74 वां संवैधानिक संशोधन (74th Constitutional Amendment)

भारत में 74 वां संवैधानिक संशोधन 

(74th Constitutional Amendment In India)





प्रश्न. भारत के 74 वें संवैधानिक संशोधन के प्रमुख प्रावधानों का वर्णन करें।

उत्तर– 73 वा संविधान संशोधन अधिनियम के प्रावधान ग्रामीण स्थानीय प्रशासन में सुधार लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।वही 74 वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा नगरीय स्थानीय प्रशासन को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। इस अधिनियम द्वारा संविधान के भाग 9 में एक नया शीर्षक नगरपालिका जोड़ा गया। इसके द्वारा नगरीय स्थानीय प्रशासन को संवैधानिक मान्यता प्रदान की गई। 74 वें संविधान संशोधन अधिनियम के प्रमुख प्रावधान इस प्रकार है -

Political Science


1. नगरीय निकायों की त्रिस्तरीय व्यवस्था :-

इस संशोधन अधिनियम में प्रावधान किया गया कि नगरीय स्थानीय प्रशासन के तीन स्तर होंगे नगर पंचायत, नगर परिषद एवं नगर निगम, इनमें नगर पंचायत निम्नतम स्तर था तथा इसमें ग्रामों से नगरों में परिवर्तित हो रहे क्षेत्रों को रखा गया था। नगर परिषद में छोटे नगरों को तथा नगर निगम में छोटे नगरों को सम्मिलित किया गया। अधिनियम में प्रावधान किया गया कि इन तीनों स्तरों से संबंधित किसी भी तरीके का स्पष्टीकरण राज्य के राज्यपाल द्वारा किया जाएगा।


2. नगर निकायों के गठन से संबंधित प्रावधान :-

74 वे अधिनियम में प्रावधान किया गया कि नगर निकाय के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र को वार्ड में विभाजित किया जाएगा। इन बातों से ही नगरपालिका के लिए प्रत्यक्ष रुप से प्रतिनिधि चुने जाने की व्यवस्था की गई। अधिनियम के अंतर्गत यह भी प्रावधान किया गया कि राज्य विधानमंडल अधिनियम बनाकर निम्नलिखित वर्गों को प्रतिनिधित्व प्रदान कर सकेगा -

1. नगरी प्रशासन का विशिष्ट ज्ञान या अनुभव रखने वाले,

2. नगर पालिका क्षेत्र के मतदाता सूची में रजिस्टर्ड राज्यसभा के राज्य विधान परिषद के सदस्यों के लिए,

3. नगर पालिका क्षेत्र में लोकसभा व राज्य विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधियों के लिए,

4. संशोधन अधिनियम की धारा 243 इस की उप धारा 5 के तहत गठित समितियों के अध्यक्षों के लिए।

3. वार्ड समितियों के गठन से संबंधित प्रावधान :-

अधिनियम के अनुसार जिन नगर निकायों की जनसंख्या 3 लाख या इससे अधिक है उनमें वार्ड समितियों का गठन किया जाएगा वार्ड समितियों के गठन के क्षेत्राधिकार का गठन प्रक्रिया के विषय में निर्णय करने का अधिकार राज्य विधानमंडल को होगा। इन समितियों के अतिरिक्त आवश्यकतानुसार समितियों के गठन का अधिकार भी राज्य विधानमंडल को दिया जाएगा।


4. सदस्यों की अयोग्यता संबंधी प्रावधान :-

नगर पालिका के चुनाव में सदस्यों की योग्यता का निर्णय लेने का अधिकार भी राज्य विधानमंडल को दिया गया किंतु साथ ही प्रावधान किया गया कि कोई भी व्यक्ति उसी स्थिति में अयोग्य घोषित नहीं किया जाएगा यदि उसने 21 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है तथा राज्य विधानमंडल के विधि के अधीन किसी भी आधार पर अयोग्य नहीं है।


5. कार्यकाल संबंधी प्रावधान :-

इस अधिनियम के तहत नगरपालिका का कार्यकाल 5 वर्ष निर्धारित किया गया और स्पष्ट रुप से लिखा गया कि इससे अधिक नहीं होना चाहिए। नगर निकाय को किसी कारण से भंग किया जा सकता था किंतु उसी स्थिति में नगरपालिका को भंग किए जाने से पूर्व सुनवाई का अवसर दिए जाने का प्रावधान किया गया। किसी नगर निकाय को भंग किए जाने की स्थिति में 6 माह के अंदर ही चुनाव कराए जाने का निर्देश दिया गया। यह भी कहा गया कि यदि भंग किए जाने के बाद नगर निकाय का कार्यक्रम रखा गया है तो उसी स्थिति में आंतरिक चुनाव कराने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। यदि आंतरिक चुनाव कराए जाते हैं तो उस स्थिति में नगरपालिका का कार्यकाल उतना ही रहेगा जितना कि भंग किए जाने से पूर्व शेष रहा था।


6. आरक्षण संबंधी प्रावधान :-

अधिनियम के अनुसार नगर पालिका की जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग को आरक्षण प्रदान किया गया। आरक्षित स्थानों का बारी-बारी से आवर्तन किया जाना निश्चित हुआ। इन वर्गों के लिए आरक्षित स्थानों में से एक तिहाई इसी वर्ग की महिलाओं को दिया जाना निश्चित हुआ। इसके अतिरिक्त यह भी प्रावधान किया गया कि नगरपालिका की प्रत्यक्ष रूप से चुनी जाने वाली कुल सीटों की एक तिहाई स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे तथा आरक्षित सीटों का आवंटन किया जाएगा। अधिनियम के तहत राज्य विधान मंडलों को यह अधिकार दिया गया कि वह विधि बना कर नगर निकाय के सभापति पद के लिए भी अनुसूचित जातियों अनुसूचित जनजातियों महिलाओं व पिछड़े वर्ग को आरक्षण प्रदान कर सकेंगे।


