पाश्चात्य मध्यकालीन राजनीतिक चिंतन (Western Medieval Political Thought)


मध्य युग के विचारक अंधविश्वासी सिद्धांतों के आधार पर तर्क देते और निष्कर्ष निकाला करते थें। मध्यकालीन राजनीतिक चिंतन में ऐतिहासिक, वैज्ञानिकता और आलोचनात्मक प्रवृत्ति का अभाव रहा था। उनको निरीक्षण, अनुसंधान और प्रयोग द्वारा आगमन रीति से विवेचना करना नहीं आता था।

पाश्चात्य मध्यकालीन राजनीतिक चिंतन;

यह धर्म प्रधान था। इस युग के विचारों में धार्मिक विश्वास का प्रभाव रहा था।  मध्यकालीन राजनीतिक चिंतन की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार है–

1. सार्वभौमवाद–

मध्यकालीन राजनीतिक विचारक ईसाइयत के सिद्धांतों को मानने वाले थें। इस युग में ईसाई जनता को मानव जाति से अभिन्न एवं सर्वभौम समाज के रूप में मान्यता प्राप्त थी।

मध्यकालीन राजनीतिक चिंतन
मध्यकालीन राजनीतिक चिंतन

सभी इसाई विचारकों की मान्यता थी कि संपूर्ण मानव जाति एक परिवार के समान है। मनुष्य भाई भाई है और सब मिलकर इस ईसाई समाज की रचना करते हैं। सभी रेस्पब्लिका क्रिश्चियाना अथवा सार्वभौम इसाई राज्य के सदस्य हैं, जो धार्मिक और राजनीतिक है। विचारको के मत में राज्य की नागरिकता और सदस्यता एक ही वस्तु के दो पहलू हैं।

2. चर्च की सर्वोच्चता– 

चर्च की स्थिति राज्य से उच्च थी। एक व्यक्ति को राज्य द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएं प्राप्त करने के लिए चर्च की सदस्यता प्राप्त करना अनिवार्य था।अतः सार्वभौमिक ईसाई समाज धर्म और राजनीति का एक सम्मिश्रण था। यह धर्म तंत्र एक ऐसे राज्य की स्थापना करता था जो धर्म के अनुसार कार्य करें।

चर्च सर्वोच्च सत्ता का केंद्र था जिसके अधीन राज्य की सत्ता थी, और उसी चर्च के द्वारा नियंत्रित होती थी। पोप के हाथों में सर्वोच्च शक्ति थी।

पोप के समर्थक उसे शक्तिशाली मानते थे क्योंकि उनका कहना था कि ईसाई धर्म के प्रवर्तक महात्मा ईशा के शिष्य और रोम के चर्च के संस्थापक संत पीटर ने रोमन चर्च के प्रधान को दो तलवारें प्रदान की थी। एक तलवार धार्मिक सत्ता और दूसरी राज्य सत्ता की। 

उसने धर्म सत्ता की तलवार अपने लिए रखी और राजसत्ता की तलवार जनहित में प्रयोग के लिए राजाओं को प्रदान कर दी। अतः पोप दोनों सताओ का स्वामी है, और सर्वोपरि है तथा सभी उसकी सत्ता के अधीन है।

पोक की सर्वोच्च सत्ता के संबंध में उनका दूसरा तर्क था कि सम्राट कांसटेनटाइन ने जब रोम के स्थान पर कुस्तुनतुनिया में अपनी राजधानी बनाई तो उसने अपनी पश्चिमी साम्राज्य का दान तत्कालीन को सेलवेस्टर तथा उसके उत्तराधिकारी यों को दे दी। इस कारण पोप को उसकी सर्वोच्च राजनीतिक सत्ता प्राप्त हो गई। इस प्रकार अनेक तर्कों के आधार पर पोप की स्थिति को सर्वोच्च बनाने का प्रयास किया गया था।

3. राजतंत्र–

मध्ययुग में राजतंत्र की प्रधानता थी। इसी कारण राजतंत्र की प्रणाली को सर्वोच्च समझा जाता था। मध्ययुगीन विचारक समाज को एक शरीर के रूप में देखते थे। जिस प्रकार हर शरीर में सत्ता एक जगह केंद्रीय रहती है उसी प्रकार समाज रूपी शरीर में भी सत्ता एक स्थान पर केंद्रित रहती है।

4. सीमित राजसत्ता–

इस युग में शासक को ईश्वर का प्रतिनिधि माना जाता था। किंतु शासक की सत्ता निरंकुश नहीं थी। उस पर पहली मर्यादा राजा द्वारा राज्याभिषेक के समय ली जाने वाली प्रतिज्ञा थी। 

दूसरी यह कि राजा को कानून बनाने का अधिकार प्राप्त नहीं था, सिर्फ उनकी घोषणा का अधिकार था। वह निर्मित कानूनों का उल्लंघन नहीं कर सकता था तथा उसका अधिकार क्षेत्र बहुत सीमित था।

