भारत मे 73 वा संवैधानिक संशोधन (73rd constitutional amendment in india)
Political Science, Honours, Sem-3, Paper-5
प्रश्न. भारत के 73 वें संवैधानिक संशोधन के प्रमुख प्रावधानों का वर्णन करें।
उत्तर– सन 1992 तक भारत में स्थानीय स्वशासन का विकास संतोषजनक रूप से नहीं हो पाया था। सैद्धांतिक दृष्टि से अनेक प्रयासों के बावजूद व्यवहार में अनेक त्रुटियां रह गई थी। स्थानीय स्वशासन की सफलता के लिए मुख्य रूप से राज्य सरकार को ही दोषी माना जा रहा था। अंततः स्थानीय स्तर पर भी लोकतांत्रिक व्यवस्था को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 2 संविधान संशोधन पारित कराए। राज्यों के अनुसार अर्थन के पश्चात 73 व 74 वा संवैधानिक संशोधन कराए। 73 वा संशोधन 24 अप्रैल, 1993 तथा 74वां संशोधन 1 जून, 1993 में किया गया। भारत में स्थानीय संस्थाओं के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण था।
.jpeg) |
| 73 वां संवैधानिक संशोधन |
73 वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम : प्रमुख प्रावधान
73 वा संविधान संशोधन अधिनियम के प्रमुख प्रावधान इस प्रकार है -
1. संवैधानिक मान्यता :-
स्थानीय स्वशासन को अभी तक राज्य सूची की प्रविष्टि में ही स्थान दिया गया थाा। किंतु इस संवैधानिक संशोधन के द्वारा संविधान के भाग 8 के बाद पंचायत शीर्षक से एक नया भाग 9 जोड़ दिया गया। संविधान के अनुच्छेद 243 के द्वारा पंचायती राज संस्थाओं व उनके चुनाव को पहली बार संविधान द्वारा मान्यता प्रदान की गई।
2. त्रिस्तरीय व्यवस्था :-
प्रत्येक राज्य में पंचायती राज संस्थाओं का गठन तीन स्तरों पर किया जाना निश्चित हुआ ग्राम स्तर, मध्यवर्ती स्तर एवं जिला स्तर। जिन राज्यों की जनसंख्या 2000000 से कम है उन्हें पंचायती राज्य के मध्यवर्ती स्तर से छूट दी गई तथा इसे राज्यों के लिए दी स्तरीय पंचायती व्यवस्था का प्रावधान किया गया। राज्यो को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक स्तर पर गठित की जाने वाली पंचायती राज इकाई की जनसंख्या पूरे राज्य में यथासंभव समान रखनी चाहिए। राज्यो को त्रिस्तरीय इकाइयों के अध्यक्षों के चुनाव में चुनाव से संबंधित प्रावधान भी इस अधिनियम के अंतर्गत किया गया। ग्राम पंचायत सरपंच के चुनाव का दायित्व राज्य विधानमंडल को सौंपा गया तथा मध्यवर्ती व जिला स्तरीय इकाइयों के चुनाव के निर्वाचित अध्यक्षों के चुनाव का दायित्व इन संस्थाओं के निर्वाचित सदस्यों पर होगा वे अपने में से किसी को अध्यक्ष के रूप में चयन करेंगे।
3. चुनाव संबंधी प्रावधान :-
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के संबंध में प्रावधान किया गया कि राज्यपाल द्वारा एक राज्य निर्वाचन आयोग की नियुक्ति की जाएगीी। चुनावी आयोजन की पूर्ण जिम्मेदारी आयोग पर होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की पदावधि व अन्य सेवा शर्तों का निर्धारण राज्यपाल तथा विधानमंडल के अधिनियम के अनुसार करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त को उसी विधि से पद मुक्त किया जा सकेगा जिस विधि से उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाया जाता है।
4. अयोग्यता संबंधी प्रावधान :-
इस संवैधानिक संशोधन अधिनियम में प्रावधान किया गया कि यदि राज्य विधानमंडल के कानून द्वारा कोई व्यक्ति अयोग्य घोषित कर दिया जाता है तो वह चुनाव में भाग नहीं ले सकेगा। यदि अयोग्यता को लेकर कोई विवाद उत्पन्न होता है तो राज्य विधान मंडल के द्वारा विवाद निस्तारण पदाधिकारी की नियुक्ति का प्रावधान अधिनियम बनाकर किया जा सकेगा।
6. कार्यकाल संबंधी प्रावधान :-
