प्रश्न. भारतीय राजनीतिक चिंतन में गांधी जी के क्या योगदान है ?
प्रस्तावना:–
गांधीजी एक मानवतावादी विचारक थे साथ ही वे राष्ट्र और राष्ट्रवाद के समर्थक भी थे। उनका कथन था कि मानव जाति के विकास में परिवार जाति गांव प्रदेश और राष्ट्र इन सब को पार करने के बाद ही विश्व बंधुत्व अंतरराष्ट्रीयवाद के आदर्श को प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रकार व्यक्ति का सामाजिक कर्तव्य परिवार से आरंभ होता हुआ मानवता की सेवा तक पहुंचता है।
भारतीय राजनीतिक चिंतन में गांधीजी का योगदान:– |
भारतीय राजनीतिक चिंतन में गांधीजी की देन निम्नलिखित बिंदुओं से समझी जा सकती है –
1. राजनीति का आध्यात्मिकरण –
गांधीजी की समस्त राजनीतिक धर्म पर आधारित है। उन्होंने राजनीति के वर्तमान युग की कूटनीति से ऊंचा उठाकर नैतिकता के उच्च स्तर पर पहुंचाया और कहा कि सार्वजनिक तथा राजनीतिक जीवन में भी श्रेष्ठ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नैतिक साधनों का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। कर्मकांड तथा पाखंड से मुक्त किया और उसे संकुचित ना रखकर व्यापक रूप प्रदान किया। उन्होंने धर्म में एक ऐसे मानवतावादी रूप का प्रतिपादन किया जिसका एकमात्र लक्ष्य मानवता की सेवा करना है। इस तरह महात्मा गांधी ने धर्म को व्यापकता प्रदान करके उसे लौकिक और सांसारिक बनाया। सकता है कि महात्मा गांधी ने राजनीति का आध्यात्मिक करण और धर्म का अलौकिकीकरण किया।
2. अहिंसा का सिद्धांत –
जिस समय महात्मा गांधी ने सार्वजनिक क्षेत्र में पदार्पण किया उस समय सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक वातावरण अत्यंत भ्रष्ट था। सर्वत्र यह मान्यता प्रचलित थी कि नैतिकता के नियम तो व्यक्तिगत जीवन के लिए ही है और सार्वजनिक जीवन तो नैतिक मापदंडों से परे है। गांधीजी की अंतरात्मा सर्व फैली हुई हिंसा और भ्रष्टाचार से आहत हो चुकी थी, और उन्होंने नैतिक मूल्यों को सार्वजनिक जीवन का आधार बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने व्यवहार और कार्य से यह सिद्ध कर दिया कि सत्य और अहिंसा व्यक्तिगत व्यवहार के ही नहीं वरन सार्वजनिक और विशेषता राजनीतिक व्यवहार के भी आधार बन सकते हैं।
![]() |
| भारतीय राजनीतिक चिंतन में गांधी जी का योगदान |
3. साध्य और साधन का सिद्धांत –
यह सिद्धांत दो प्रकार सिद्धांतों पर आधारित है – पहला, यथार्थवादी और दूसरा, आदर्शवादी। गांधीजी का सिद्धांत यथार्थवाद पर आधारित है। यथार्थवादी अवधारणा जिसका प्रतिपादन व्यवहारवादियों साम्यवादियो, व्यवहार वादियों और हसी वादियो ने किया है। इसमें लेनिन हिटलर और मुसोलिनी जैसे विचारक शामिल है। इनके अनुसार साध्य ही सर्वोपरि है और साध्य की प्राप्ति के लिए कुछ भी किया जा सकता है। इन विचारकों ने शादी की प्राप्ति के लिए हिंसात्मक साधनों का प्रयोग किया किंतु महात्मा गांधी हिंसा के घोर विरोधी थे। इसलिए गांधी जी ने अहिंसात्मक साधनों पर जोर दिया। उनका साथ दें और साधन की पवित्रता पर गहरा विश्वास था। उनका कहना था कि बुरे साधन के कारण अच्छा शादी भी नष्ट हो जाता है।
गांधीजी ने साधन और साध्य की तुलना बीज और फल से की है। जिस प्रकार के बीच होंगे उसी प्रकार का फल भी आएगा। साधन अच्छा नहीं होगा तो शादी भी अच्छा नहीं होगा। किसी भी तरह के साधन को अपनाया जा सकता है। इसलिए गांधीजी ने सादगी बजाए साधनों पर अधिक जोर दिया और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में इसका प्रयोग भी किया।
4. सत्याग्रह का सिद्धांत –
