास |
अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का विचार वसुधैव कुटुंबकम की भावना है 13वीं शताब्दी में इटली के महान विद्वान एवं दार्शनिक जानते दांते ने न्याय पर आधारित अंतरराष्ट्रीय संगठन का विचार प्रस्तुत किया था। 16वीं तथा 17वीं शताब्दी में राष्ट्रीय राज्यों की स्थापना के साथ ही अंतरराष्ट्रीय राज्य व्यवस्था की कल्पना को आधुनिक स्वरूप मिला। फ्रांस की राज्यक्रांति ने निरंकुश राजतंत्र के विरुद्ध व्यक्तिवाद, प्रजातंत्र, स्वतंत्रता और समानता का संदेश दिया। प्रसिद्ध दार्शनिक रूसो, बेंथम और कास्ट आदि ने अंतरराष्ट्रीय संगठन के विचार को अपना समर्थन प्रदान किया। अंतरराष्ट्रीय संगठनों के विकास के विभिन्न चरण निम्नलिखित है —
1. प्रारंभिक लीग कांग्रेस –
फ्रांसीसी क्रांति के बाद यूरोपियन राज्य की स्थापना को बल मिला। 1815 में वियना में कांग्रेस या सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें यूरोप के सभी प्रमुख राष्ट्रों ने भाग लिया। यह कांग्रेस नेपोलियन के प्रभाव के पश्चात युद्ध को रोकने तथा यूरोप की विभिन्न राजनीतिक समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित की गई थी। यूरोप में इतना विशाल अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन प्रथम बार आयोजित किया गया था। कांग्रेस के रूप में एक अंतरराष्ट्रीय संस्था का निर्माण किया गया। अनेक क्षेत्रीय व्यवस्थाएं की गई तथा संधियां और समझौते किए गए। इस प्रकार परस्पर सहयोग द्वारा यूरोप में शांति स्थापित करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संगठन की स्थापना महसूस हुई। अतः वियना कांग्रेस ने इस ओर ध्यान देते हुए कंसर्ट ऑफ यूरोप की स्थापना की।
2. कंसर्ट ऑफ यूरोप –
यह राजनीतिक शक्ति के रूप में एक महत्वपूर्ण कदम था। झगड़ों को शांत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भी किए गए। जिनेवा में शांति भवन भी स्थापित किया गया। ब्रायन कन्वेंशन के निर्णय प्रचारित किए गए। इस निर्णय के अनुसार युद्ध करने से पूर्व प्रत्येक देश को छह मास की शांति धारण करने का समय दिया जाता था। इसी प्रकार पूर्वी प्रश्न पर बार्लीन सम्मेलन का आयोजन किया गया तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित 1899 और 1907 में एक सम्मेलन हुए जिसमें अंतरराष्ट्रीय विवादों को मध्यस्थता द्वारा निपटाने का प्रबल समर्थन किया गया। हेग सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक ठोस तथा अंतरराष्ट्रीय संगठन के विकास की दिशा में इन सम्मेलनों का महत्वपूर्ण स्थान है।
3. अराजनीतिक संगठन –
इस युग में ऐसे बहुत से अंतरराष्ट्रीय संगठनों की स्थापना की गई जो राजनीतिक नहीं थे। 1856 में इंटरनेशनल टेलीग्राफ यूनियन तथा 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना हुई। 1863 में विश्व की पीड़ित तथा दुखी मानवता की सेवा के लिए स्थापित अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस की स्थापना इस दिशा में मील का पत्थर बना। इसका मुख्यालय जिनेवा में बनाया गया। इस संगठन का इतिहास स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जाने वाला इतिहास है। गैर सरकारी संगठन होते हुए भी इस संगठन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सेवाएं की। इसी प्रकार कॉपीराइट अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, ट्रेडमार्क, कृषि और खाध्य तथा स्वास्थ्य पर अराजनीतिक संगठन बनाए गए। द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात UNO स्थापना के बाद उसके तत्वाधान तथा नेतृत्व में कार्य करने लगे। न्याय के क्षेत्र में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल लॉ और इंटरनेशनल एसोसिएशन लॉ की स्थापना से अंतरराष्ट्रीय कानून को वर्तमान स्वरूप प्राप्त हुआ।
4. राष्ट्र संघ –
प्रथम विश्व युद्ध से पूर्व सन् 1960 में हेग नगर में शांति सम्मेलन संपन्न हुआ था। इस सम्मेलन को मानव जाति की संसद की संज्ञा दी गई थी। इस सम्मेलन में युद्ध के कारणों का विश्लेषण किया गया और शांति स्थापना के उपायों पर विचार किया गया। किंतु इस सम्मेलन का व्यवहारिक दृष्टि से सफल परिणाम ना निकल सका। 1914 में प्रथम महायुद्ध प्रारंभ हो गया तथा संपूर्ण विश्व इसकी लपेट में आ गया। 8 जनवरी 1918 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति विल्सन ने जिन 14 शर्तों को प्रचारित किया उनमें से एक शर्त यह भी थी कि महायुद्ध समाप्त हो जाने पर एक अंतरराष्ट्रीय संगठन की स्थापना की जाए। इस अंतरराष्ट्रीय संगठन में जिसके निर्माता उस समय के अमरीकी राष्ट्रपति विल्सन थे प्रत्येक राज्य की स्वतंत्रता व क्षेत्रीय अधिकार की गारंटी की बात की थी। लीग के विधान पर उस समय 62 में से 31 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। कुछ समय पश्चात चीन ने भी इस पर हस्ताक्षर किए। 20 जनवरी 1920 को राष्ट्र संघ का औपचारिक उदघाटन किया गया। राष्ट्र संघ दूसरे विश्व युद्ध में जलकर खाक हो गया। किंतु इसकी नीव पर एक आशा और उमंग लिए एक नवीन संगठन का विशाल भवन निर्मित हुआ। जिसका नाम UNO है।
5. संयुक्त राष्ट्र संघ –
वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय संगठन के विकास में संयुक्त राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अंतिम कड़ी के रूप में विद्यमान है। संयुक्त राष्ट्र संघ को सदस्य संख्या की व्यापकता ने सभी व्यवहारिक उद्देश्यों की दृष्टि से एक विश्वव्यापी संगठन बना दिया। विश्व में आज 40 से अधिक अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के माध्यम से सहयोग तथा संबंध स्थापित करने हेतु स्वतंत्र रूप से प्रयत्न कर रहे हैं।
POL. SC. UG


Post a Comment
Thnx