ब्रिटिश संविधान: प्रमुख विशेषताएं
Hi दोस्तों, मैं Nahid Khan, VILL- Maheshpur, PS- Angara, Ranchi से हूं। और Political Science Honours (UG 2020-23) की पढ़ाई Ram Lakhan Singh Yadav College, Ranchi से कर रहा हूं। मेरे इस Blog में आपका स्वागत है।
आज का विषय है ब्रिटिश संविधान, जो Political Science Honours, Sem-3, Paper-6 का अध्याय है। जिसमें ब्रिटेन के संविधान की प्रमुख विशेषताओं को बताया गया है। परीक्षा में इससे संबंधित– "ब्रिटेन के संविधान की प्रमुख विशेषताओं को लिखे।" इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। जिसका उत्तर आपको इस पोस्ट में मिल जायेगा। तो आइए आज हम अध्ययन करते है इस संविधान को।
ब्रिटिश संविधान विश्व का एक अनोखा संविधान है। इस संविधान का अधिकांश भाग अलिखित है। इसमें 'इंग्लैंड का संविधान' नाम का कोई प्रलेख नहीं है।
डॉ. टकविली और पेन के अनुसार " इंग्लैंड का संविधान है ही नही।"
ब्रिटेन का संविधान परंपराओं पर आधारित एक विकसित संविधान है। इसका किसी निश्चित समय पर निर्माण नहीं किया गया बल्कि यह धीरे धीरे क्रमित विकास का परिणाम है।
ब्रिटिश संविधान की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार है–
1. विकसित संविधान
2. अलिखित संविधान
3. संसद की सर्वोच्चता
4. परंपराओं पर
आधारित
5. एकात्मक शासन
व्यवस्था
6. सिद्धांत और व्यवहार
में अंतर
7. विधी का शासन
1. विकसित संविधान–
ब्रिटिश संविधान विकसित है, निर्मित नहींं। इस संविधान के निर्माण करने के लिए कभी किसी संविधान सभा का गठन नहीं किया गया। ना ही किसी निश्चित तारीख में इसका निर्माण किया गया। ब्रिटिश संविधान धीरे-धीरे क्रमिक विकास का परिणाम है। यह प्राण धारियों की भांति पनपा है और समय के साथ इसकी उन्नति हुई है। इस संविधान के विकास में एक निरंतरता पाई जाती है अतः हम कर सकते हैं कि यह संविधान अवसर और बुद्धि की संतान है।
भारत में 1950 में, अमेरिका में 1736 में, तथा सोवियत संघ में 1887 ई. में संविधान का निर्माण किया गया था। इस कारण इन देशों के संविधान की अलग-अलग निर्माण तिथि है, किन्तु ब्रिटिश संविधान की कोई निर्माण तिथि नहीं है।
2. अलिखित संविधान–
इस संविधान का अलिखित होना, और इसका क्रमित विकास इसकी प्रमुख विशेषता है। ये विशेषता विश्व के किसी देश के संविधान में नहीं है। ब्रिटिश संविधान का अधिकांश भाग अलिखित है, इस कारण इस को अलिखित संविधान कहा जाता है।
ब्रिटिश संविधान अलिखित संविधान है इसी कारण डॉ. टकवीली और पेन ने कहा है कि "ब्रिटेन का संविधान है ही नही।"
ब्रिटिश संविधान का स्वरूप अलिखित है। यहां इंग्लैंड का संविधान नाम का कोई प्रलेख नहीं है। ब्रिटेन में जिस सिद्धांतों के आधार पर शासन चलता है वह भी समाज के रीति-रिवाजों परंपराओं आदि पर आधारित है। इनमें से कुछ को ब्रिटिश संसद में पारित कर अधिनियम का रूप दे दिया है जो ब्रिटिश संविधान का प्रमुख अंग बन गया है। जैसे अधिकार पत्र (1215) या मैग्नाकार्टा, अधिकार याचना पत्र (1618) संसद अधिनियम (1911) जो 1949 में संशोधित किया गया आदि।
3. संसद की सर्वोच्चता–
ब्रिटेन में संसदीय शासन प्रणाली को अपनाया गया है। इसका मतलब यह है कि कार्यपालिका, व्यवस्थापिका के प्रति उत्तरदाई है। कार्यकारिणी का संसद के प्रति उत्तरदाई होना इसकी मूल विशेषता है। और इसी कारण इस को उत्तरदायी सरकार कहा जाता है। कार्यकारिणी के संसद के प्रति उत्तरदायी होने का परिणाम यह रहा है कि कार्यकारिणी का काल निश्चित नहीं है। जब तक उसे संसद का विश्वास है, तभी तक वह सत्ता में रहेगा। अतः मंत्रीमंडल की नीति संसद को स्वीकार ना हो तो उसे अपना पद त्यागना होता है। मंत्रिमंडल के मंत्री का सम्राट के है। इस कारण इस के त्यागपत्र देने के पश्चात सम्राट दूसरे मंत्रिमंडल को संगठित करता है। लेकिन सम्राट जिस मंत्रिमंडल का संगठन करेगा, उसके नीति व कार्यक्रम संसद को स्वीकार होने आवश्यक है।
इस प्रकार सम्राट के द्वारा मंत्रियों की नियुक्ति की जाती है। परंतु वह केवल ऐसे मंत्रियों की नियुक्ति कर सकता है जो संसद को स्वीकार्य हो। यद्यपि वह मंत्री सम्राट के नाम से शासन करते हैं, लेकिन शासन का संचालन पार्लियामेंट की सहमति से किया जाता है। ब्रिटेन में राजा संवैधानिक अध्यक्ष के रूप में कार्य करता है, और प्रशासन कैबिनेट के द्वारा चलाया जाता है। जब तक कैबिनेट को संसद का विश्वास प्राप्त रहेगा तब तक ही वह पद पर रहेगा।
