प्रश्न. लोकतांत्रिक समाजवाद क्या है? इसकी प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करें।
17 वी सदी में जिस प्रकार इंग्लैंड के द्वारा राजनीतिक क्षेत्र में विश्व को पार्लियामेंट और प्रजातंत्रात्मक व्यवस्था प्रदान की गई उसी प्रकार 20 वी सदी में उसके द्वारा आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में लोकतांत्रिक समाजवाद प्रदान की गई।
1848 में कार्ल मार्क्स और एंजिल्स द्वारा साम्यवादी घोषणा पत्र की रचना के बाद से ही समाजवादी विचारधारा समस्त विश्व में तेजी से लोकप्रिय होने लगी।
![]() |
| लोकतांत्रिक समाजवाद |
औद्योगिक क्रांति जिसने की शहरी श्रमिक वर्ग को जन्म दिया और समाजवादी क्रांति को संभव बनाया, सबसे पहले इंग्लैंड में ही हुई थी और इस कारण इंग्लैंड में समाजवादी विचारधारा का उदय होना स्वाभाविक था, लेकिन मूल रूप से लोकतांत्रिक होने और सहमति द्वारा शासन ब्रिटिश जीवन का आधारभूत तत्व होने के कारण दक्षिणपथी सर्वाधिकारवाद की भांति ही क्रांतिकारी मार्क्सवादी विचारधारा को भी इंग्लैंड में नहीं अपनाया जा सकता था।
लोकतांत्रिक समाजवाद प्रजातंत्र और समाजवाद इन दो विचारधाराओं और व्यवस्थाओं का समन्वय है। लोकतांत्रिक मार्ग को अपनाकर ऐसे समाजवाद की स्थापना जो स्थापना के बाद भी लोकतांत्रिक मार्ग को अपनाकर ही अपने समस्त कार्य करें यह विचारधारा लोकतंत्र और समाजवाद दोनों को बनाए रखना चाहती है। राजनीतिक क्षेत्र में इसकी आस्था मानवीय स्वतंत्रता पर आधारित उदारवादी दर्शन में है, लेकिन राज्य के कार्य क्षेत्र के प्रसंग में लोक कल्याणकारी राज्य को अपनाना चाहती है।
जवाहरलाल नेहरू के अनुसार.. "राजनीतिक और आर्थिक शक्तियों का विकेंद्रीकरण तथा जन सहमति के तरीके से ना कि बल द्वारा स्थापित की जाने वाली न्याय पूर्ण व्यवस्था ही लोकतांत्रिक समाजवाद है।"
लोकतांत्रिक समाजवाद की विशेषताएं निम्नलिखित है :
1. पूंजीवाद और साम्यवाद का विरोधी –
लोकतांत्रिक समाजवाद पूंजीवाद और साम्यवाद दोनों विचारधाराओं का समान रूप से विरोध करता है। उसके अनुसार पूंजीवाद असमानता और सामान्य जनता के शोषण पर आधारित है और ऐसी व्यवस्था कभी भी समस्त जनता के कल्याण में नहीं हो सकती है।
इसके साथ ही साम्यवाद से उसका विरोध भी उतना ही आधारभूत है जितना कि पूंजीवाद से। लोकतांत्रिक समाजवाद साम्यवाद का विरोध इसलिए करता है कि साम्यवाद धर्म और नैतिकता के विरोध पर टिका हुआ है। वर्ग संघर्ष और हिंसक क्रांति की धारणा में विश्वास करता है और उसके अंतर्गत अधिनायकवाद को अपनाया गया है। लोकतांत्रिक समाजवाद के अनुसार वे ऐसे विचार है जो कभी भी मानव जीवन के लिए श्रेष्ठ एवं कल्याणकारी नहीं हो सकते। इसी कारण वे साम्यवाद को अपना प्रथम शत्रु मानता है और नवीन साम्राज्यवाद का यंत्र कह कर उसकी भर्त्सना करता है। लोकतांत्रिक समाजवाद पूंजीवाद और साम्यवाद इन दोनों का विरोध करते हुए आर्थिक और सामाजिक जीवन के क्षेत्र में एक नया मार्ग प्रशस्त करता है।
