अरस्तु (Aristotle)

अरस्तु (Aristotle)

अरस्तु का जन्म 384 ई. पू. में हुआ था। उसके पिता एक चिकित्सक थे जो मैसिडोनिया के राजा एमिंटस के काफी करीब थे। उनके पिता मैसिडोनिया के राज दरबार में शाही वैध थे।

"अरस्तू वहीं से शुरू करता है जहां प्लेटो उसे छोड़ देता है।"
– टी. ए. सिनक्लेयर
बाल्यावस्था में ही अरस्तु के पिता की मौत हो गई अरस्तु जब 17 साल के हुए तो उनके अभिभावक ने उनकी शिक्षा पूरी करने को एथेंस भेज दिया। एथेंस अकादमी में 20 वर्षों तक अरस्तु अपने गुरु प्लेटों से शिक्षा ग्रहण करते रहे पढ़ाई के अंतिम वर्षों में वह अकादमी में पढ़ाने लगा।

Political Studies


अरस्तु को उस समय का सबसे बुद्धिमान व्यक्ति कहा जाता था। इस लिए इसके गुरु प्लेटो ने उसे अकादमी का मस्तिष्क कहा था। अरस्तु एक यूनानी दार्शनिक थे। अरस्तु की गिनती संसार के समस्त महान लोगों और खासकर दार्शनिकों के बीच होती थी।
अरस्तु ने प्लेटोनिक स्कूल और प्लेटोवाद की स्थापना की। अक्सर प्रवचन के दौरान अरस्तु टहलते रहते थे। इसलिए उनके अनुयायियों को पेरीपेटेटिक्स कहा जाने लगा।

अरस्तु ने अपने जीवन काल में अनेकों रचनाएं लिखी थी जिनमें अधिकांश रचनाएं समय के साथ नष्ट हो गई। अरस्तु की 200 रचनाओं में से सिर्फ 30 रचनाएं ही शेष रह गई है। इन रचनाओं में अरस्तु की जीवन कथा प्रवचनो के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। अरस्तु ने राजनीति शास्त्र, तर्कशास्त्र, नाटक, संगीत, भौतिकी, जीव विज्ञान के विषयों पर आधारित लगभग 400 किताबें लिखी।

अरस्तु के समय लेखन को सुरक्षित रखे जाने के माध्यम सटीक और प्रभावी नहीं थे। यही कारण है कि उस समय की बहुत सी रचनाएं नष्ट हो गई। कुछ रचनाएं या किताब किसी तरह सुरक्षित बची रह गई जिसे आज हम पढ़ते हैं।

अरस्तु ने पुस्तकों के संग्रह पर विशेष ध्यान दिया था। इस दिशा में उसने बहुत सा धन लगाया था। उसने पुस्तकों का संग्रह कर पुस्तकालयों का निर्माण किया। प्लेटो ने इसी कारण अरस्तु के निवास स्थान को विद्यार्थी का घर कहा था।

Political Studies

अरस्तु ने कई पुस्तकें लिखी। जिनमें कुछ गुम हो गई। आज अरस्तु की केवल चार रचनाएं उपलब्ध है। पॉलिटिक्स, एथेनियन, कांस्टिट्यूशन, एथिक्स, राइटोरिक। पॉलिटिक्स उसकी महान रचना है। अरस्तु का सामाजिक व राजनीतिक दर्शन मुख्यता पॉलिटिक्स है। अरस्तु ने ही राजनीति के विषय को स्वतंत्र व प्रथम स्थान दिया।

323 ई. पू. में सिकंदर की मृत्यु हो गई। उसकी मृत्यु के पश्चात मेसिडोनिया के शासन के खिलाफ जनाक्रोश उठा। इस आक्रोश का शिकार अरस्तु भी हुआ क्योंकि उसने सिकंदर को पढ़ाया था। मेसिडोनिया दल का तख्तापलट हो गया और एथेंस की स्वतंत्रता की घोषणा कर दी गई। 

मेसिडोनिया दल के लोग वहां से भाग गए। अरस्तू के विरुद अभियोग पत्र चलाया गया। उस पर यह आरोप लगाया गया कि वह प्रार्थना और बलि को व्यर्थ मानने की शिक्षा देता है। इसलिए अरस्तू ने बुद्धिमानी करते हुए उस नगर को यह कहकर  छोड़ा की देशवासियों को दर्शन के विरुद्ध दूसरा पाप नहीं करने दूंगा। 

तब उसने एकांतवास ग्रहण कर लिया। वह चेल्सिस नगर जहां उसकी माता की कुछ संपत्ति थी वही रहने लगा। वही 322 ई. पू. में एकांत जीवन व्यतीत करते हुए उसने इस संसार को छोड़ दिया।

अरस्तू के महत्वपूर्ण वक्तव्य :–


"मात्र जीवन की आवश्यकता के लिए राज्य बना है, मात्र अच्छे जीवन की खातिर वह चला आ रहा है।"
– अरस्तुु

"जिस प्रकार वाद्य यंत्रों की सहायता के बिना उत्तम संगीत नहीं बन सकता उसी प्रकार दातों के बिना सामी की उत्तम जीवन तथा बौद्धिक एवं नैतिक गुणों का विकास संभव नहीं हो सकता।"
– अरस्तु

"अच्छे नागरिक को स्वतंत्र व्यक्ति की तरह शासन करना तथा शासन का आज्ञा पालन करना दोनों आने चाहिए क्योंकि दोनों उसके सद्गुण है।" 
– अरस्तु

"संविधान राज्य के विभिन्न पदों का गठन है जिससे उसकी वितरण विधि को निश्चित किया जाता है सार्वभौम सप्ताह का निर्धारण किया जाता है तथा उसके समस्त सदस्यों द्वारा अंगीकार लक्ष्य की प्रकृति का निर्धारण भी किया जाता है।"
– अरस्तु

"प्रजातंत्र का आशय उस विधान से है जिसमें निर्धन जो बहुसंख्यक है शासन के कर्ता-धर्ता हो।" 
– अरस्तु

"संपत्ति की समुचित व्यवस्था करना ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण तत्व है क्योंकि यही ऐसा विषय है जिस स सदैव क्रांतियां पैदा होती है।"
– अरस्तु

Post a Comment

Thnx

Previous Post Next Post