ब्रिटेन में संसद किसी भी विषय पर कानून बना सकती है। संसद किसी भी विधेयक को साधारण विधेयक की भर्ती सामान्य बहुमत से पारित कर सकती है। ब्रिटेन में संसद कानूनी रूप से सर्वोच्च तथा शक्तिमान है। संसद की शक्ति तथा क्षेत्राधिकार को किसी भी कारण सीमित नहीं किया जा सकता। डॉक्टर लाने के अनुसार " ब्रिटिश संसद पुरुष को स्त्री तथा स्त्री को पुरुष बनाने के अतिरिक्त और सब कुछ कर सकता है।
4. परंपराओं पर आधारित–
ब्रिटिश संविधान परंपराओं पर आधारित है। परंपराओं को संसद द्वारा पारित कानून के समान ही मान्यता प्राप्त है। जब कोई महत्वपूर्ण घटना हुई तभी कोई महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नई व्यवस्था आई जो इस संविधान का अंग बन गई। ब्रिटेन की संसदीय व्यवस्था पूर्णता प्रथा और परंपराओं पर ही आधारित है। उदाहरणार्थ सम्राट जॉर्ज प्रथम ने अंग्रेजी भाषा का ज्ञान ना होने के कारण उनके द्वारा मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करना बंद कर दिया गया। और तब से यह परंपरा चल पड़ी की सम्राट मंत्रिमंडल की अध्यक्षता नहीं करेगा। इसी प्रकार प्रथम प्रधानमंत्री सर राबर्ट वालपोल के समय से यह परंपरा स्थापित हुई कि लोक सदन में बहुमत दल का नेता ही प्रधानमंत्री बनेगा। तथा बहुमत का विश्वास खो देने पर उसे त्याग पत्र देना होगा। सम्राट को संसद द्वारा पारित कानूनों पर हस्ताक्षर करने ही होंगे। लॉर्ड सभा के न्यायसभा के रूप में कार्य करते समय केवल विधि सदस्य ही भाग लेंगें। इस तरह और भी अनेक परंपराएं हैं, जिन पर ब्रिटिश संविधान आधारित है। ब्रिटिश संविधान अलिखित संविधान पर भी चलता है।
`
5. एकात्मक शासन प्रणाली–
ब्रिटिश शासन व्यवस्था एकात्मक है, संघात्मक नहीं। एकात्मक शासन प्रणाली में संपूर्ण राज्य शक्ति केंद्रीय शासन अंगों में केंद्रीय रहती है। वही संघीय शासन प्रणाली में राज्य की शक्ति संघ सरकार के मध्य विभाजित रहती है।
केंद्रीय सरकार अपनी सुविधा अनुसार स्थानीय इकाइयों पर का निर्माण कर सकती है। लेकिन इन इकाइयों का अस्तित्व उनकी शक्तियां तथा अधिकार केंद्र सरकार की इच्छा पर ही निर्भर रहती है।
ब्रिटेन की शासन व्यवस्था एकात्मक है। संपूर्ण देश का शासन एक केंद्र लंदन से चलाया जाता है। संघात्मक व्यवस्था दो भागों में बटा होता है (1) केंद्रीय सरकार तथा (2) देश की राज्य सरकारें। जबकि एकात्मक शासन व्यवस्था में सारे देश का शासन एकमात्र केंद्र सरकार के द्वारा चलाया जाता है।
6. सिद्धांत तथा व्यवहार में अंतर–
मुनरो के अनुसार "इंग्लैंड में कोई बात जैसी दिखाई देती है, वैसी नहीं है और जैसी है, वैसी दिखाई नहीं देती। ब्रिटेन में सिद्धांत और व्यवहार में अंतर है। जैसे सैद्धांतिक रूप में रानी को कार्यपालिका, व्यवस्थापिका तथा अन्य शक्तियां प्रदान है। सभी प्रमुख अधिकारी, प्रधानमंत्री और अन्य मंत्री रानी के द्वारा नियुक्त किए जाते हैं, और उसी की इच्छा अनुसार अपने पद पर बने रहते हैं। किंतु व्यवहारिक रूप में रानी का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं होता है। रानी की सभी शक्तियों को (क्राउन) एक संस्था का रूप दे दिया गया है। इस तरह यह स्पष्ट होता है कि रानी केवल एक संवैधानिक अध्यक्ष है।
7. विधि का शासन–
ब्रिटेन में विधि का शासन है, अर्थात व्यक्तियों के अधिकारों में सरकार द्वारा कोई मनमाना हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति को बिना अपराध के दंडित नहीं किया जा सकता है। तथा कोई भी व्यक्ति कानून से परे नहीं माना जा सकता है। प्रधानमंत्री हो या सिपाही सभी कानून की दृष्टि में सम्मान है। विधि द्वारा ही उनकी स्वतंत्रता या संपत्ति को हाथ लगाया जा सकता है। विधि के आधार पर ही सरकार की स्वेच्छाचरिता के विरुद्ध व्यक्ति न्यायालय की शरण ले सकता है। ब्रिटेन की विधि व्यवस्था स्वतंत्र एवं निष्पक्ष है। जिसके अनुसार सरकार और नागरिक दोनों सम्मान है। ब्रिटेन में नागरिक स्वतंत्रता सविधान के ऊपर है। सरकारी कर्मचारी हो या साधारण नागरिक दोनो के बीच कोई अंतर नहीं किया जाता है।
By Nahid Khan
Political Science Honours (UG)


Post a Comment
Thnx