विदेश नीति के निर्धारक तत्व

प्रश्न. विदेश नीति के निर्धारक तत्वों का वर्णन करें।

किसी भी देश की विदेश नीति निर्धारित करते समय राष्ट्र के राष्ट्रीय हितों आंतरिक तथा बाहरी आवरण तथा राष्ट्रीय मूल्यों को ध्यान में रखा जाता है। जिसका विश्लेषण करते समय उनकी अपनी धारणाएं होती हैं। 


विदेश नीति के निर्धारक तत्व




संक्षेप एवं साफ शब्दों में जो तत्व विदेश नीति को प्रभावित करते हैं उन्हें सामूहिक रूप से विदेश नीति के निर्धारक तत्व कहा जाता है। विदेश नीति के निर्धारक तत्व निम्नलिखित हैं –

1. राष्ट्रीय हित :–

किसी भी देश के लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि होते हैं। क्योंकि प्रत्येक देश अपने को शक्तिशाली बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। किंतु यह राष्ट्रीय हित समय-समय पर बदलते रहते हैं। इनमें आवश्यकता अनुसार समय-समय पर परिवर्तन होते रहते हैं। राष्ट्रीय हितों को पूरा करना विदेश नीति का मूल उद्देश्य होता है।

पंडित जवाहरलाल नेहरू के अनुसार, "भारतीय विदेश नीति का मुख्य लक्ष्य अपने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा करना है क्योंकि किसी भी विदेश नीति का आधार उसके राष्ट्रीय हित ही होते हैं।"

राष्ट्रीय हितों के प्रकार :

मोर्गेयो और थॉमस रॉबिंसन ने राष्ट्रीय हित का अपनी-अपनी दृष्टिकोण से विभाजन किया है। राष्ट्रीय गीत 6 प्रकार के होते हैं–

a) प्राथमिक श्रेणी – 

इस प्रकार के राष्ट्रीय हित में राष्ट्रीय का अस्तित्व जुड़ा होता है। इस कारण राष्ट्रीय हित के लिए यह महत्वपूर्ण प्रकार का हित होता है। इस कारण इसे प्राथमिक हित भी कहा जाता है। इस प्रकार के राष्ट्रीय हित के लिए किसी भी राष्ट्र को ज्यादा से ज्यादा त्याग करना पड़ता है।

b) द्वितीय श्रेणी –

द्वितीय श्रेणी के हित किसी भी राष्ट्र के लिए राष्ट्र के उत्तम प्रकार के बैदेशिक संबंधों की स्थापना, देश के निवासियों के हितों का संरक्षण सुरक्षा तथा उन्नति से जुड़ा होता है।

c) स्थायी हित – 

किसी भी राष्ट्र के लिए स्थाई हित दीर्घकालीन दृष्टिकोण के आधार पर निर्धारित होते हैं और तदनुसार इसका प्रयोग किया जाता है। यह हित किसी भी राष्ट्र के लिए सदैव की आवश्यकता से जुड़ा होता है।

d) अस्थिर श्रेणी के हित –

किसी भी राष्ट्र के लिए अस्थिर श्रेणी के हित अपनी बदलती हुई आवश्यकताओं के अनुरूप होते हैं। इस प्रकार के हित में जनता की इच्छा सरकार तथा राजनीतिक परिवर्तन का विशेष महत्व होता है।

e) विशेष श्रेणी के हित –

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है विशेष श्रेणी के हित। यही तक राष्ट्र की विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप निर्धारित किए जाते हैं। विशेष श्रेणी के हित में राजनीतिक तथा अन्य प्रकार की सुरक्षा को स्थान दिया जाता है।

f) सामान्य श्रेणी के हित –

सामान्य श्रेणी के हित में सामान्यता अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपनी आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, राजनीतिक आदि हित आते है। किसी राष्ट्र को इन हितों की रक्षा तथा उनके विकास के लिए प्रयत्नशील रहना पड़ता है।

2. सांस्कृतिक विकास :–

किसी भी राष्ट्र की अपनी सांस्कृतिक विरासत और अपनी एक अलग पहचान होती है। राष्ट्र अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने के अलावा सांस्कृतिक आदर्श और सामाजिक  विदेश नीति के निर्धारण में प्रभाव कारी भूमिका निभाते हैं।

जब किसी राष्ट्र की विदेश नीति का निर्माण कोई नेता करता है तो राष्ट्रीय तो को बनाने तथा उसकी व्याख्या करने की प्रक्रिया के दौरान सदैव अपनी सांस्कृतिक संबंधों ऐतिहासिक परंपराओं तथा अनुभव द्वारा निर्देशित होता है। 

