प्रश्न. फासीवाद को परिभाषित करे। इसके उत्कर्ष के प्रमुख कारण क्या थे ?
फासीवाद :
फासीवाद का जन्म प्रथम विश्व युद्ध के पश्चात इटली में प्रारंभ हुआ। उसी समय जर्मनी में भी नाजीवाद का उत्कर्ष हुआ था। प्रथम विश्व युद्ध में इटली मित्र राष्ट्र की ओर से लड़ा था। दूसरी और जर्मनी ने यह युद्ध मित्र राष्ट्रों के विरोध में लड़ा था। प्रथम विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र की जीत हुई थी। इटली को मित्र राष्ट्र से अधिक लाभ मिलने की आशा थी। प्रथम विश्वयुद्ध में इटली के 6 लाख सैनिक मारे गए थे। इस युद्ध में इटली ने पानी की तरह पैसा बहाया था, लेकिन इन सारे बलिदान एवं त्याग के बदले में उसे लूट का बहुत कम हिस्सा ही प्राप्त हुआ जिसकी इटली ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। पेरिस समझौते में जो भी उसे मिला वह उससे असंतुष्ट था।
प्रथम विश्व युद्ध के कारण इटली की आर्थिक दुर्दशा अत्यंत सोचनीय हो गई थी। असंतुष्ट तथा निराश जनता का प्रजातंत्र शासन पद्धति से विश्वास सदा के लिए हट गया था। इस कारण इटली में जगह जगह पर मित्रों और हड़ताल होने लगी थी। इसी कालचक्र में इटली की राजनीति में मुसोलिनी का उदय हुआ। मुसोलिनी ने ही इटली में फासीवाद को जन्म दिया।
इटली में फासीवाद से पहले गणतंत्रात्मक शासन व्यवस्था थी जो 1860 ई. से कायम थी। किंतु फासीवाद ने अचानक इटली की गणतंत्रात्मक शासन व्यवस्था को उखाड़ फेंका।
फासीवाद का अर्थ:
फासिस्ट शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द फेसयो से हुई है। लकड़ीओ के बंडल को प्राचीन रोमवासी फेसेज कहते थे, जिसका अर्थ शक्ति, एकता व अनुशासन का प्रतीक माना जाता था। मुसोलिनी ने अपने आंदोलन की शुरुआत इसी शब्द से प्रेरित होकर किया था। उन्होंने एकता पर बल दिया था इसलिए उसका एक राज्य, एक झंडा और एक नेता में विश्वास था।
फासीवाद उग्र राष्ट्रवाद सैनिकवाद तथा तानाशाह में विश्वास रखते थे और सर्वाधिकार पूर्ण राज्य स्थापित करना चाहते थे। फासीवाद के अंतर्गत राज्य को सर्वोपरि माना जाता था, राज्य के अंदर सब कुछ, राज्य के बाहर कुछ नहीं और राज्य के विरुद्ध कुछ नहीं, यह फासीवाद की विचारधारा है।
![]() |
| Mussolini |
मुसोलिनी के अनुसार, " फासीवाद कोई ऐसा सिद्धांत नहीं है जिनकी हर बात को विस्तार पूर्वक पहले से ही स्थिर कर लिया गया हो। फासीवाद का जन्म कार्य किए जाने की आवश्यकता के कारण हुआ है। अतः फासीवाद सैद्धांतिक होने के स्थान पर प्रारंभ से ही व्यवहारिक रहा है"
फासीवाद के उदय के प्रमुख कारण
फासीवाद के उधर के महत्वपूर्ण कारण थे जो निम्नलिखित है :–
1. वर्साय की संधि –
वर्साय की संधि में इटली को उचित सम्मान प्राप्त नहीं हुआ। प्रथम विश्वयुद्ध में इटली ने मित्र राष्ट्रों की ओर से जंग लड़ा था और उसे विश्वास था कि विजय के पश्चात उसे लाभ मिलेगा। इटली चाहता था कि उसे ऑस्ट्रेलियन साम्राज्य और अफ्रीका के साम्राज्य दे दिया जाए। किंतु वर्साय की संधि में उसकी यह आशाएं पूरी नहीं हो सकी। इस प्रकार वर्साय की संधि में इटली को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। इस युद्ध में इटली ने पानी की तरह पैसा बहाया था और उसके बहुत से सैनिक मारे गए थे। किंतु मित्र राष्ट्रों की जीत के बावजूद उसे जितना मिलना चाहिए था वह लाभ उसे नहीं मिला।
2. साम्यवाद का प्रभाव –
प्रथम विश्वयुद्ध के बाद इटली में साम्यवाद का प्रभाव बढ़ रहा था। युद्ध के पश्चात इटली के बिगड़ते हुए आर्थिक दशा का लाभ साम्यवादी उठाने लगे थे। इटली का पूंजीपति वर्ग साम्यवाद के प्रसाद से भयभीत था क्योंकि कारखानों में तालाबंदी एवं हड़ताल होने लगी थी। इटालियन सरकार पर पूंजीपतियों तथा जमीदारों का प्रभाव था, यही जनतंत्र विरोधी आंदोलन के समर्थक थे जिन्होंने समाजवाद के खतरे से बचने के साथ ही उनकी औपनिवेशिक आकांक्षाओं को पूरा करने का भी आश्वासन दिया। मुसोलिनी ने उनका साथ दिया। उसने हथियारबंद गिरोहों का इस्तेमाल जमीदारों और उद्योगपतियों के साथ मिलकर, समाजवादियों और कम्युनिस्टों की हिंसा के विरुद्ध किया।
