भारत में स्थानीय स्वशासन के क्षेत्र में लागू की गई त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की सर्वोच्च इकाई जिला परिषद है। त्रि स्तरीय व्यवस्था में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका मध्यवर्ती स्तर पंचायत समिति की होती है।
अधिकांशत स्थानीय शासन के समस्त कार्य ग्राम पंचायत व पंचायत समिति के स्तर पर निष्पादित किए जाते हैं तथा जिला परिषद का कार्य उन अधीनस्थ इकाइयों के कार्यों का निरीक्षण, पर्यवेक्षण व मूल्यांकन करना होता है।
![]() |
| झारखंड में जिला परिषद |
जिला परिषद का सर्व प्रमुख दायित्व पंचायत समितियों के मध्य सामंजस्य स्थापित करना होता है। इस इकाई को मौलिक कार्य क्षेत्र की अपेक्षा पर्यवेक्षण संबंधी कार्य ही अधिक सौपे गए हैं। नगर पालिका व छावनी बोर्ड स्थित जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में एक जिला परिषद का प्रावधान है।
जिला परिषद का संगठन–
झारखंड में जिला परिषद का संगठन निम्नलिखित आधार पर किया गया है जो कि अन्य राज्यों के समान ही है
निर्वाचित सदस्य–
इसमें सामान्य वर्ग के साथ-साथ आरक्षित वर्ग तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग एवं महिलाएं भी सम्मिलित है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में महिलाओं को 50% आरक्षण प्रदान कर महिलाओं की समानता में लाने का प्रयास किया गया है।
जिला क्षेत्र में आने वाली सभी पंचायत समितियों के प्रमुखों को भी जिला परिषद में स्थान दिया जाता है। उस क्षेत्र के लोकसभा व विधानसभा सदस्य भी जिला परिषद के सदस्य होते हैं। विशिष्ट अनुभव प्राप्त व्यक्ति को राज्य सरकार द्वारा मनोनीत किया जाता है। जिला परिषद के सदस्य अपने में से ही एक अध्यक्ष व एक उपाध्यक्ष का चुनाव करते हैं।
जिला विकास आयुक्त–
यह राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित प्रशासकीय अधिकारी है। इसके अधीन अन्य अधिकारी होते हैं जैसे कि जिला शिक्षा अधिकारी, जिला लेखा अधिकारी तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी वर्ग। जिला विकास आयुक्त जिला परिषद का पदेन सचिव होता है।
झारखंड में स्थानीय शासन के इस स्तर पर भी आरक्षण की वही व्यवस्था है जो कि उपयुक्त दो स्तरों पर है। जिला परिषद के सदस्यों के लिए भी आवश्यक योग्यताएं वही है जो ग्राम पंचायत के पंचायत समिति के सदस्यों के लिए है। कतिपय परिस्थितियों में यदि अध्यक्ष को पद से हटाने की आवश्यकता हो तो अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने की विधि भी तीनों स्तरों पर समान है। अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उसके कार्यों का संपादन उपाध्यक्ष द्वारा किया जाता है। अन्य पंचायती राज संस्थाओं की भांति जिला परिषद का कार्यकाल भी 5 वर्ष है। जिला परिषद की संगठनात्मक संरचना में समितियों की व्यवस्था उसी प्रकार होती है जैसे कि पंचायत समिति में होती है। किसी कारणवश अध्यक्ष उपाध्यक्ष व विकास आयुक्त का पद रिक्त होने पर इसकी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को दी जाती है।
जिला परिषद की प्रथम बैठक की तिथि जिला विकास आयुक्त द्वारा निर्धारित की जाती है। एक तिहाई सदस्यों के लिखित प्रस्ताव पर यह बैठक आयोजित की जाती है। इसकी अध्यक्षता भी जिला विकास आयुक्त द्वारा की जाती है। प्रथम बैठक के उपरांत अन्य बैठकों में 3 महीने से अधिक का अंतराल नहीं होना चाहिए तथा उसकी अध्यक्षता जिला परिषद के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष द्वारा की जाती है। किसी भी विवाद के संबंध में अधिकारी को निर्णायक मत देने का अधिकार होता है। निर्णय बहुमत के आधार पर लिए जाते हैं।
