अरस्तु का दासता का सिद्धांत दास प्रथा को आवश्यक मानता है। अरस्तु का यह सिद्धांत ना तो तर्कसंगत है और ना ही वैज्ञानिक। दास प्रथा को आवश्यक मानना वर्तमान में समानता और स्वतंत्रता के प्रतिकूल नहीं है। दासता के संबंध में अरस्तु दार्शनिक या वैज्ञानिक की भांति नहीं बल्कि यूनानी की भांति सोचता है। इस कारण अरस्तू के दासता सिद्धांत की आलोचना की जाती है।
अरस्तू के दासता सिद्धांत की आलोचना;
अरस्तु के संपूर्ण राजनीतिक चिंतन में उसके दासता सिद्धांत ही ऐसे हैं जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। अरस्तू के दासता सिद्धांत की आलोचना निम्न आधारों पर की जा सकती है:
1. अव्यवहारिक एवं अप्राकृतिक –
अरस्तू के दासता सिद्धांत की आलोचना का कारण उसकी दासता के संबंध में दिए गए अव्यवहारिक और अप्राकृतिक विचार है, क्योंकि अरस्तु दासता को प्राकृतिक मानता है। आलोचकों के अनुसार दास प्रथा प्राकृतिक नहीं अप्राकृतिक है। अरस्तु कहता है की दासता एवं स्वामित्व के तत्व व्यक्तियों में जन्मजात होती है। अरस्तू के इस विचार को व्यवहारिक नहीं माना जा सकता है, क्योंकि यह निश्चय नहीं किया जा सकता है कि कौन कौन से व्यक्ति जन्मजात रूप से दासों के तत्व एवं कौन-कौन से व्यक्तियों में स्वामित्व के गुण विद्यमान है।
![]() |
| अरस्तू के दासता सिद्धांत की आलोचना |
मनुष्य में विभिन्नता तथा बुद्धि की कुशलता में अंतर होते हुए भी एक प्राकृतिक समानता होती है, और इसकी अवहेलना राजनीति शास्त्र का अपमान करना है। इस प्रकार अरस्तू ने हमें प्राकृतिक दास एवं स्वामी के चयन की कोई सफल विधि नहीं दी है।
2. अलोकतांत्रिक सिद्धांत –
अरस्तू के दासता सिद्धांत की आलोचना का एक कारण अलोकतांत्रिक विचार है, जो लोकतंत्र के दो आधार स्तंभो स्वतंत्रता एवं समानता के विपरीत हैै।
श्रमिक जो समाज के वास्तविक रचयिता होते हैं, उन्हें उस समाज में सम्मानपूर्वक रहने का हक नहीं, जो अन्याय पूर्ण है।
3. अतार्किक सिद्धांत –
अरस्तु का कहना है कि दास एवं स्वामी के संबंध मित्रता पूर्ण होने चाहिए किंतु वह भूल जाता है कि मत्रता समान स्थिति वाले लोगों में ही हो सकती है।
लेकिन वास्तविक यह है कि सभी दृष्टियों बौद्धिक, मानसिक, आर्थिक, और सामाजिक से हीन अथवा दास एवं उन्नत व्यक्तियों अथवा स्वामियों में मित्रता संभव नहीं हो सकती। उसके साथ ही मित्रता के व्यवहार तथा दास और स्वामी के व्यवहार में तालमेल नहीं बैठाया जा सकता है। क्योंकि दासों पर निरंकुशता के साथ ही शासन किया जा सकता है, किंतु मित्रों पर नहीं।
4. मानव समूह का विभाजन –
अरस्तु ने मानव समूह का विभाजन दास तथा स्वामी में किया है। इसलिए आलोचकों ने अरस्तु के दासता सिद्धांत की आलोचना की है।
अरस्तु के अनुसार मानव समूह को गुण और योग्यता के आधार पर उच्च वर्ग तथा बुद्धिहीन निम्न वर्ग में बांटा जा सकता है किंतु मानव समूह को वर्गों में विभाजित करना और किसी व्यक्ति को गुण और योग्यता की दृष्टि से बिल्कुल ही कहना सही नहीं है।