अधिनियम के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल केंद्र व राज्य सरकारों के समान 5 वर्ष निश्चित किया गया किंतु किसी कारणवश उन्हें समय अवधि से पूर्व भी भंग किया जा सकता था। अधिनियम में यह स्पष्ट रूप से निर्दिष्ट किया गया कि इन संस्थाओं का कार्यकाल 5 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए तथा कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व ही अगले चुनाव करा लिए जाने चाहिए। समय से पूर्व भंग किए जाने पर 6 माह की अवधि के अंदर ही अगले चुनाव कराने का प्रावधान किया गया।
7. कराधान संबंधी प्रावधान :-
इस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा पंचायती राज संस्थाओं को यह अधिकार प्रदान किया गया कि राज्य विधानमंडल की विधि के अनुसार उन्हें कर एकत्रित करने तथा आवश्यक मदों में उसे व्यय करने की मर्यादित स्वतंत्रता होगी। आवश्यकता होने पर राज्य की संचित निधि से अनुदान प्राप्ति का भी प्रावधान किया गया। स्थानीय स्तर पर वित्तीय आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने की दृष्टि से एक प्रावधान किया गया था कि राज्य सरकार द्वारा किए गए करारोपण की धनराशि राज्य व स्थानीय स्तर पर विभक्त होगी। जबकि स्थानीय संस्थाअओ द्वारा किए गए कराधान पर स्थानीय संस्थाओं का ही पूर्ण अधिकार होगा।
8. वित्त आयोग का प्रावधान :-
इस अधिनियम द्वारा प्रावधान किया गया कि अधिनियम की क्रियान्विति के 1 वर्ष के अंदर ही राज्यों के राज्यपाल 1 वित्त आयोग की नियुक्ति 5 वर्ष की अवधि के लिए करेंगे तथा आगामी वर्षों में भी पांच-पांच वर्ष के लिए वित्त आयोग की नियुक्ति की जाएगी। आयोग का कार्य पंचायती राज संस्थाओं की आर्थिक स्थिति तथा राज्य के पंचायती राज संस्थाओं के बीच संबंधों की समीक्षा करनी होगी। वित्त आयोग के संगठन व सदस्यों की अहर्ताओ का निर्धारण राज्य विधानमंडल की विधि के आधार पर किया जाएगा। लेखा व अंकेक्षन भी राज्य विधानमंडल की विधि के अनुसार किया जाना सुनिश्चित हुआ।
9. पंचायती राज संस्थाओं के कार्य एवं दायित्व :-
पंचायती राज संस्थाओं के कार्यों व दायित्वों को निर्दिष्ट करते हुए एक नई अनुसूची ग्यारहवीं अनुसूची में जोड़ी गई जिसके अनुसार पंचायती राज संस्थाओं को 29 कार्य सौंपा गए अधिनियम द्वारा प्रस्तुत कार्यों की सूची निम्न प्रकार है -
1. कृषि, कृषिगत विस्तार सहित।
2. भूमि सुधार, भूमि सुधारों का क्रियान्वयन, चकबंदी एवं मृदा परीक्षण,
3. लघु सिंचाई, जल प्रबंध और जल विभाग विकास,
4. पशुपालन, डेरी और मुर्गी पालन,
5. मत्स्य पालन,
6. सामाजिक वानिकी और कृषि वानिकी,
7. लघु बने उत्पाद,
8. लघु उद्योग, खाद उद्योग सहित,
9. खादी ग्रामीण व कुटीर उद्योग,
10. ग्रामीण आवास,
11. पेयजल,
12. ईंधन और चारा,
13. सड़कें, पूल, नाव, जलमार्ग तथा संचार के अन्य साधन,
14. ग्रामीण विद्युतीकरण एवं विद्युत वितरण,
15. गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत,
16. निर्धनता उन्मूलन कार्यक्रम,
17. प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा,
18. तकनीकी प्रशिक्षण एवं व्यवसायिक शिक्षा,
19. प्रौढ़ शिक्षा व अनौपचारिक शिक्षा,
20. पुस्तकालय,
21. सांस्कृतिक कार्य,
22. बाजार एवं मिले,
23. स्वास्थ्य एवं स्वच्छता,
24. परिवार कल्याण,
25. महिला एवं बाल विकास,
26. समाज कल्याण विकलांगों व मानसिक रूप से कमजोर ओं के कल्याण हेतु,
27. कमजोर वर्गों का कल्याण,
28. सार्वजनिक वितरण प्रणाली,
29. सामुदायिक संपत्ति का अनुरक्षण।
इस प्रकार 73वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं की त्रुटियों को दूर करने का प्रयास किया गया था जो कि स्थानीय स्वशासन एवं लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की दिशा में एक सार्थक कदम सिद्ध हुआ।
Post a Comment
Thnx