जिला परिषद के कार्य–
- जिला परिषद का वार्षिक बजट तैयार करना,
- राज्य सरकार द्वारा जिलों की जिलों को दिए गए अनुदान को पंचायत समितियों में वितरित करना,
- प्राकृतिक संकट के समय राहत कार्य का प्रबंध करना,
- पंचायत समितियों द्वारा तैयार की गई योजनाओं का समन्वय करना,
- पंचायत समितियों तथा ग्राम पंचायतों के कार्यों का समन्वय तथा मूल्यांकन करना,
- ग्रामीण और कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देना,
- कृषि का विकास करना,
- लघु सिंचाई मत्स्य पालन तथा जलमार्ग का विकास करना,
- अनुसूचित जाति अनुसूचित तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण की योजना बनाना।
जिला प्रमुख के कार्य व शक्तियां–
- जिला परिषद की बैठक आयोजित करना,
- जिला परिषद की बैठकों की अध्यक्षता करना,
- जिला परिषद की नीति की सुरक्षा करना,
- जिला परिषद के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों पर नियंत्रण स्थापित करना,
- परिषद संबंधित सभी अभिलेखों पर नियंत्रण स्थापित करना,
- जिले में प्राकृतिक आपदाओं के समय मुख्य कार्यकारी से सलाह मशवरा करके तुरंत निर्णय करना,
- अधिकारियों का मार्गदर्शन करके उन्हें लक्ष्य के प्रति उत्साह वर्धक बनाए रखना,
- जिला परिषद के वित्तीय एवं कार्यपालिका प्रशासन पर पूर्ण नियंत्रण रखना।
जिला विकास आयुक्त के कार्य–
इस पद पर भारतीय प्रशासनिक अधिकारी को नियुक्त किया जाता है जो कि सामान्यतया निम्नलिखित दायित्वों की पूर्ति करता है–
- जिला परिषद के सभी कार्यों का पर्यवेक्षण व निरीक्षण तथा समय अनुसार कार्यों के निष्पादन हेतु उपाय करना,
- वह जिला परिषद के सभी आवश्यक दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए उत्तरदाई होता है,
- जिला परिषद व उसकी स्थाई समितियों की बैठकों के लिए नोटिस जारी करता है,
- वह जिला परिषद का प्रमुख परामर्शदाता होता है तथा सभी समितियों के मध्य समन्वय स्थापने का कार्य करता है,
- जिला परिषद द्वारा पारित किसी प्रस्ताव के अवैधानिक होने पर इस संबंध में राज्य सरकार को सूचित करता है।
झारखंड में पंचायती राज्य का मूल्यांकन–
झारखंड प्रदेश के गठन के 10 वर्षों बाद 2010 में पहली बार झारखंड में पंचायत प्रशासन की नींव पड़ी। सत्ता के विकेंद्रीकरण की दिशा में इस पहल की प्रशंसा हुई थी। संविधान के 73वें संशोधन में पंचायत प्रशासन के लिए जिन 29 अधिकारों की परिकल्पना की गई थी, उसका अनुपालन नहीं हुआ इस अवधि में सरकार ने तकरीबन डेढ़ दर्जन विभागों की शक्तियां पंचायतों के हवाले कर दी। उम्मीद थी कि विभागीय अधिकारों के हस्तांतरण के बावजूद गांव की तस्वीर बदल जाएगी लेकिन संविधान प्रदत्त अधिकारों की मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने में ही समय बीत गया। पर्याप्त कर्मियों तथा पंचायत भवनों के अभाव में नयी व्यवस्था को सुचारु रुप से लागू करना बड़ी चुनौती थी। इससे बढ़कर यह की आम जनता और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से लेकर पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों तक को पंचायती राज व्यवस्था के कामकाज के तरीकों परस्पर अधिकारों एवं कर्तव्यों इत्यादि की समुचित जानकारी भी नहीं थी। पंचायत चुनाव होने के बाद भी झारखंड में पंचायत निकायों को अधिकार प्राप्त करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।
.jpeg)
Post a Comment
Thnx