संविधानवाद के लक्षण

प्रश्न. संविधानवाद के प्रमुख लक्षणों को लिखें।

किसी राज्य में ’विधि की सर्वोच्चता’ या ’विधि का शासन’ ही संविधानवाद कहलाता है। संविधानवाद का आशय है सीमित शक्तियों वाला शासन। अरस्तु को संविधानवाद का जनक कहा जाता है। राजनीतिक चिंतन में संविधानवाद अरस्तु के समय से ही चला आ रहा है। अरस्तु के मत में संविधानवाद के तीन मुख्य तत्व है– 1. यह शासन जनता के या सर्वसाधारण के हित में होता है, 2. यह विधि सम्मत शासन होता है और 3. यह इच्छुक प्रजाजनों का शासन है। इस संविधानवाद के कुछ विशिष्ट लक्षण होते हैं जिसके आधार पर हम कह सकते हैं कि यह संविधानवाद है। संविधानवाद के प्रमुख लक्षण इस प्रकार है—

1. संविधान –

संविधान के बिना संविधानवाद की कल्पना नहीं की जा सकती है। संविधान है संविधानवाद की आधारशिला है। संविधानवाद शासक शक्तियों को सीमित करने की व्यवस्था है और इस प्रकार की संस्थागत व्यवस्था संविधान ही करता है।

संविधानवाद के लिए संविधान का लिखित निर्मित और कठोर होना आवश्यक होता है किंतु ब्रिटेन इसका अपवाद है। ब्रिटेन में अलिखित विकसित तथा लचीला संविधान है फिर भी वहां संविधानवाद है।

संविधानवाद के लक्षण



विश्व में आधुनिक धारणा यह है कि संविधान निर्मित और लिखित हो जिसमें शासन की शक्तियों पर प्रतिबंधों का स्पष्ट उल्लेख किया गया हो और देश की संवैधानिक कानून को उच्च स्थिति प्राप्त हो।

2. लोकतांत्रिक शासन –

लोकतंत्र शासन प्रणाली संविधानवाद की एक पूर्व शर्त होती है किंतु लोकतंत्र को ही संविधानवाद या संविधानवाद को लोकतंत्र नहीं माना जाना चाहिए। विश्व में ऐसे कई उदाहरण है जैसे साम्राज्यवादी जर्मनी जो लोकतंत्र से कोसों दूर था फिर भी वहां संविधानवाद का अस्तित्व था क्योंकि वहां शासन सत्ता का प्रयोग कानून के अनुसार होता था ना कि मनमाने ढंग से। उसी प्रकार प्रत्येक लोकतंत्र राज्य को संविधानवादी राजी नहीं कहा जा सकता है क्योंकि वहां जनमत द्वारा निर्वाचित सरकारी मनमाने रूप से आचरण करती है।

3. मूल अधिकार –

विश्व के प्रायः सभी देशों में यह विचार मान्य है कि संविधान में ही नागरिक अधिकारों का उल्लेख होना चाहिए जिससे नागरिकों के अधिकार शासन की दया पर निर्भर ना रहे। संविधान में मूल अधिकार का उल्लेख होना संविधानवाद के लिए आवश्यक है। जिन देशों के संविधान में मूल अधिकारों की व्याख्या की गई है स्पष्ट है कि उन देशों में संविधानवाद का अस्तित्व है।

4. विधि का शासन –

शासक वर्ग के द्वारा सत्ता का दुरुपयोग ना किया जा सके इसलिए राज्य में सर्वोच्चता कि स्थिति किन्ही व्यक्तियों को नहीं वरन विधियों को होनी चाहिए। शासक को विधि सम्मत होना चाहिए और शासक सत्ता पर ऐसे नियंत्रण की व्यवस्था होनी चाहिए कि शासक वर्ग सत्ता का दुरुपयोग ना कर सके। संविधानवाद का आशय विधि सम्मत और सीमित शासन ही है। इस प्रकार संविधानवाद विधि का शासन, सत्ता को सीमित करने की एक व्यवस्था है।

5. स्वतंत्र न्यायपालिका –

नागरिक अधिकारों की रक्षा का भार देश की न्यायपालिका पर होती है। न्यायपालिका यह कार्य तभी कर सकती है जब वह व्यवस्थापिका और कार्यपालिका से स्वतंत्र स्थिति में रहे। न्यायपालिका का स्वतंत्र होना आवश्यक है तभी न्यायपालिका मूल अधिकारों का हनन करने वाले कानूनों को अवैध घोषित कर सकेगी। इस प्रकार स्वतंत्र न्यायपालिका संविधानवाद की एक आवश्यक शर्त है।

कार्टर और हर्ज के अनुसार, "मूल अधिकार व स्वतंत्र न्यायपालिका प्रत्येक संविधान की सामान्य और अनिवार्य विशेषता है।"

6. शक्ति विभाजन –

मोंटेसक्यू का शक्तियों के विभाजन का सिद्धांत बेहद लोकप्रिय है। लोकतंत्र को संविधान वादी शासन का रूप देने के लिए शक्ति विभाजन सिद्धांत आवश्यक है। मोंटेसक्यू द्वारा प्रतिपादित शक्ति विभाजन सिद्धांत एक लचीली और गतिशील धारणा है जिसका मूल लक्ष्य सप्ताह के दुरुपयोग के विरुद्ध व्यवस्था है। अतः संविधानवाद के लिए शक्ति विभाजन सिद्धांत आवश्यक शर्त है।

7. विकेंद्रीकरण –

सत्ता का विकेंद्रीकरण सत्ता के दुरुपयोग के विरुद्ध सुरक्षात्मक व्यवस्था का कार्य करता है। इसलिए अधिकाधिक संभव सीमा तक सत्ता के विकेंद्रीकरण की व्यवस्था को अपनाया जाना चाहिए।

Post a Comment

Thnx

Previous Post Next Post