प्रश्न. ग्रेट ब्रिटेन की सामाजिक व्यवस्था की चर्चा करें।
RU 2020
किसी भी देश की सामाजिक, आर्थिक व्यवस्था संवैधानिक कानूनी दस्तावेज को गतिशील बनाती है। ग्रेट ब्रिटेन का 16 वीं शताब्दी में आश्चर्यजनक विकास एवं विस्तार हुआ। व्यापार में विस्तार करने के साथ ही एशिया, अफ्रीका तथा अमेरिका के विकसित एवं नवीन देशों पर इसने राजनीतिक प्रभुत्व स्थापित करना शुरू किया। तत्पश्चात 18वीं शताब्दी के अंतिम भाग में औद्योगिक क्रांति करते हुए उत्पादन, यातायात एवं वितरण के क्षेत्र में इसने राजनीतिक तथा आर्थिक रंगमंच पर अपना साम्राज्य स्थापित किया। समय के साथ इसने संपूर्ण विश्व को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया। वास्तविकता में 19वीं शताब्दी के अंत तक ब्रिटिश कूटनीति अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई तथा इसकी भाषा संस्कृति एवं साहित्य का प्रसार विश्व भर में हो गया।
![]() |
| ग्रेट ब्रिटेन की सामाजिक व्यवस्था |
ब्रिटेन के विस्तार का कारण राजनीतिक, आर्थिक ही नहीं बल्कि सामाजिक व्यवस्था भी थी। ब्रिटेन के सामाजिक जीवन के प्रमुख पहलू इस प्रकार है अर्थात, ग्रेट ब्रिटेन की सामाजिक व्यवस्था को निम्न पहलुओं द्वारा समझा जा सकता है–
1. देश प्रेम –
प्रारंभ में ब्रिटेन अत्यंत ही बिछड़े हुए निवासियों का देश था। फिर वहां रोमन लोगों का आगमन हुआ। बाद में वहां विभिन्न जातियां आकर बसने लगी। जिनमें एंग्लो सेक्शन, जर्मन तथा अन्य जातियां शामिल है। बाद में इन विभिन्न जातियों के गुणों का समावेश हुआ। यह जातियां मिलकर एक सूत्र में बंध गई और इन उच्च जातीय गुणों ने ब्रिटिश लोगों को विश्व विजय, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं औद्योगिक विकास की भावना से प्रेरित किया। इन जातियों में देश प्रेम की भावना का विकास हुआ। और इन्होंने देश के उत्थान के लिए जोखिमों एवं साहस के कार्य किए।
2. साहसिक प्रवृति –
अंग्रेज स्वाभाविक रूप से साहसिक और कर्म में विश्वास रखते हैं। वे भाग्य के भरोसे नहीं रहते। देश के खातिर वे हर तरह के जोखिम उठाने के लिए तैयार रहते हैं। इन्हीं कारणों से ब्रिटेन आज इतनी तरक्की कर सका। इस प्रवृत्ति का उनके उद्योगों एवं व्यापार पर गहरा प्रभाव पड़ा। अनेक उद्योगों की स्थापना की गई तथा अनेक देशों के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित किए गए।
3. शिक्षा एवं साहित्य –
ब्रिटेन में सुसंस्कृत एवं सुशिक्षित व्यक्तियों के समूह ने देश के राजनीतिक और संवैधानिक विकास को नया आयाम प्रदान किया। ब्रिटेन ने बहुत से देशों पर औपनिवेशिक साम्राज्य का विस्तार किया। इस कारण ब्रिटेन अंतरराष्ट्रीय व्यापार को आगे बढ़ाता चला गया। इसकी अपनी बेसिक साम्राज्य और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के कारण इंग्लिश भाषा एवं साहित्य का असर अन्य देशों में होता चला गया।
ब्रिटेन की उच्च नौकरशाही में वे लोग हैं जो सभी जाति वर्ग के हैं या जिनकी शिक्षा दीक्षा पब्लिक स्कूलों में हुई है। ब्रिटिश विश्वविद्यालय राजनीतिक सजगता पैदा करने में एक विशेष भूमिका निभाता है।
4. राजनीतिक शांति व सुरक्षा –
ब्रिटेन में राजतंत्र एवं जनतंत्र का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है जो विश्व के अन्य किसी भी देश में नहीं मिलता। ब्रिटेन में राजतंत्र की छत्रछाया में ही संसदीय प्रणाली का विकास हुआ।
यहां स्थाई शासन का प्रारंभ नार्मल विजय के बाद ही आरंभ हुआ। नार्मल की विजय ने सुदृढ़ शासन व न्याय की स्थापना की। जिसने जनता को शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करने का अवसर प्रदान किया। विश्व के अन्य देशों में जहां विद्रोह, गृह युद्ध आदि चल रहे थे, वहीं इंग्लैंड में राजनीतिक स्थिरता थी। इस देश में प्रशासनिक संबंधी सुधार भी समय-समय पर होते रहे। राजनीतिक स्थिरता के कारण यहां संवैधानिक विकास भी तर्कसंगत ढंग से होता रहा है।
