संविधान का अर्थ और प्रकार

 प्रश्न. संविधान के अर्थ एवं उसके प्रकारों का विवेचन कीजिए।

राज्य का रूप चाहे किसी भी प्रकार का हो, आवश्यक रूप से उसका अपना एक जीवन मार्ग अर्थात संविधान अनिवार्य होता है। संविधान ना केवल लोकतंत्रात्मक वरन निरंकुश राज्यों में भी होता है। इसकी पुष्टि इतिहास के आधार पर की जा सकती है।

संविधान

अरस्तु के अनुसार, "संविधान उस जीवन पद्धति का प्रतीक होता है जो किसी राज्य द्वारा अपनाई जाती है।"

जैकलिन के शब्दों में, "संविधान हिंद राज्य की कल्पना नहीं की जा सकती। संविधान के अभाव में राज्य राज्य में होकर एक प्रकार की अराजकता होती है।


संविधान का अर्थ :–

अनु शरीर के संदर्भ में ‘कॉन्स्टिट्यूशन‘ का अर्थ शरीर के ढांचे का गठन से किया जाता है, उसी प्रकार राजनीति विज्ञान में ‘कॉन्स्टिट्यूशन‘ का मतलब राज्य के ढांचे तथा संगठन से होता है।

गिलक्रिस्ट का कथन है कि, "संविधान उन लिखित या अलिखित नियमों अथवा कानूनों का समूह होता है जिनके द्वारा सरकार का संगठन, सरकार की शक्तियों का विभिन्न अंगों में वितरण और इन शक्तियों के प्रयोग के सामान्य सिद्धांत निश्चित किए जाते हैं।"




डायसी के अनुसार, "वे सब कानून संविधान में सम्मिलित होते हैं जिनका राज्य में प्रभुत्व शक्ति के प्रयोग अथवा वितरण पर प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ता है।"

ब्राइस के शब्दों में, "ऐसे निश्चित नियमों का एक संग्रह होता है जिसमें सरकार की कार्यविधि प्रतिपादित होती है और जिनके द्वारा संचालन होता है।"

चलर्स बारगेंड का कथन है कि, "संविधान एक आधारभूत कानून होता है, जिसके द्वारा किसी राज्य की सरकार संगठित की जाती है और जिसके अनुसार व्यक्तियों अथवा नैतिक नियमों का पालन करने वाले मनुष्य तथा समाज के पारस्परिक संबंधित निर्धारित किए जाते हैं।"

डा. फाइनल ने लिखा है कि, "संविधान आधारभूत राजनीतिक संस्थाओं की व्यवस्था होती है।"

यह कहा जा सकता है कि संविधान द्वारा प्रमुख रूप से निम्नलिखित तीन बातें निश्चित की जाती है—
1. व्यक्ति और व्यक्ति का पारस्परिक संबंध
2. व्यक्ति और राज्य अर्थात शासक और शासित का पारस्परिक संबंध,
3. सरकार के संगठन उसके ढांचे और सरकार के विभिन्न अंगों का पारस्परिक संबंध।

उपयुक्त विवरण में संविधान के द्वारा किया जाने वाला तीसरा कार्य सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

अतः संविधान की परिभाषा में यह कहा जा सकता है कि संविधान राज्य की आचरण का वह विधान होता है जिसके द्वारा व्यक्ति व्यक्ति और व्यक्ति एवं राज्य के पारस्परिक संबंध को निश्चित किया जाता है और जिसके द्वारा सरकार के विभिन्न अंगों का स्वरूप एवं संगठन उनकी शक्ति और सरकार के विभिन्न अंगों का पारस्परिक संबंध निश्चित किया जाता है।


संविधान के प्रकार :–

वर्तमान समय में संविधान ओक्काडिन तीन आधारों पर वर्गीकरण किया जा सकता है :

1. उत्पत्ति के आधार पर :

उत्पत्ति के आधार पर संविधान को दो प्रकार होते हैं विकसित और निर्मित।

विकसित संविधान –

इस प्रकार के संविधान इतिहास और विकास के परिणाम होते हैं। संविधान का निर्माण संविधान सभा जैसी किसी संस्था द्वारा निश्चित समय पर नहीं किया जाता। इस प्रकार के संविधान विभिन्न परंपराओं रीति-रिवाजों प्रथाओं एवं न्यायालयों के निर्णय पर आधारित होते हैं। इंग्लैंड का संविधान विकसित संविधान का श्रेष्ठ उदाहरण है जिसके अंतर्गत शासन व्यवस्था का स्वरूप और सरकार के विभिन्न अंगों की शक्तियां जिसका ही परिणाम है।