सत्य का प्रबल समर्थक होने के नाते गांधीजी का मानना था कि सत्य के मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति पूर्ण विकास का लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। उन्होंने अपने अहिंसा के सिद्धांत को व्यवहारिक रूप देने के लिए जिस उपाय का प्रयोग किया उसे सत्याग्रह कहते हैं। सत्य के प्रबल समर्थक होने के नाते गांधीजी का मानना था कि सत्य के मार्ग पर चल कर ही व्यक्ति पूर्ण विकास का लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। गांधी जी ने सत्याग्रह का पहला प्रयोग दक्षिण अफ्रीका में किया था, जिसे निष्क्रिय प्रयोग कहा गया था। लेकिन गांधीजी के अनुसार सत्याग्रह और निष्क्रिय प्रतिरोध में फर्क है। सत्याग्रह अहिंसक साधनों पर आधारित तकनीक है जिस में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है और इसका आधार सत्य है। इसमें आत्मबल का प्रयोग किया जाता है, यह एक आदर्श है, कर्मयोग का एक व्यवहारिक दर्शन है, एक क्रियाशील अवधारणा है।
5. राज्य का सिद्धांत –
आदर्शवाद जैसी कुछ विचारधाराओं के द्वारा व्यक्ति और राज्य के पारस्परिक संबंधों में राज्य को साध्य रूप में स्वीकार किया गया है, लेकिन गांधी जी ने राज्य को साध्य ना मानकर साधन मात्र माना है। उनके अनुसार राज्य की उत्पत्ति मनुष्य के लिए हुई है ना कि मनुष्य की उत्पत्ति राज्य के लिए। गांधीजी राज्य को सामाजिक उत्थान और जनकल्याण का एक साधन मात्र मानते थे।
रांची का विरोध करते हुए गांधीजी का विचार है कि राज्य व्यक्ति के नैतिक विकास का मार्ग प्रशस्त नहीं करता। व्यक्ति का नैतिक विकास उसकी आंतरिक इच्छाओं और कामनाओं पर निर्भर है, लेकिन राज्य संगठन शक्ति पर आधारित होने के कारण व्यक्ति के केवल बाहरी कार्यों को ही प्रभावित कर सकता है। राज्य की अनैतिकता का कारण यह भी कहा जा सकता है कि हमें सब कार्य अपनी इच्छा से नहीं वरन दंड के भय और कानून की सख्ती से बाधित कर कराया जाता है। गांधीजी अहिंसा के विरोधी थे किंतु राज्य एक ऐसा मुल्क संगठन है इस कारण भी उनके द्वारा राज्य का विरोध किया जाना स्वभाविक था।
राज्य के संबंध में गांधी जी की विचारधारा अराजकतावादी दार्शनिक पाठ की और विशेष रूप से दार्शनिक अराजकतावादी टॉलस्टॉय के विचारों से प्रभावित है तथा गांधीजी को दार्शनिक अराजकतावादियों की श्रेणी में रखा जा सकता है। गांधीजी ने नैतिक ऐतिहासिक तथा आर्थिक इन तीनों दृष्टिकोण के आधार पर राज्य की आलोचना की है।
सिद्धांत रूप में राज्य के अस्तित्व के विरुद्ध होने पर भी गांधीजी वर्तमान परिस्थितियों में राज्य को समाप्त करने के पक्ष में नहीं थे। उनका विचार था की वर्तमान समय में मानव जीवन इतना पूर्ण नहीं है कि बस में संचालित हो सके इसलिए समाज में राज्य और राजनीतिक शक्ति की आवश्यकता है लेकिन इसके साथ साथ ही उनका विचार है कि राज्य का कार्यक्षेत्र न्यूनतम होना चाहिए।
6. सर्वोदय का सिद्धांत –
सर्वोदय का शाब्दिक अर्थ है सभी की प्रगति। गांधी जी ने सर्वोदय सिद्धांत का प्रतिपादन जॉन रस्किन की पुस्तक ’अंटू दिस लास्ट’ से प्रेरित होकर की थी।
महात्मा गांधी का सर्वोदय सिद्धांत ऐसे वर्ग हीन जाति विहीन और शोषण मुक्त समाज की स्थापना करना चाहता है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति और समूह को अपने सर्वागीण विकास का साधन और अवसर मिल सके। गांधीजी ने श्रोताओं के माध्यम से एक कल्याणकारी समाज की स्थापना करना चाहते थे जिसमें वर्ग धर्म जाति भाषा आदि के आधार पर किसी समुदाय का ना तो संहार हो और ना ही बहिष्कार हो।
गांधी जी ने सर्वोदय में लिखा है कि समाज की रचना ऐसी होगी जो सभी के निर्माण और सभी के शक्ति से सभी के हित में चले, जिस्म कम या अधिक शारीरिक सामर्थ्य के लोग को समाज का संरक्षण सम्मान रूप प्राप्त हो और सभी तुल्य पारिश्रमिक के हकदार हो।

Post a Comment
Thnx