झारखंड में ग्रामीण स्थानीय प्रशासन
(Local Self Government In Jharkhand)
Political Science,
Honours (UG) Semester-3
Q. त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था क्या हैं ?
Ans. स्वतंत्रता के बाद से ही भारत में स्थानीय स्वशासन की दिशा में प्रयास किए जा रहे थे। इन प्रयासों में बलवंत राय मेहता समिति का नाम मुख्य रूप से आता है। मेहता समिति की अनुशंसाओं के बहुत ही सकारात्मक परिणाम आए और उसके बाद पंचायती राज व्यवस्था लागू किया गया। पंचायती राज को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को स्वायत्तता प्रदान की। इस त्रिस्तरीय व्यवस्था को सर्वप्रथम राजस्थान के नागौर जिले में अपनाया गया था। 2 अक्टूबर 1959 को इस व्यवस्था को लागू किया गया। इसके पश्चात यह व्यवस्था आंध्र प्रदेश में लागू हुआ। धीरे-धीरे इस त्रिस्तरीय व्यवस्था को अन्य राज्य ने भी स्वीकार किया।
![]() |
| Political Science (UG) |
इस योजना का उद्देश्य था कि ग्रामीण स्थानीय स्वशासन में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। मेहता समिति की यह योजना ही पंचायती राज की त्रिस्तरीय योजना के रूप में जानी जाती है। पंचायती राज के तीन स्तर है -
1. ग्राम पंचायत,
2. पंचायत समिति तथा
3. जिला परिषद।
भारत में ग्राम पंचायतों की संख्या लगभग 234653 है। पंचायत समितियों की संख्या 6109 और जिला परिषदों की संख्या 538 है।
15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य 28वें राज्य के रूप में आया। झारखंड में 2001 में पंचायती राज्य को अपनाया गया। अभी झारखंड में पंचायत 3746, पंचायत समिति 211 तथा जिला परिषद 22 है। ग्रामीण स्थानीय स्वशासन की मेहता समिति के बाद 73 वा संविधान संशोधन एक सराहनीय कदम था। इसे संवैधानिक संशोधन अधिनियम के द्वारा ग्रामीण स्थानीय स्वशासन को संविधानिक दर्जा प्राप्त हुआ। इसी अधिनियम में ग्राम सभा एवं वार्ड सभा का प्रावधान किया गया। ग्रामीण स्थानीय शासन के लागू होने के पश्चात बहुत सी परेशानियां सामने आई जिसका अनुमान मेहता समिति ने पहले ही व्यक्त कर दिया था उदाहरण -
1. प्रशासकीय कुशलता,
2. भ्रष्टाचार की आशंका,
3. ग्रामीण क्षेत्रों में सौहार्द के वातावरण का नष्ट हो जाना,
4. गुट बंदी,
5. राज्य सरकार के उत्साह में कमी,
6. विकास कार्य की उपेक्षा,
7. उत्तर दायित्व के बोध का अभाव,
8. सामाजिक न्याय क्रिया का अभाव,
9. जन आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु सुविधाओं का अभाव,
10. महिला पदाधिकारी के कार्य क्षेत्र में परिवार के पूर्व सदस्य द्वारा हस्तक्षेप।
इसलिए यह आवश्यक है कि पंचायती राज अधिनियम में आवश्यक संशोधन द्वारा ग्रामीण स्थानीय प्रशासन की कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाए।