निर्मित संविधान –

इस प्रकार के संविधान का निर्माण एक विशेष समय पर संविधान सभा जैसे किसी विशेष संस्था के द्वारा किया जाता है। निर्मित संविधान स्वाभाविक रूप से लिखित होते हैं और इस प्रकार के संविधान साधारणतया कठोर भी होते हैं परंतु इसका तात्पर्य यह नहीं है कि निर्मित संविधान ओं का विकास नहीं होता। इसमें अंतर केवल यही है कि विकसित संविधान ओं की तो उत्पत्ति ही विकास में होती है, लेकिन निर्मित संविधानओं का विकास उनके निर्माण के बाद होता है।


2. प्रथाओं, कानूनों के अनुपात के आधार पर :

इस आधार पर भी दो प्रकार के संविधान आते हैं अलिखित संविधान और लिखित संविधान। प्रथाएं न्यायालय द्वारा माननीय नहीं होती किंतु कानून न्यायालय द्वारा माननीय होते हैं तथा उनके द्वारा लागू किए जाते हैं।

अलिखित संविधान –

इस प्रकार के संविधान में परंपरागत प्रथम परंपराओं तथा समय-समय पर न्यायालयों द्वारा दिए गए निर्णय का अधिक महत्व होता है। इस प्रकार के संविधान में सरकार के स्वरूप शासन के विभिन्न अंग और उनका पारस्परिक संबंध तथा नागरिकों के अधिकार और कर्तव्य भी महत्वपूर्ण बातें प्रथाओं और परंपराओं पर ही आधारित होती है अलिखित संविधान देश के समस्त भाग में बिखरा हुआ होता है और इसका समस्त भाग किसी एक स्थान पर केंद्रित नहीं होता। इंग्लैंड का संविधान इस प्रकार के संविधान का उत्तम उदाहरण है

लिखित संविधान –

लिखित संविधान से हमारा मतलब उस संविधान से है जिसकी अधिकांश धाराएं कानून के रूप में लेख वध होती है। लिखित संविधान किसी एक संवैधानिक कानून के रूप में हो सकता है या अनेक ऐसे कानूनों के रूप में हो सकता है जिनमें शासन विधि का विशुद्ध प्रतिपादन किया गया हो। लिखित संविधान आवश्यक रूप से निर्मित होते हैं। भारत, अमेरिका तथा फ्रांस के संविधान लिखित संविधान ओके श्रेष्ठ उदाहरण है।


3. परिवर्तनशीलता के आधार पर :

इस आधार पर संविधान के दो भेद किए गए हैं–  लचीला संविधान और कठोर संविधान।

लचीला संविधान –

इस प्रकार के संविधान में संवैधानिक कानून और सामान्य कानून के बीच कोई अंतर नहीं होता। संविधानिक कानून में सामान्य कानून के निर्माण की प्रक्रिया से ही संशोधन एवं परिवर्तन किया जा सके तो संविधान को लचीला या सुपर परिवर्तनशील कहा जाता है। इंग्लैंड में संसद किस प्रक्रिया द्वारा सड़क पर चलने के नियमों या मध निषेध के नियमों में परिवर्तन करती है उसी प्रक्रिया के आधार पर संवैधानिक कानून में भी परिवर्तन कर सकती है और इसी कारण इंग्लैंड के संविधान को लचीला संविधान कहा जाता है।

कठोर संविधान –

इस प्रकार के संविधान में संवैधानिक व साधारण कानून में मौलिक भेद समझा जाता है तथा इनमें संवैधनिक कानूनों में संशोधन परिवर्तन के लिए साधारण कानूनों के निर्माण से भिन्न प्रक्रिया अपनाई जाती है जो साधारण कानूनों के निर्माण की प्रक्रिया से कठिन होती है। 

गवर्नर के अनुसार, "जो भिन्न स्रोत से उत्पन्न होता है और पद में साधारण कानून से वैध दृष्टि से कहीं उचित है, इसका संशोधन भी किसी भी तरीके से होता है।"

जैसे अमेरिका का संविधान अमेरिकी कांग्रेस सामान्य कानूनों का निर्माण साधारण बहुमत से कर सकती है लेकिन संविधान के संशोधन के लिए अमेरिकी कांग्रेस के दो तिहाई बहुमत के साथ ही साथ तीन चौथाई इकाइयों की व्यवस्थापिका ओं की स्वीकृति आवश्यक हो जाती है।

Post a Comment

Thnx

Previous Post Next Post