तुलनात्मक राजनीति ( Comparative Politics)

तुलनात्मक राजनीति (Comparative Politics)


Political Science (UG) 
Sem- 3 



प्रश्न – तुलनात्मक राजनीति से क्या अभिप्राय है ?


उत्तर - तुलनात्मक राजनीति केवल आधुनिक युग की देन नहीं है बल्कि इसका अपना एक गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। तुलनात्मक राजनीति के विकास की गाथा विद्वान अरस्तु से प्रारंभ होती है अरस्तु ने ही सर्वप्रथम 158 देशों के संविधानो का तुलनात्मक अध्ययन किया।

तुलनात्मक राजनीति का अर्थ :–

 किसी एक राजनीतिक व्यवस्था की अन्य राजनीतिक व्यवस्थाओं से तुलना करने के प्रणाली को हम तुलनात्मक पद्धति करते हैं। इस प्रकार तुलनात्मक राजनीति का अर्थ विभिन्न देशों की व्यवस्था की आपस में तुलना करने से होता है। संक्षेप में एक राजनीतिक व्यवस्था की अन्य राजनीतिक व्यवस्थाओं से तुलना करना ही तुलनात्मक पद्धति कहलाती है। और इसके अंतर्गत विभिन्न अध्ययन करने वाले राज्यों के कार्य, राज्यों के संगठन, राज्यों की नीति, उसके अंतर्गत संस्थाओं और राजनीतिक दलों एवं दबाव समूह आदि का भी अध्ययन करते हैं। तुलनात्मक राजनीति केवल आधुनिक युग की देन नहीं है बल्कि इसका अपना एक गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। तुलनात्मक राजनीति के विकास की गाथा विद्वान अरस्तु से प्रारंभ होती है। अरस्तु न ही सर्वप्रथम 158 देशों के संविधान  का तुलनात्मक अध्ययन किया था उसके बाद राज्य संबंधी नींव रखी

अरस्तु के बाद अनेक विचारको ने सोचा कि कौन सी शासन व्यवस्था  समाज के लिए ज्यादा बेहतर हो सकती है। उनकी इस बात से तुलनात्मक शब्द का समावेश हो जाता है। अरस्तु के बाद उन्होंने तुलनात्मक विश्लेषण का विकास करके तुलनात्मक राजनीति का विकास किया। 


Comparative Politics
Political Science


इस प्रकार एक लंबे विकास के दौर से गुजरते हुए तुलनात्मक राजनीति अपनी वर्तमान अवस्था तक पहुंच पाई है। तुलनात्मक राजनीति में अनेकों  उतार-चढ़ाव आए और आज यह एक स्वतंत्र विषय के रूप में हमारे सामने है।

अरस्तु से लेकर वर्तमान अवस्था तक तुलनात्मक राजनीति के विकास का अध्ययन निम्न प्रकार से किया जाता है —

1. द्वितीय विश्वयुद्ध तक तुलनात्मक राजनीति का विकास 
2. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद तुलनात्मक राजनीति का विकास  3. तुलनात्मक राजनीति की वर्तमान समय में स्थिति

तुलनात्मक पद्धति का अर्थ तथा विकास :–

राजनीतिक शास्त्र में तुलनात्मक पद्धति का प्रयोग प्राचीन काल से ही होता आया है। यह कोई नहीं परिघटना नहीं है। इस पद्धति का प्रयोग विभिन्न विद्वानों ने किया है। अरस्तु, मोंटेस्क्यू सिसरो,  ब्राएस, फाइनर आदि।

अरस्तु ने 158 संविधान का अध्ययन किया था। 

मांटेस्क्यू ने ब्रिटेन और फ्रांस के संविधान की तुलना की और शक्ति के सिद्धांत का प्रतिपादन किया। 

लाड ब्राएस ने तुलनात्मक पद्धति का प्रयोग करते हुए लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की सफलता के तत्व बताएं 

फाइनर ने भी तुलनात्मक पद्धति को अपनाया।


अरस्तु का योगदान :–

अरस्तु को तुलनात्मक राजनीति के परंपरागत दृष्टिकोण का जनक माना जाता है। क्योंकि अरस्तु ने ही सबसे पहले 158 देशों के संविधानो का तुलनात्मक अध्ययन किया था और उसने सबसे अच्छी और सबसे बुरी शासन प्रणाली पर विचार विमर्श किया था।

अरस्तु ने अपनी पुस्तक पॉलिटिक्स में राजनीति के अध्ययन पद्धतियों से संबंधित कई प्रश्न उठाए और उनका समाधान भी प्रस्तुत किया। अरस्तु ने ही राजनीति शास्त्र को अन्य शास्त्रों से अलग कर एक स्वतंत्र शास्त्र बनवाया। इस कारण अरस्तु को राजनीतिक विज्ञान का जनक भी कहते हैं। इस प्रकार आप समझ सकते हैं कि अरस्तू ने तुलनात्मक पद्धति का विकास किया और अरस्तू द्वारा प्रतिपादित तुलनात्मक पद्धति आज भी तुलनात्मक अध्ययन का आधार माना जाता है।



प्रश्न – तुलनात्मक राजनीति की प्रकृति पर प्रकाश डालें।

Ans – तुलनात्मक राजनीति पश्चिमी गैर पश्चिमी और साम्यवादी देशों की संस्थाओं का तुलनात्मक विश्लेषण है। तुलनात्मक राजनीति में राजनीतिक संस्थाओं की अपेक्षा मानव स्वभाव उसकी परिस्थितियां तथा उसके व्यवहार के अध्ययन को ज्यादा महत्व दिया जाता है। तुलनात्मक राजनीति में राजनीतिक कार्य, राजनीतिक प्रक्रिया और राजनीतिक सत्ता का अध्ययन किया जाता है। इन तथ्यों के बावजूद इसके प्रकृति के बारे में विचार भेद है। मोटे तौर पर इसकी प्रकृति के संबंध में दो दृष्टिकोण पाए जाते हैं – 

