प्रश्न. संविधानवाद का अर्थ, परिभाषा और विशेषताओं का उल्लेख करें।
राजनीतिक चिंतन का प्रारंभ यूनान से होता है। यूनान के महान विचारक अरस्तु को संविधानवाद का जनक कहा जाता है। अरस्तु ने अपने आदर्श राज्य में विधि की सर्वोच्चता पर बल दिया, एक ऐसा राज्य जिसमें सर्वोच्चता की स्थिति किसी व्यक्ति को ना होकर विधि को प्राप्त है। इस प्रकार अरस्तु के विचारों से स्पष्ट हो जाता है कि विधि की सर्वोच्चता वाला राज्य ही विधि का शासन अर्थात संविधानवाद है।
संविधानवाद का अर्थ :–
प्रत्येक देश में दो प्रकार के कानून होते हैं— 1. साधारण तथा 2. संवैधानिक। जहां तक साधारण कानून का मतलब है वह सामान्य प्रकार के होते हैं किंतु संवैधानिक कानून उच्च श्रेणी के कानून होते हैं। किसी भी देश में शासक वर्ग को साधारण कानून और कुछ संवैधानिक कानून से शक्तियां प्राप्त होती है।
आधुनिक काल में इस बात पर अधिक बल दिया जाता है कि शासन और शासक वर्ग पर नियंत्रण की व्यवस्था स्वयं संविधान में की जानी चाहिए और नियंत्रण की व्यवस्था संस्थागत होनी चाहिए।
![]() |
| संविधानवाद का अर्थ और विशेषताएं |
इस प्रकार शासन और शासक वर्ग पर नियंत्रण की संविधान द्वारा स्थापित संस्थागत व्यवस्था ही संविधानवाद कहलाता है।
जहां संविधानवाद है किसी राजनीतिक व्यवस्था में संविधानवाद संभव है। संविधानवाद अर्थात जहां राजनीतिक शक्ति कि ना केवल भूमिका निर्धारित होती है सरकार संविधान की व्यवस्था के अनुरूप ही संचालित की जाती है। संवैधनिक नियंत्रण व प्रतिबंधों की प्रभावशाली व्यवस्था होती है। इस प्रकार संविधानवाद को सीमित शक्तियों का शासन भी कहा जा सकता है।
संविधानवाद की परिभाषा :–
सेवाइन के अनुसार, "अरस्तु के मत में संविधानवाद के तीन मुख्य तत्व है। प्रथम, जो शासन जनता के या सर्वसाधारण के हित में होता है; दितीय, यह विधि सम्मत शासन होता है और तृतीय यह इच्छुक प्रजाजनों का शासन है।"
के. सी. व्हीयर के अनुसार, "संविधानवादी शासन का अर्थ किसी संविधान के नियमों के अनुसार शासन चलाने से कुछ अधिक है इसका अर्थ है निरंकुश शासन के विपरीत नियमानुकूल शासन। संविधानवाद की वास्तविक सार्थकता और उसके पीछे मौलिक उद्देश्य यही है कि शासन की सीमाएं बांधी जा सके और शासन चलाने वालों पर कानूनी तथा नियमों के मानने का बंधन रहे।"
पिनॉक और स्मिथ के अनुसार, "संविधानवाद केवल प्रक्रिया और तथ्य का नाम नहीं है वरन राजनीतिक शक्ति के संगठनों का प्रभावशाली नियंत्रण भी है एवं प्रतिनिधित्व प्राचीन परंपराओं तथा भविष्य की आशाओं का प्रतीक है।"
ब्लॉण्डेन के अनुसार, "संवैधानिक शासन वह है जो की विशेषता उदारवादी हो, जो शासन की शक्तियों और उनके प्रयोग को प्रतिबंधित करता हो और रांची के नागरिकों को अधिकतम स्वतंत्रता प्रदान करता हो।"
जे. एस. राउसैक के अनुसार, "एक धारणा के रूप में संविधानवाद अनिवार्य रूप से सीमित सरकार और शासन तथा शासित के ऊपर नियंत्रण की एक व्यवस्था है।"
संविधानवाद की विशेषताएं :–
किसी देश के मूलभूत नियमों और कानूनों के संग्रह को संविधान कहा जाता है लेकिन, संविधानवाद नियमों और कानूनों का संग्रह मात्र ही नहीं बल्कि राजनीतिक जीवन के मूल्यों, विश्वासों, राजनीतिक आदर्श और सांस्कृति सभी कुछ संविधान में समाए हुए रहते हैं। वास्तविकता में संविधानवाद संविधान से कुछ अधिक है। संविधानवाद की विशेषताएं निम्नलिखित है—
1. मूल्य संबंध अवधारणा –
संविधानवाद राष्ट्र का जीवन दर्शन होता है। उन मूल्यों विश्वासों व राजनीतिक आदर्शों की ओर संकेत करता है जो हर राष्ट्र के नागरिक को प्रिय है और हर राष्ट्र का जीवन आधार होता है।
2. सविधान पर आधारित –
संविधानवाद संविधान पर आधारित रहता है। बिना संविधान के संविधानवाद संभव नहीं है। संविधान के द्वारा ही संविधानवाद व्यवहारिक और वास्तविक बनता है। हर लोकतांत्रिक राजनीतिक समाज के मूल्य का संविधान में स्पष्ट उल्लेख किया जाता है ऐसे संविधान पर ही संविधानवाद आधारित होता है।
3. संस्कृति संबंध अवधारणा –
हर देश के आदर्श मूल्य व विचारधाराएं उस देश की संस्कृति को प्रभावित करती है। संविधानवाद की धार ना हर जगह स्थान विशेष की संस्कृति से संबंध पाई जाती है।
4. गत्यात्मक अवधारणा –
संविधानवाद की एक मुख्य विशेषता यह है कि इसमें स्थायित्व के साथ ही गत्यात्मकता भी पाई जाती है। किसी देश में संविधानवाद प्रगति में बाधक नहीं बल्कि प्रगति का साधन बना रहता है। समय के साथ मूल्यों में भी परिवर्तन आता है तथा संस्कृति विकसित होती रहती है इसलिए संविधानवाद की गतिशील प्रकृति अति आवश्यक है। यह समाज के वर्तमान में प्रियम मूल्यों के साथ ही उसकी भविष्य की आकांक्षाओं का प्रतीक होता है।
5. समभागी अवधारणा –
कई देशों के राजनीतिक आदर्श, आस्था एवं मान्यताएं समान होती है। ऐसे देशों में संविधानवाद आधारभूत समानताएं रखता है। उदाहरणार्थ पाश्चात्य संस्कृति वाले देशों में संविधान में समानता होती है।
.jpeg)
Post a Comment
Thnx