भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक ऐसी महिला थी जो न केवल भारतीय राजनीति पर छाई रहीं बल्कि विश्व राजनीति पर भी अपना प्रभाव छोड़ गईं। यही कारण है कि उन्हें लौह महिला के नाम से भी जाना जाता है। आज इंदिरा गांधी को सिर्फ इस कारण नहीं जाना जाता कि वह पंडित जवाहरलाल नेहरू की बेटी थीं बल्कि इंदिरा गांधी अपनी प्रतिभा और राजनीतिक दृढ़ता के लिए 'विश्व राजनीति' के इतिहास में हमेशा जानी जाती रहेंगी।
![]() |
| इंदिरा गांधी का जीवन |
इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम जवाहरलाल नेहरू जो भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। माता का नाम कमला नेहरू, और दादा का नाम मोतीलाल नेहरू था। उनका पूरा नाम था- 'इंदिरा प्रियदर्शिनी'। इंदिरा के अत्यंत प्रिय दिखने के कारण पंडित नेहरू उन्हें 'प्रियदर्शिनी के नाम से संबोधित किया करते थे। |
जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू बेहद सुंदर तथा आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक थे, इस कारण सुंदरता उन्हें अपने माता-पिता से प्राप्त हुई थी। इंदिरा को उनका 'गांधी' उपनाम फिरोज गांधी से विवाह के बाद मिला था।
1936 में जब इंदिरा गांधी 18 वर्ष की थी तभी उनकी मां कमला नेहरू का तपेदिक के कारण निधन हो गया।
1934-35 में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद इंदिरा ने शांतिनिकेतन में रवीन्द्रनाथ टैगोर के बनाए गए 'विश्व-भारती विश्वविद्यालय' में प्रवेश लिया। इसके बाद 1937 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड में दाखिला लिया।
अंग्रेजी भाषा पर उन्हें बहुत अच्छी पकड़ थी। इसकी वजह थी पिता पंडित नेहरू द्वारा उन्हें अंग्रेजी में लिखे गए लंबे-लंबे पत्र, चूंकि पंडित नेहरू अंग्रेजी भाषा के इतने अच्छे ज्ञाता थे कि लॉर्ड माउंटबेटन की अंग्रेजी भी उनके सामने फीकी लगती थी।
1942 में इंदिरा गांधी का प्रेम विवाह फिरोज गांधी से हुआ। फिरोज गांधी से इंदिरा की मुलाकात ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यावय में ही पढ़ाई के दौरान हुई थी जो उस समय लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स में अध्ययन कर रहे थे।
नेहरू जी ने इस प्रेम विवाह का विरोध किया। उन्होंने कई प्रकार से इंदिरा को समझाने का प्रयास किया लेकिन इदिरा की जिद कायम रही। तब कोई भी रास्ता निकलता न देखकर नेहरू जी इस विवाह के लिए सहमत हो गए। शादी के बाद 1944 में उन्होंने राजीव गांधी और इसके दो साल के बाद संजय गांधी को जन्म दिया। 8 सितंबर 1960 को जब इंदिरा अपने पिता के साथ एक विदेश दौरे पर गई हुईं थीं तभी फिरोज गांधी की मृत्यु हो गई।
इंदिरा गांधी को परिवार के माहौल में राजनीतिक विचारधारा विरासत में प्राप्त हुई थी। 1941 में ऑक्सफोर्ड से भारत वापस आने के बाद वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गईं।
सन् 1947 के भारत विभाजन के दौरान उन्होंने पाकिस्तान से आए लाखों शरणार्थियों के लिए चिकित्सा संबंधी देखभाल प्रदान करने में मदद की। उनके लिए सेवा का यह पहला मौका था। धीरे-धीरे पार्टी में उनका कद काफी बढ़ गया।
![]() |
| Indira Gandhi |
16 वर्ष तक देश की प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी के शासनकाल में कई उतार-चढ़ाव आए। लेकिन 1975 में आपातकाल 1984 में सिख दंगा जैसे कई मुद्दों पर इंदिरा गांधी को भारी विरोध-प्रदर्शन और तीखी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी थी। इंदिरा गांधी ने 1971 के युद्ध में विश्व शक्तियों के सामने न झुकने के नीतिगत और समयानुकूल निर्णय क्षमता से पाकिस्तान को परास्त किया और बांग्लादेश को मुक्ति दिलाकर स्वतंत्र भारत को एक नया गौरवपूर्ण क्षण दिलवाया। लेकिन 31 अक्टूबर 1984 को उन्हें अपने अंगक्षक की ही गोली का शिकार होना पड़ा और वह देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बान हो गईं।
Nahid Khan
Political Science UG 2020-23
Student Of Ram Lakhan Singh Yadav College Ranchi


Post a Comment
Thnx