3. जनमत :–

किसी भी देश की सरकार अपनी जनता की रूचि या जनमत के अनुसार ही विदेश नीति का निर्माण करती है यदि वह ऐसा नहीं करती है तो उससे अपने ही देश में जनता के विरोध का सामना करना पड़ेगा पड़ता है। प्रजातांत्रिक राष्ट्र में जनता का शासन होता है आर्मी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किंतु किसी देश में विदेश नीति निर्माताओं को अपने देश के जनमत के साथ विश्व जनमत को भी ध्यान में रखना पड़ता है।

उदाहरण के लिए 1919 में अमेरिका के राष्ट्र संघ का सदस्य बनने के संबंध में अमेरिकी सीनेट की अस्वीकृति तथा अमेरिका निवासियों तथा दूसरे लोगों द्वारा वियतनाम युद्ध का विरोध महत्वपूर्ण घटना थी। अमेरिका की विदेश नीति पर बहुत प्रभाव कारी तत्व माने जा सकते हैं। उसी प्रकार निशस्त्रीकरण उपनिवेशवाद का विरोध नस्लवाद का विरोध की नीतियों के पीछे सती जन्नत ही है।

4. भौगोलिक स्थिति :–

किसी भी देश की भौगोलिक स्थिति से तात्पर्य देश के विस्तार स्थलाकृति जलवायु तथा स्थिति से होता है। यह तो तू राष्ट्र के लोगों की आवश्यकता तथा इन आवश्यकता की पूर्ति की क्षमताओं का निर्धारण करते हैं।

किसी राष्ट्र की विदेश नीति भौगोलिक परिस्थितियों से निश्चित की जाती है। अतः हम कर सकते हैं कि विदेश नीति उसके भूगोल द्वारा निर्धारित होती है।

किसी भी राष्ट्र के द्वारा उच्च उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए उपयुक्त भौगोलिक स्थिति का होना आवश्यक है। उदाहरण के लिए, इंग्लैंड के नौसेना शक्ति के विकास में इंग्लिश चैनल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके परिणाम स्वरूप इंग्लैंड साम्राज्यवादी शक्ति बना। अमेरिका की अलगाव की विदेश नीति पर अटलांटिक सागर का प्रभाव इसका दूसरा उदाहरण है। उसी प्रकार हिंद महासागर की सबसे बड़ी तटवर्ती शक्ति के रूप में भारत की भौगोलिक स्थिति उसकी विदेश नीति को प्रभावित करती है।

परंतु आज संचार व्यवस्था आधुनिक युग तकनीक तथा राष्ट्रों की भौगोलिक रुकावट ओ पर काबू पाने की योग्यता ने भूगोल की भूमिका को कम कर दिया है।

5. कूटनीति :–

कूटनीति के द्वारा ही किसी राष्ट्र द्वारा अपनी विदेश नीति अपनी सीमाओं से बाहर दूसरे राष्ट्रों के साथ अपने संबंध स्थापित किए जाते हैं। कूटनीति के द्वारा ही दूसरे राष्ट्रों के साथ संबंधों के आधार पर विदेश नीति के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। राष्ट्रीय के लिए कूटनीति साधन के साथ-साथ विदेश का एक निवेश भी है। कूटनीति विदेश नीति को काफी प्रभावित करती है।

6. सैनिक शक्ति :–

आज विश्व का प्रत्येक देश सस्त्रीकरण की और बढ़ रहा है। जिसका कारण है राष्ट्र की सुरक्षा और विश्व में शक्तिशाली राष्ट्र बनने की होड़। अमेरिका रूस चीन इंग्लैंड फ्रांस आज विश्व शक्ति कहलाते हैं। क्योंकि इनके पास हर तरह के शस्त्र तथा मजबूत सैन्य शक्ति हैं। जिससे मैं किसी भी देश को आसानी से बर्बाद कर सकते हैं। सैनी शक्ति के कारण किसी भी राष्ट्र की कूटनीतिक शक्ति बढ़ जाती है। उदाहरण के लिए यदि चीन एक परमाणु शक्ति के रूप में ना उदित होता तो अमेरिका अपनी दोस्ती का हाथ चीन की तरफ कभी नहीं बढ़ाता। सन शक्ति से ही किसी राष्ट्र का विश्व में सम्मान बढ़ जाता है।

7. प्राकृतिक संपदा :–

प्राकृतिक संपदा किसी भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करती है। जिस देश में प्राकृतिक संपदा की प्रचुरता होती है वह देश धनी देश होता है। जैसे कि अमेरिका। अमेरिका आज इतना संपन्न देश है कि वह निर्धन देशों को आर्थिक सहायता देखकर उन्हें अपने प्रभाव में रखता है। इस प्रकार प्राकृतिक साधनों के आधार पर ही वह छोटे-छोटे देशों की विदेश नीतियों को प्रभावित करता है। दूसरी तरफ हम अरब देशों को देखते हैं जो तेल के बल पर बड़े देशों की अर्थव्यवस्था को काफी प्रभावित करते हैं।

Post a Comment

Thnx

Previous Post Next Post