5. अनुदारवादी धारणा –
अरस्तु के दासता सिद्धांत की आलोचना इस कारण भी की गई है, क्योंकि अरस्तू मानता है कि प्राकृतिक दास में अत्यंत सीमित बुद्धि होती है वह केवल दासता के अपने कर्तव्यों को समझ पाता है। अरस्तु की यह धारणा गलत है। अरस्तु की यह मान्यता तर्कसंगत नहीं है।
दासों को पशु तुल्य मानना और उसके कार्यों में पूर्ण समानता देखना अत्यंत अनुदारता है, मानवीय उदारता नहीं।
6. विरोधाभास की धारणा –
अरस्तू के दासता सिद्धांत की आलोचना का कारण उसके विरोधाभासी विचार है।
एक और अरस्तू मानता है कि राज्य का कर्तव्य मनुष्य को श्रेष्ठ जीवन प्रदान करना है, तो दूसरी ओर अपनी दास्तां संबंधी विचारों में कुछ व्यक्तियों को श्रेष्ठ जीवन से वंचित करना चाहता है। एक और वह दासता को प्राकृतिक मानता है, तो दूसरी और वह कहता है कि दास को दासता से मुक्ति भी मिल सकती है।
एक और उसका कहना है कि दास स्वामी का अंग है और ताश पूर्णरूपेण अपने स्वामी पर आश्रित है, तो दूसरी और वह कहता है कि स्वामी का अस्तित्व दास पर आधारित कदापि नहीं है।
7. जातीय अहंकार –
अरस्तू ने अपनी दासता सिद्धांत में जातीय हितों को ध्यान में रखा है। इस कारण भी अरस्तू के दासता सिद्धांत की आलोचना की गई है।
अरस्तू का मत है कि कुलीनता एवं जन्म तथा प्राकृतिक श्रेष्ठता के कारण केवल यूनानी जाति ही स्वतंत्रता एवं स्वामित्व के लिए पैदा हुई है बाकी अन्य जाति के लोग निकृष्ट है और वे दासता के पात्र हैं।
इस प्रकार अरस्तू के दासता संबंधी विचार जातिगत अहंकार से परिपूर्ण है। अरस्तू ने यूनानीयों को छोड़ समस्त मानव जाति को सदा के लिए दासता से अभिशप्त कर दिया है।
8. अवकाश का बहाना उचित नहीं –
मनुष्य दास इसलिए रखता है कि उसे शासन कार्यों में अवसर मिल सके साथ ही साहित्य के माध्यम से अपना व बौद्धिक विकास कर सके। अरस्तु का यह विचार न्याय संगत नहीं है।
इतने अवकाश की आवश्यकता नहीं होती कि सारा गृहकार्य दास करें और स्वामी आराम का जीवन व्यतीत करें। यह भी न्यायोचित नहीं है कि अवकाश का समय समाज के केवल एक अंग को मिले।
9. अवैज्ञानिक सिद्धांत –
अरस्तू ने दासता पर जो विचार दिए हैं वह अवैज्ञानिक है, इस कारण भी अरस्तू के दासता सिद्धांत की आलोचना की जाती है।
अरस्तू का मत है कि कुछ व्यक्ति जन्मजात ही दास होते हैं, परंतु वह इस वैज्ञानिक तथ्य की अवहेलना करता है कि अच्छे वातावरण, उचित परिस्थितियों तथा सही शिक्षा से उन दासों को भी बुद्धिमान बनाया जा सकता है।
कोई भी विचार जो मनुष्य को पशु समझ कर उसका मोल–तोल करने की अनुमति देती है, कभी भी वैज्ञानिक नहीं हो सकती।
निष्कर्ष –
संक्षेप में यह कहा जा सकता है कि अरस्तू के विचार अत्यंत अवैज्ञानिक, असंगत और मानवता विरोधी है। अरस्तू की दासता संबंधी विचार दुराग्रहपूर्ण एवं जाति अहंकार से ओतप्रोत है। इस कारण आलोचकों ने अरस्तू के दासता सिद्धांत की आलोचना की है।
.jpeg)
Post a Comment
Thnx