मेकिलवेन के अनुसार "मध्ययुगीन राजा यद्धपि पूर्ण सत्ता का स्वामी और अधिकारी था और उसके प्रयोग के लिए किसी के प्रति उत्तरदाई नहीं था, फिर भी उसके अधिकार सीमित थें।"

5. प्रतिनिध्यात्मक शासन–

मध्ययुगीन राजनीतिक चिंतक राजतंत्र के समर्थक थें किंतु उनमें प्रतिनिध्यात्मक शासन प्रणाली के अंश भी थें, जो धार्मिक और राजनीतिक दोनों ही क्षेत्रों में विद्यमान थें।

धार्मिक क्षेत्र में यद्धपि पोप सर्वोच्च था किंतु वह निरंकुश नहीं था। उस पर दो प्रकार के प्रतिबंध थें–

पहला प्रतिबंध था कि उसका निर्वाचक रोम की विभिन्न चर्चों के कार्डिनलो के मंडल के द्वारा किया जाता था, जो शासक के निर्वाचन संबंधी शासन के सिद्धांत के अनुकूल था।

दूसरा प्रतिबंध उसकी सत्ता पर था कि वह अपनी सत्ता का प्रयोग चर्च के पादरियों की परिषद की इच्छा अनुसार ही कर सकता था। इस प्रकार धार्मिक मामलों में उसे अंतिम निर्णय करने का अधिकार नहीं था। इसी प्रकार प्रतिनिधि शासन के सिद्धांत को राजनीतिक क्षेत्र में भी लागू करने का प्रयत्न किया गया था जिसमें सम्राट का निर्वाचन करने वाले प्रतिनिधि जनता से संबंधित थें।

इस प्रतिनिधि शासन को ट्यूटन जातियों के राजनीतिक विचारों से बल मिला था। पेडुआ के मार्सिलियो कुसावासी निकोलस और ओकमवासी विलियम आदि विद्वानों ने भी इन विचारों का समर्थन किया था।

6. जन प्रभुसत्ता–

मध्ययुग में राजा के दैवी अधिकारों के साथ-साथ जनता के अधिकारों का भी प्रतिपादन किया गया था। इस कारण लोकप्रिय प्रभुसत्ता के विचार का उदय हुआ। इसके आधार पर प्रतिपादित किया गया कि राज्य के शासन का अधिकार दैवी होने पर भी राजा को शक्ति अंततः जनता से ही प्राप्त होती है। अतः राजा को सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का अधिकार नहीं था। इस जन संप्रभुता का समर्थन मार्सिलियो और निकोलस ने भी किया था।

मार्सिलियों के अनुसार "राजा को जनता के निर्देशों के अनुसार कार्य करना चाहिए। प्रतिनिधि सभा का सम्मान करना चाहिए और उनके निर्णयों का कानून के समान पालन करना चाहिए।"

इस प्रकार मध्यकालीन राजनीतिक चिंतन की एक विशेषता उनकी जनशक्ति की परिकल्पना थी।

7. सामूहिक जीवन–

मध्ययुग के सामाजिक जीवन की एक अन्य विशेषता सामूहिक जीवन यापन की प्रवृत्ति थी। आज की तरह व्यक्तियों को किसी तरह का व्यक्तिगत अधिकार प्राप्त नहीं था। उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समाज के विभिन्न समुदायों में सम्मिलित होना पड़ता था। इन समुदायों में ईसाई मठ, परिव्राजक संघ, आर्थिक श्रेणियां, कम्यून आदि थे। सामुदायिक जीवन के कारण व्यक्ति के अधिकार महत्वहीन थे।

8. निगम–

निगम विषयक सिद्धांत के समर्थकों का विचार था कि जो संस्थापक समाज के आध्यात्मिक एवं अलौकिक जीवन की उन्नति के लिए जरूरी है उन्हें अपने कार्यों के उचित संचालन के लिए सशक्त और शक्तिशाली बना दिया जाना चाहिए ताकि उनके कार्यों में कोई हस्तक्षेप ना हो सके और वे राजनीतिक झगड़ों से दूर रहकर अपने उद्देश्यों की प्राप्ति कर सकें।

मधयुग के दार्शनिकों ने समाज की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कार्यरत संस्थाओं को निगम के रूप में स्वीकार किया था। उन्होंने निरंकुश राजतंत्र का खंडन करने के लिए निगम तंत्र की स्थापना की थी।

निष्कर्ष–

मध्य युग के विचारक अंधविश्वासी सिद्धांतों के आधार पर तर्क देते और निष्कर्ष निकाला करते थें। मध्यकालीन राजनीतिक चिंतन में ऐतिहासिक, वैज्ञानिकता और आलोचनात्मक प्रवृत्ति का अभाव रहा था। यह धर्म प्रधान था। इस युग के विचारों में धार्मिक विश्वास का प्रभाव रहा था। 

Post a Comment

Thnx

Previous Post Next Post