Q. ग्रामीण स्थानीय स्वशासन का झारखंड में क्या स्वरूप है ?
Ans. वर्ष 2000 से पहले हमारा झारखंड बिहार का अविभाज्य हिस्सा रहा था। झारखंड भारत के 28वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। सन 1947 में पंचायत अधिनियम को अविभाज्य बिहार में क्रियान्वित किया गया था तत्पश्चात 1987 में बिहार पंचायती राज संशोधन अध्यादेश के द्वारा पंचायतों में आरक्षण की व्यवस्था की गई थी और पहली बार मुखिया/ सरपंच के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया था।
73 वा संविधान संशोधन अधिनियम 1993 पारित होने के साथ ही बिहार में पंचायती राज अधिनियम लागू किया गया।
इस अधिनियम में स्थानीय प्रशासन को संवैधानिकता दर्जा प्राप्त हुआ तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिलाओं को आरक्षण प्रदान किया गया।
सर्वप्रथम ब्रिटिश राज्य में बंगाल विभाजन के समय से ही पृथक झारखंड राज्य की मांग की जा रही थी। मगर 1920 के बाद ये आंदोलन अस्तित्व में आया। इस आंदोलन को छोटानागपुर उन्नति समाज द्वारा चलाया गया था। संगठन का लक्ष्य था, आदिवासी अस्मिता की रक्षा तथा उसे एकता के सूत्र में बंधना था। धीरे-धीरे यह आंदोलन पृथक झारखंड राज्य की मांग में परिवर्तित हो गई।
1930 में छोटानागपुर उन्नति का नाम किसान सभा रखा गया। किसान सभा के द्वारा शोषण जमीदारों का विरोध किया गया। इसके बाद 1938 में 5 आदिवासी संगठनों ने मिलकर छोटानागपुर संथाल परगना आदिवासी सभा का गठन किया। छोटानागपुर व संथाल परगना को मिलाकर एक प्रांत का निर्माण इसकी प्रमुख मांग थी। इस संगठन का नाम आदिवासी सभा कर दिया गया।
झारखंड की मांग जारी रखते हुए आदिवासी महासभा का नाम बदलकर झारखंड पार्टी कर दिया गया। झारखंड पार्टी ने झारखंड की मांग की जिसमें छोटानागपुर संथाल परगना, पश्चिम बंगाल एवं मध्य प्रदेश के जिले थे। 1973 के पश्चात इस आंदोलन ने उस समय जोर पकड़ा जब शिबू सोरेन व विनोद बिहारी ने मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का गठन किया।
1992 को बिहार के 16 जिलों को मिलाकर पृथक राज्य की मांग की गई। बिहार विधानसभा में इस पृथक राज्य की मांग को मान लिया और बिहार विधानसभा के द्वारा बिहार राज्य पुनर्गठन विधेयक 2000 पारित किया गया। लोकसभा एवं राज्यसभा में पारित होने के पश्चात राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर किया। 15 नवंबर 2000 को झारखंड भारत के 28वे राज्य के रूप में उभर कर सामने आया। उसके तुरंत बाद यहां पंचायती राज लागू किया गया।
झारखंड में 24 जिले तथा पांच प्रमंडल है जहां स्थानीय शासन को पांच भागों ग्राम पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल, जिला तथा प्रमंडल में बांटा गया है। इसमें ग्राम पंचायत सबसे निचला तथा प्रमंडल प्रशासन की शीर्ष इकाई है।
प्रमंडल (5)
|
जिले (24)
|
अनुमंडल (38)
|
प्रखंड (260)
|
ग्राम पंचायत (3746)
झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में 2003 को अनुसूचित क्षेत्र अध्यादेश जारी किया गया। इस अध्यादेश के अनुसार झारखंड राज्य में 111 प्रखंडों को अनुसूचित क्षेत्र घोषित किया गया। झारखंड में 2003 तक प्रखंडों की संख्या 211 ही थी बाद में बढ़कर 260 हुई। पंचायत राज अधिनियम को 2003 में लागू कर दिया गया लेकिन इसके प्रावधानों को लेकर बहुत से मतभेद थे।
अधिनियम की धारा 21 (क) (ख) 17 (ख) 22 (घ) 36 (ख) 40 (क) (ख) 51 (ख) 55 (क) (ख) आदि विवादास्पद थी। मतभेद का कारण पदों के आरक्षण को लेकर था इसलिए 2003 में इस अधिनियम में संशोधन कर उप मुखिया, उप प्रमुख तथा उपाध्यक्ष के पदों को अनारक्षित कर दिया गया। उसके बाद 2005 में झारखंड राज्य अध्यादेश पारित कर अन्य पिछड़े वर्गों के आरक्षण की बात की गई। इन संशोधनों के बाद भी बहुत सी समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका। इसलिए झारखंड उच्च न्यायालय में बहुत से याचिकाएं दायर की गई।
2 सितंबर 2005 में झारखंड उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में अधिसूचित एवं गैर अधिसूचित क्षेत्र के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति पिछड़े वर्ग को एवं महिलाओं के आरक्षण को निरस्त कर दिया।
झारखंड में ग्रामीण स्थानीय स्वशासन को व्यवहारिक रूप में विकास के मार्ग पर नहीं लाया जा सका। झारखंड में चुनावी आरक्षण तथा अन्य मुद्दों के कारण पंचायती राज के आदर्श को निरंतरता के साथ लागू नहीं किया जा सका। यद्यपि झारखंड में ग्राम पंचायतों के चुनाव कराए गए तथा आगे भी कराए जाने बाकी है।
By- Nahid Khan
Political Science, Honours (UG)

Post a Comment
Thnx