1. तुलनात्मक राजनीति लंबात्मक तुलनात्मक अध्ययन है, 
2. तुलनात्मक राजनीति एक अनुप्रस्थ या तुलनात्मक अध्ययन है।

1. लंबात्मक तुलनात्मक अध्ययन के रूप में :–

इस विचार के समर्थकों के अनुसार तुलनात्मक राजनीति एक ही देश में स्थित विभिन्न स्तरों पर स्थापित सरकारों व उन को प्रभावित करने वाले राजनीति व्यवहारों का तुलनात्मक विश्लेषण व अध्ययन करता है। वस्तुतः यह दृष्टिकोण तर्कसंगत नहीं है। राष्ट्रीय व स्थानीय सरकारों में भेद ज्यादा होते हैं। आर्थिक साधनों का स्रोत आकार वह संभावनाओं के नजरिए से देखें तो राष्ट्रीय सरकार ज्यादा ताकतवर होती है। ऐसी असमानताओं के कारण ही विभिन्न सरकारों का तुलनात्मक अध्ययन भरोसेमंद नहीं है।


2. अनुप्रस्थ तुलनात्मक अध्ययन :–

आज अधिकांश राजनीतिक शास्त्री इस धारणा से सहमत है कि तुलना दो तरह से हो सकती है, प्रथम तुलना एक ही देश के विभिन्न कालो में विद्यमान राष्ट्रीय सरकारों की आपस में हो सकती है। दूसरा, उन राष्ट्रीय सरकारों की जो आज पूरे विश्व में पाई जाती है। तुलनात्मक राजनीति की प्रकृति संबंधी सर्वमान्य धारणा आज यही है। संक्षेप में तुलनात्मक राजनीति की प्रकृति के विवेचन से स्पष्ट होता है कि यह स्वतंत्र अनुशासन है, जो राजनीति विज्ञान में एक महत्वपूर्ण शाखा बन गया है।


प्रश्न – तुलनात्मक राजनीति व तुलनात्मक शासन में क्या अंतर है ?

उत्तर— तुलनात्मक राजनीति तथा तुलनात्मक सरकार इन दोनों को समानार्थी माना जाता है। लेकिन ईद म बहुत से अंतर है

 तुलनात्मक राजनीति का क्षेत्र व्यापक है जबकि तुलनात्मक सरकार का कार्य क्षेत्र तुलनात्मक राजनीति की तुलना में काफी संकुचित है। जी. के. रोबट्स के अनुसार तुलनात्मक सरकार या शासन का प्रयोग राज्य उनकी संस्थाओं और उनके कार्यों से संबंधित कुछ समूह जैसे राजनीतिक दल, दबाव समूह आदि के अध्ययन के लिए उपयुक्त लगता है, लेकिन तुलनात्मक राजनीति का क्षेत्र व्यापक है। जिसमें तुलनात्मक शासन तथा गैर राज्य राजनीति जैसे कबीले, निजी संस्थाएं आदि का भी अध्ययन किया जाता है। 

जिन ब्न्डलौडेल के अनुसार तुलनात्मक सरकार विश्व की राष्ट्रीय सरकारों के विभिन्न प्रतिमानो का अध्ययन है। इससे यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है की तुलनात्मक शासन का विकसित रूप तुलनात्मक राजनीति है। तुलनात्मक राजनीति का संबंध राजनीतिक व्यवहार से जुड़ा हुआ है। क्योंकि तुलनात्मक शासन या सरकार का प्रयोग दितीय विश्व युद्ध से पहले होता था किंतु दितीय विश्व युद्ध के बाद तुलनात्मक राजनीति का प्रयोग होने लगा। नवोदित राष्ट्रों के रूप में तृतीय विश्व अंतरराष्ट्रीय संबंधों के कारण ही तुलनात्मक अध्ययन अपनी पुरानी परंपरागत सीमाएं त्याग कर व्यापक रूप धारण कर चुका है। अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान आदि के क्षेत्रों में आए व्यापक परिवर्तनों ने राजनीतिक विज्ञान को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह अपने परंपरागत रूप छोड़कर आधुनिकता की तरफ अग्रसर है।

उत्तर व्यवहारवादी क्रांति के कारण भी राजनीति विज्ञान में व्यक्ति की राजनीतिक और गैर राजनीतिक गतिविधियों का अध्ययन तथा विश्लेषण किया जाने लगा। आज तुलनात्मक राजनीति का कार्य क्षेत्र व्यापक हो गया है। तुलनात्मक राजनीति ना केवल तुलनात्मक सरकार से भिन्न है बल्कि तुलनात्मक राजनीति में तुलनात्मक सरकार भी शामिल है। अर्थात तुलनात्मक राजनीति तुलनात्मक सरकार का भी अध्ययन है। 

तुलनात्मक राजनीति में संस्थाओं व कार्यों के साथ-साथ राजनीतिक संस्थाओं कार्य उनके व्यवहार का भी अध्ययन है। अतः तुलनात्मक राजनीति का अध्ययन क्षेत्र तुलनात्मक सरकार से व्यापक है तथा तुलनात्मक सरकार भी तुलनात्मक राजनीति के अंतर्गत आता है।



Post a Comment

Thnx

Previous Post Next Post