3. आर्थिक दुर्दशा –
प्रथम विश्व युद्ध के बाद इटली की अर्थव्यवस्था क्षत-विक्षत हो गई थी। स्थान स्थान पर दंगे और विद्रोह भड़क उठे। 1921 में इटली में चुनाव किया गया। किसी भी दल को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ। चुनाव जीतने के लिए मुसोलिनी के द्वारा आतंक फैलाया गया था किंतु उसके दल को केवल 35 स्थान मिले थे। वहीं दूसरी ओर समाजवादियों और साम्य वादियों को कुल मिलाकर 138 स्थान प्राप्त हुए। चुनाव में संतोषजनक परिणाम प्राप्त होने के बावजूद मुसोलिनी ने सरेआम सत्ता पर कब्जा कर लिया। इटली के सम्राट ने 31 अक्टूबर 1922 को मुसोलिनी को प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया। इस प्रकार बिना रक्त बहाए मुसोलिनी तथा उसका फांसी दर सत्ता में बैठ गया, और फांसी दल ने लोकप्रियता हासिल कर ली।
4. मुसोलिनी का व्यक्तित्व –
फासीवाद के उदय का एक कारण मुसोलिनी का व्यक्तित्व भी रहा था। वह एक व्यवहारवादी व्यक्ति था 1 नियमों और सिद्धांतों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहता था वह कार्य पहले और उसे किसी भी सिद्धांत के सांची में बाद में भरता था। उचित अनुचित नैतिक अनैतिक धर्म अधर्म की चिंता उसे नहीं थी। उसे सिर्फ साथ की चिंता रहती थी वह साधनों में व्यर्थ की चिंता नहीं करता था। व राष्ट्रवादी एकता और पुराने रोमन साम्राज्य के सपने देखा करता था। राष्ट्रीय एकता लाने में उसने बहुत मेहनत की और उसे सफलता भी मिली।
मुसोलिनी का नारा था, "मुसोलिनी सदैव सही होता है तथा उसके आदेशों में हमें सदैव विश्वास करना चाहिए, उनका पालन करना चाहिए।"
मुसोलिनी के अनुसार, "पुरुष के जीवन में युद्ध का वही स्थान है जो नारी के जीवन में मातृत्व का है।"
5. हीगल का सिद्धांत –
हीगल का जन्म जर्मनी में हुआ था। उसका मानना था कि राज्य संसार की आत्मा है। वह व्यक्ति की माता के स्थान पर राज्य की माता पर बल देता था। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद इटली में हीगल के राज्य संबंधी विचारों का प्रचार बढ़ने लगा। मुसोलिनी ने भी शक्ति को राज्य का आधार माना था।
मुसोलिनी के अनुसार, "सब कुछ राज्य के भीतर है राज्य के बाहर कुछ नहीं और राज्य के विरुद्ध कुछ नहीं।" राज्य की सर्वोच्चता संबंधी इन्हीं विचारों के कारण वशिष्ठ दल की लोकप्रियता बढ़ती गई।
6. जनतांत्रिक शासन की असफलता –
प्रथम विश्वयुद्ध के बाद इटली की हालत पूरी तरह से डगमगा चुकी थी। वह निराशा और असंतोष के वातावरण में घुट रहा था। इटली की संसदीय सरकार इस असंतोष को कम नहीं कर पा रही थी। तत्कालीन लोकतांत्रिक सरकार का इटली की समस्याओं को सुलझाने में नितांत असफलता ही फासीवाद की सफलता का कारण बना। इटली की तत्कालीन समाजवादी सरकार मोदी निश्चित कर रही थी तथा कर बढ़ा रही थी जिससे दुकानदार नाराज थे। पूंजीपति वर्ग भी सरकार से इसलिए नाराज थी क्योंकि वह व्यक्तिक संपत्ति की रक्षा नहीं कर पा रही थी। मध्यमवर्ग फौजी सेवा से मुक्त सिपाही विद्यार्थी युवक तथा मजदूर आंदोलन से तथा राजनीतिज्ञों की अयोग्यता से व्यथित और परेशान थे। इटली के नागरिक किसी भी ऐसे आंदोलन में सम्मिलित होने को तैयार थे जो इटली में एक सुदृढ़ तथा देशभक्त सरकार स्थापित कर सके। मुसोलिनी तथा उसका फासीवाद संगठन ऐसे ही समय में अंधकार में दीपक की तरह जलकर अंधकार में प्रकाश ला सकता था, और अराजकता का अंत कर सकता था।


Post a Comment
Thnx