सिसरो का जीवन परिचय (Biography Of Cicero)


रोम का वैभव चिंतन का नहीं बल्कि सत्ता के चमक दमक का था। इसलिए यूनान का जो वैभव था, रोम के सूर्य के निकलते ही अस्त हो गया। रोम का प्रमुख राजनीतिक विचारक सिसरो था। इसलिए आज का हमारा शीर्षक है सिसरो का जीवन परिचय। 

प्लेटो और अरस्तू ने जहां दर्शनशास्त्र व आचार शास्त्र का विचार दिया तो सिसरो ने राजनीति को विधिशास्त्र से जोड़ दिया। इसलिए रोम का महत्व राजनीति में नहीं बल्कि विधि व विधि शास्त्र में है। 

सिसरो का जीवन परिचय ;

यह सही है कि रोमन युग में प्लेटो और अरस्तू जैसे महान विचारक नहीं हुए। रोम पर यूनानी राजनीतिक दर्शन का व्यापक प्रभाव था, इसका कारण था कि रोम ने यूनानी राज्यों को जीतकर अपने साम्राज्य का विस्तार किया। अतः यह स्वाभाविक था कि अरस्तु और प्लेटो के विचारों का प्रभाव रोम के ऊपर भी पड़ा।

सिसरो का जीवन परिचय
सिसरो का जीवन परिचय

सिसरो ने अपनी पुस्तक का नाम रिपब्लिक और लॉज रखा जो प्लेटों के पुस्तकों के नाम थे। किंतु उसकी रचनाएं स्टोइकवादी थें। सिसरो और पॉलीबियस ने शासकों के रूप में तथा उनमें परिवर्तन की प्रणाली का सिद्धांत अपनाया। अरस्तू की भांति उन्होंने भी मिश्रित संविधान को स्वीकार किया। प्लेटो और अरस्तू ने जहां दर्शनशास्त्र व आचार शास्त्र का विस्तार दिया तो रोमनो ने राजनीति को विधिशास्त्र से जोड़ दिया। सिसरो का जीवन परिचय शीर्षक में उसके जन्म से मृत्यु तक का संक्षिप्त विवरण दिया जा रहा है, जो इस प्रकार है–

सिसरो का जन्म ई. पू. 106 में रोम में हुआ था। उसने विधिशास्त्र का गहन अध्ययन किया, जिससे शीघ्र ही उसने एक वकील की ख्याति प्राप्त की। बाद में उसने राजनीति में कदम रखा, और वह एक निष्ठावान जन सेवक तथा कुशल राजनीतिज्ञ बना।

उसने यूनान के एथेंस में जाकर 3 वर्षों तक दर्शनशास्त्र और भाषण कला का गहन अध्ययन किया। रोम लौटकर वह पुनः राजनीति में सक्रिय हो गया। ई. पू. 64 में वह वहां का कॉन्सुल नियुक्त हुआ। 

ई. पू. 58 में सैनिकों की गैर कानूनी ढंग से जान लेने के आरोप में उसे रोम से निर्वासित कर दिया गया। निर्वाचन से वापस रोम आ कर उसने अपनी लेखनी और भाषण द्वारा जुलियस सीजर और मार्क एंटनी का घोर विरोध किया। उसने यह अभियान गणराज्य और उससे संबंधित संस्थाओं की सुरक्षा के लिए चलाया था।

शीघ्र ही सीजर का पतन हो गया। सीजर के पतन के पश्चात मार्क एंटनी सिसरो की आलोचना का शिकार बना। किंतु एंटनी ने सीजर की तरह शालीनता नहीं दिखाई।

ई. पू. 43 में सिसरो पर अभियोग चलाकर उसे प्राण दंड दे दिया गया। इस प्रकार सिसरो ने राजनीति को नैतिकता के मार्ग पर उन्मुख करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

प्रमुख रचनाएँ–

सिसरो एक राजनीतिक ही नहीं बल्कि एक महान लेखक भी था। वर्तमान में उसकी चार रचनाएं उपलब्ध है–

1. डी रिपब्लिका– 

इस पुस्तक में सिसरो ने प्लेटों की भांति ही आदर्श राज्य पर अपने विचार दिए हैं। इसमें भी संवाद विधि को अपनाया गया है, तथा प्लेटो की भांति न्याय की इसका मुख्य विषय है। किंतु सिसरो का आदर्श राज्य की कल्पना प्लेटो के आदर्श राज्य से अलग है क्योंकि प्लेटो का आदर्श राज्य काल्पनिक है जबकि सिसरो का वास्तविक।

2. डी लिगिबस– 

सिसरो की इस पुस्तक की रचना पद्धति लॉज की तरह है। लॉज की तरह इस ग्रंथ में भी कानून की विवेचना की गई है।

3. डी ऑफिसीस– 

इस पुस्तक में सिसरो ने नैतिक एवं राजनीतिक कर्तव्यों की विवेचना की है।

प्लेटो, अरस्तू तथा सिसरो के विचारों में अंतर–


सिसरो की उपयुक्त राजनीतिक कृतियां प्लेटो और अरस्तू का अनुकरण प्रतीत होती है, किंतु यह अनुकरण ऊपरी है, वास्तविकता नहीं क्योंकि–

प्लेटो और अरस्तू ने राज्य को एक साध्य माना है किंतु  सिसरो के विचार में राज्य मानवीय जीवन हेतु एक साधन से अधिक नहीं।

प्लेटो और अरस्तू का राज्य केवल यूनानी व्यक्तियों का राज्य था किंतु सिसरो के अनुसार विश्व जनता का था।

अरस्तु दास प्रथा का समर्थक था किंतु से सिसरो दास प्रथा का विरोधी।

प्लेटो और अरस्तू राजनीतिक संगठन का उल्लेख करते तो उनके हृदय में नगर राज्य की धारणा रहती थी परंतु सिसरो का दृष्टिकोण विश्वराज की धारना थी।

प्लेटो और अरस्तू की प्रमुख रचनाओं का सार तत्व दर्शन है किंतु सिसरो जब कभी राज्य का वर्णन करता तो सदैव कानूनी दृष्टि से ही करता था।

निकर्ष–

सिसरो के विचार स्टोकवादी थें। उसके विचार प्लेटो और अरस्तू से भिन्न थे। प्लेटो और अरस्तू की तरह उस्के राज्य संबंधी विचार का सार दर्शन नहीं बल्कि कानूनी दृष्टि था। सिसरो ने ही राजनीति को विधिशास्त्र से जोड़ा। सिसरो का जीवन परिचय हमे ये बताता है कि सिसरो रोम का महान राजनीतिज्ञ और विधि शास्त्र का ज्ञाता था। उसने राजनीति को नैतिकता के मार्ग पर उन्मुख करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

Post a Comment

Thnx

Previous Post Next Post