5. तकनीकी ज्ञान एवं आविष्कार –
ब्रिटेन में ऐसे–ऐसे अविष्कार किए गए जिसने उत्पादन, व्यापार एवं परिवहन के साधनों में क्रांतिकारी परिवर्तन ला दिया। वाष्प शक्ति के अविष्कार और उसके प्रयोग में लाने के लिए विभिन्न मशीनों के आविष्कार ने ब्रिटेन को एक महान शक्ति बना दिया।
ब्रिटेन की शिक्षा में वैज्ञानिक अनुसंधान, परीक्षण एवं अन्वेंषन को पर्याप्त स्थान मिला। भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं गणित के अध्ययन के लिए ब्रिटिश विश्वविद्यालयों में विशेष सुविधाएं की गई। प्राकृतिक विज्ञान के गृह रहस्य को खोजने और प्राकृतिक शक्तियों को नियंत्रित करके उन्हें मानव उपयोग में लाने के कार्य में भी प्रगति हुई।
6. सामाजिक एवं धार्मिक उदारता –
ब्रिटेन में रूढ़िवादिता के स्थान पर हमें व्यवहारिकता एवं उदारता के दर्शन मिलते हैं। यहां का समाज व्यक्ति की समानता एवं स्वतंत्रता की भावना पर आधारित है। अन्य देशों की भांति यहां धार्मिक कटता देखने को नहीं मिलती है। इसी कारणवश ब्रिटेन में प्रोटेस्टेंट मत का पर्याप्त विकास हुआ। ब्रिटेन में धर्म, आर्थिक और राजनीतिक विकास में बाधक नहीं बल्कि साधक बने हुए हैं।
मध्ययुगीन काल में रूढ़िवाद एवं अंधविश्वास का बोलबाला था। किंतु यह रूढ़िवादी प्रवृत्ति और अंधविश्वास धीरे-धीरे नष्ट हो गए। 18 वीं शताब्दी में इंग्लैंड में नए विचारों को ग्रहण करने वालों ने औद्योगिक क्रांति के अंतर्गत होने वाले परिवर्तनों का विरोध ना करके उनका स्वागत किया। वस्तुतः 18 वीं शताब्दी में ब्रिटिश समाज धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से उदार हो चुका था। और युग के साथ परिवर्तनशील परिस्थितियों के अनुरूप अपने को ढालने की क्षमता उस समय तक वहां के समाज में पूर्ण रूप से आ चुकी थी।
7. व्यक्तिवादी दृष्टिकोण –
ब्रिटेन के लोगों की प्रवृत्ति अधिकतम आर्थिक उन्नति करने की होती है। वहां के सभी व्यक्ति अपना व्यवसाय अपनी इच्छा अनुसार करने को स्वतंत्र होते हैं। यहां जातिवादी की भावना नहीं पाई जाती है। यहां की व्यक्तिवादी संपत्ति ने एक और व्यक्तिगत वर्ग को बढ़ाया है और दूसरी ओर पूंजी संग्रह व विनियोग को प्रसारित किया है। इसके कारणवश जीवन स्तर उच्च और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।
8. सामाजिक ढांचा –
मध्यकालीन ब्रिटेन में 2 सामाजिक वर्ग थें— जमीदार और किसान। जमीदार प्रायः किसानों का शोषण किया करते थे।
आधुनिक ब्रिटेन में इस तरह के भेद नहीं किए जाते हैं। आज ब्रिटेन में आय तथा व्यवसाय के आधार पर समाज को बांटा जाता है। इस आधार पर उच्च वर्ग, मध्यम वर्ग तथा निम्न वर्ग आते हैं।
समाज का सामंती वर्ग आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करता है और अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। इसके परिणाम स्वरूप ब्रिटेन में दो दलों का निर्माण हुआ — अनुदार दल तथा श्रमिक दर। उच्च कुलीन और पूंजीपति वर्ग की सहानुभूति अनुदान दल के साथ मानी जाती है। निम्न एवं मजदूर वर्ग की सहानुभूति श्रमिक दल के साथ होती है। इस कारण ब्रिटेन में राजनीतिक लोकतंत्र तो है, किंतु वर्गीय भेदभाव के कारण सामाजिक लोकतंत्र देखने को नहीं मिलता है।
9. जातिगत तनाव –
आजकल ब्रिटेन के कुछ बड़े नगरों में प्रवासियों का विशाल समूह निवास करता है। यह नगर आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए इन नगरों पर स्वेत और अश्वेत के बीच तनाव होता रहता है। इनमें अश्वेत नागरिक देश की सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। अर्थात अश्वेत नागरिक देश की सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment
Thnx