2. मानव एक नैतिक प्राणी है –
पूंजीवाद और साम्यवाद दोनों विचारधाराओं के अंतर्गत मानव को एक आर्थिक प्राणी माना गया है, किंतु प्रजातांत्रिक समाजवाद मानव को एक नैतिक प्रानी मानता है। पूंजीवाद इस गलत हारना पर आधारित है कि व्यक्ति केवल लाभ या दंड के भय से ही क्रियाशील होता है। साम्यवादी मानते हैं कि हिंसा है या आतंक जैसे हम मानवी तत्वों के आधार पर ही कोई कार्य किया जा सकता है किंतु वस्तुतः मनुष्य एक भौतिक या आर्थिक प्राणी नहीं वरन एक नैतिक प्राणी है। यह केवल भौतिक विचारों से ही नहीं वर्णन आदर्शों और आशाओं से प्रभावित होता है तथा सहयोग सामाजिकता और भ्रातृत्व की भावनाओं के आधार पर कार्य करता है।
3. लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना –
लोकतांत्रिक समाजवाद राज्य को एक बुराई या शोषण का एक यंत्र ना मानकर उसे सामाजिक सद्गुणों को विकसित करने वाली संस्था मानता है और इस बात का प्रतिपादन करता है कि राज्य का कार्य क्षेत्र अधिक अधिक व्यापक होना चाहिए। सभी समाजवादी इस बात को स्वीकार करते हैं कि समाज की सामूहिक शक्ति ही शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, मनोरंजन और श्रेष्ठ सांस्कृतिक जीवन की सुविधाएं जुटा सकती है। अतः राज के द्वारा अस्पतालों, शोध केंद्रों, पार्को और सार्वजनिक मार्गों की अधिकाधिक व्यवस्था की जानी चाहिए। संक्षेप में राज्य के द्वारा मानव कल्याण की एक इकाई के रूप में अधिकाधिक व्यवस्था की जानी चाहिए।
4. विश्व शांति की धारणा और मानवतावाद –
लोकतांत्रिक समाजवाद किसी एक राज्य की विचारधारा नहीं वरन समस्त मानवता की विचारधारा है और इसके अंतर्गत इस बात पर बल दिया जाए गया है कि यदि हम विकास चाहते हैं तो हमारे द्वारा विश्व बंधुत्व और विश्व शांति के मार्ग को अपनाया जाना चाहिए। साम्यवाद विश्व के सभी राज्यों में साम्यवाद का प्रसार आवश्यक मानता है और इस दृष्टि से युद्ध की आवश्यकता के सिद्धांत का प्रतिपादन करता है किंतु लोकतांत्रिक समाजवाद का सिद्धांत है कि विश्व के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग प्रकार की व्यवस्थाएं हो सकती है और विभिन्न राज्यों में परिस्थितियों के भेद के कारण उन्हें वाली भी कहा जा सकता है। हमारा उद्देश्य इन विरोधी व्यवस्थाओं के बीच संघर्ष नहीं वरन उनमें सामंजस्य होना चाहिए।
5. सत्ता का विकेंद्रीकरण –
लोकतांत्रिक समाजवाद सत्ता के केंद्रीकरण के स्थान पर विकेंद्रीकरण का समर्थन करता है और निर्देश करता है कि स्थानीय संस्थाओं की स्थापना कर उन्हें अधिकाधिक शक्तियां प्रदान की जाए। समाजवादियों का विचार है कि जहां कहीं भी संभव हो सार्वजनिक स्वामित्व की छोटी इकाइयों की स्थापना की जानी चाहिए। जिससे स्थानीय प्रजातंत्र पुनर्जीवित हो सके। इस संबंध में नगर पालिकाओं के द्वारा किराए के मकानों, लॉन्ड्री और टैक्सियों की व्यवस्था की जानी चाहिए और उनके द्वारा सिनेमाघरों, थियेटरो आदि के संचालन का कार्य भी किया जाना चाहिए।
.jpeg)
Post a Comment
Thnx