7. नगर पालिकाओं के कराधान संबंधी प्रावधान :-

अधिनियम में वर्णित है कि राज्य विधानमंडल विधि निर्माण कार्य नगर पालिका द्वारा आरोपित किए जाने वाले कराधान तथा राज्य की संचित निधि से नगर निकायों को दिए जाने वाले अनुदान का निर्धारण करेंगे। इसके अतिरिक्त अनुच्छेद 243 के तहत गठित वित्त आयोग नगर निकायों की आर्थिक स्थिति की भी समीक्षा करेगा। नगर निकायों व पंचायती राज संस्थाओं के लिए एक ही वित्त आयोग होगा। राज्य सरकार की करो आदि से प्राप्त आय का राज्य व नगर निकाय के मध्य किस प्रकार की विभाजन होना चाहिए इसका निर्धारण आयोग द्वारा किया जाएगा। आयोग की संस्तुतियों को राज्य विधानमंडल की स्वीकृति के उपरांत ही क्रियान्वित किया जा सकेगा। अधिनियम द्वारा राज्य विधानमंडल को यह अधिकार प्रदान किया गया कि वे विधि बनाकर नगर निकायों को लेखा व उसके अंकेक्षण के संबंध में निर्देशित कर सकेंगे।


8. चुनाव संबंधी प्रावधान :-

इस संवैधानिक संशोधन के द्वारा नगर निकायों के चुनाव के संबंध में एक निर्वाचन आयोग के गठन का भी प्रावधान किया गया। राज्य की विधान मंडल कानून बनाकर इस संबंध में आवश्यक निर्देश दे सकेंगे निर्वाचन आयोग के गठन का प्रावधान अनुच्छेद 243 के अंतर्गत किया गया।


9. जिला नियोजन समिति संबंधी प्रावधान :-

अधिनियम के अंतर्गत एक जिला नियोजन समिति के गठन का भी प्रावधान किया गया। यह समिति पंचायती राज संस्थाओं व नगर निकायों द्वारा तैयार योजनाओं को समेकित रूप प्रदान करेगी तथा जिले के लिए विकास के समक्ष योजना का प्रारूप तैयार करेगी। इसी प्रकार महानगरों के लिए महानगरीय नियोजन समिति के गठन की व्यवस्था की गई। इस संबंध में भी राज्य विधानमंडल को शक्तियां प्रदान की गई। नगर के विकास के लिए प्रारूप तैयार करने की जिम्मेदारी भी महानगरीय समिति को सौंपी गई। 10 लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र का महानगर का दर्जा दिया गया साथ ही यह भी आवश्यक था कि ऐसे क्षेत्र में एक या एक से अधिक जिले तथा उनमें दो या अधिक नगर पालिका हो या पंचायतें हो। इस क्षेत्र में भी अंतिम निर्णय शक्ति राज्य विधान मंडलों को दे दी गई।


10. नगर निकायों के कार्यों से संबंधित प्रावधान :-

इस संशोधन अधिनियम में यह स्पष्ट किया गया कि राज्य विधानमंडल कानून बनाकर नगर निकायों को दायित्वों की पूर्ति हेतु आवश्यक शक्तियां प्रदान करेंगे जिससे कि यह निकाय संविधान की 12वीं अनुसूची में इस संशोधन विधेयक द्वारा जोड़ी गई सूची के अंतर्गत वर्णित कार्यों का निष्पादन कर सके नई सूची में वर्णित नगर निगम के प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं -

1. नगर के लिए योजनाओं को तैयार करना,

2. भूमिक विनिमय,

3. आर्थिक व सामाजिक विकास हेतु नियोजन,

4. सड़कों व पुलों का निर्माण,

5. गृह कार्य व व्यवसायिक प्रयोजनों के लिए जल आपूर्ति,

6. लोक स्वास्थ्य व स्वच्छता आदि,

7. अग्निशमन सेवाएं,

8. नगरी वानिकी व पर्यावरण संरक्षण,

9. कमजोर वर्गों (मानसिक रूप से कमजोर हुआ विकलांगो सहित) के हितों का संरक्षण,

10. गंदी बस्तियों का विकास व उत्थान,

11. निर्धनता उन्मूलन,

12. भाग, उत्थान व खेल के मैदानों की सुविधाएं,

13. सांस्कृतिक व शैक्षणिक उत्थान,

14. दाह गृहो व विद्युत दाह गृहो की व्यवस्था,

15. पशुओं के प्रति निर्दयता का निवारण,

16. जन्म व मृत्यु का पंजीकरण,

17. सड़कों का विद्युतीकरण, वाहन खड़े करने की एवं बस स्टॉप आदि की व्यवस्था करना,

18. बूचड़खाना का विनियमन।

संविधान संशोधन में यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि इस अधिनियम के प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 244 में वर्णित अनुसूचित क्षेत्रों व जनजातीय क्षेत्रों पर लागू नहीं होंगे। देश के नगरीय निकायों को 74 वें संशोधन अधिनियम द्वारा सुदृढ़ लोकतांत्रिक आधार प्रदान करने का प्रयास किया गया।




Post a Comment

Thnx

Previous Post Next Post